जिसकी कलाई पर राखी बांधी उसी संग लिए फेरे, Actress पर लगे थे घर तोड़ने वाली औरत का टैग, जाने मामला

0
जिसकी कलाई पर राखी बांधी उसी संग लिए फेरे, Actress पर लगे थे घर तोड़ने वाली औरत का टैग, जाने मामला

बॉलीवुड न्यूजः बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी जो अपने समय में काफी चर्चा में रह चुकी है। बता दें कि उनकी शादी भी काफी कंट्रोवर्शियल में रही है। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी उनकी यादें लोगों के बीच कायम है। श्रीदेवी ने बोनी कपूर के साथ में शादी की थी। बोनी कपूर पर उनकी पहली पत्नी मोना कपूर ने धोखा देने का आरोप लगाया था। इतना ही श्रीदेवी को भी घर तोड़ने वाली औरत का टैग मिला।

एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने खुलासा किया था कि शादीशुदा होने के बावजूद भी वह श्रीदेवी से प्यार कर बैठे थे। इतना ही नहीं मिस्टर इंडिया फिल्म में भी श्रीदेवी के साथ में काम करने और उनको खुद के करीब रखने के लिए बोनी कपूर ने उन्हें इस फिल्म में साइन किया था। यहां तक कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी को उनकी मांगी फीस से भी ज्यादा फीस दी थी। ये वो समय था जब श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थी।

इन हरकतों को देखने के बाद में मिथुन चक्रवर्ती का भी बोनी कपूर पर शक बढ़ता ही चला जा रहा था। इसी के चलते श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती को शांत करवाने के चक्कर में बोनी कपूर के हाथ पर राखी बांध दी थी। लेकिन जब बाद में मिथुन चक्रवर्ती ने भी अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए इंकार कर दिया था तो श्रीदेवी ने बोनी कपूर का हाथ थाम लिया।

बताया तो यह भी जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी और इसी के चलते बोनी कपूर ने जल्दबाजी में अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया और श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here