पुलिस ने काटे 395 चालान करीब 45 हजार जुर्माना 

0
पुलिस ने काटे 395 चालान करीब 45 हजार जुर्माना 

ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 395  वाहनों के चालान काटे व जुर्माने के रूप में 44,700/- रूपये वसूल किए गए।

वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 06 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 700/- रूपये वसूल किए गए।

इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना बंगाणा व अम्ब के पुलिस मुलाजिमों द्वारा 04 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 9700/- रुपये वसूल किए गए।

जिला ऊना में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है जिसमें ड्रंक एण्ड ड्राइव के छः चालान काटे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here