बारिश ने मचाई तबाही, 112 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
बारिश ने मचाई तबाही, 112 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली : नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश की वजह से नेपाल के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। वहीं बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा जा रहा है। बारिश के बाद आई बाढ़ से अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है।

 नेपाल के शिक्षा मंत्रालय ने मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न अराजकता के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थानों को तीन दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। नेपाल पुलिस और एपीएफ के अनुसार लगातार बारिश के कारण अब तक 112 लोगों की मौत हो गई।  कई जगह पर सड़कों, मुहल्लों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में पानी भर गया है।

 सड़कें जलमग्न होने से आवागमन भी अवरुद्ध हो गया है। सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कारें और मकान पानी में डूब गए हैं। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।अधिकारी ने बताया कि देश भर में 63 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध हैं। बारिश की वजह से नेपाल में हजारों लोगों को सुरक्षित ठिकानों ठिकानों की ओर विस्थापित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here