इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच तारीफों का दौर सुर्खियों में है। मंगलवार को न्यूयॉर्क में आयोजित अटलांटिक काउंसिल ग्लोबल सिटीजन अवॉर्ड समारोह में मस्क ने मेलोनी की तारीफों के पुल बांध दिए। मस्क ने कहा कि उन्हें यह सम्मान देने का गर्व है और मेलोनी जैसी शख्सियत के बारे में उन्होंने कहा-वह बाहर से जितनी खूबसूरत हैं, अंदर से उससे भी ज्यादा खूबसूरत हैं। मस्क ने मेलोनी को सच्ची, ईमानदार और पारदर्शी बताया, जो हर नेता के बारे में नहीं कहा जा सकता। मेलोनी ने भी मस्क की इस प्रशंसा पर रिएक्शन देते हुए पोस्ट शेयर किया और मस्क को धन्यवाद कहा। 24 सितंबर को न्यूयॉर्क में एक अवॉर्ड समारोह के दौरा जॉर्जिया मेलोनी ने एलन मस्क की मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे की जमकर तारीफ की। उसके बाद से ही दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं। मस्क के इस सार्वजनिक प्रशंसा ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं को और बढ़ावा दिया। इन बयानों के बाद मस्क और मेलोनी के बीच अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है, जो सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है।Do you think They’ll date? pic.twitter.com/XXs1U45kjb
— Tesla Owners Silicon Valley (@teslaownersSV) September 24, 2024