उतराखंडः उधम सिंह नगर में से होश उड़ाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, काशीपुर की एक दुकान से ग्राहक द्वारा खरीदे नमकीन के सील पैकेट से जानवर का दांत मिला है। वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कार्रवाई में जुट गई है। जय सिंह गौतम ने बताया कि गली में स्थित दुकान से पैकेट खरीदा था। बताया गया कि जब घर जाकर परिवार ने नमकीन का पैकेट खोला तो सील पैकेट के अंदर दांत जैसी वस्तु दिखाई दी। परिवार का कहना है कि यह दांत किसी जानवर का है। साथ ही उन्होंने सील पैक पैकेट की कंपनी पर नाराजगी जताई है। मामले की सूचना मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकान पर पहुंची। इस दौरान विभाग की टीम ने दुकानदार की चालानी कार्रवाई करते एक अन्य सील पैकट को जांच के लिए भेजा है। वहीं टीम ने जानकारी दी है कि वह नमकीन बरेली की कंपनी निर्मित करती है।