विवादों में फंसे YouTuber Elvish Yadav और Singer Fazilpuria, ED ने लिया एक्शन

0
विवादों में फंसे YouTuber Elvish Yadav और Singer Fazilpuria, ED ने लिया एक्शन

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर व पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ ईडी ने एक्शन लिया है। हाल ही में सांपों के जहर के मामले में एल्विश का नाम सामने आया था। जिसके बाद से वह ED के निशाने पर थे। प्रवर्तन निदेशालय ने एल्विश और फाजिलपुरिया के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सांप के जहर के अवैध व्यापार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मौजूद उनकी प्रॉपर्टी को जब्त किया है। कहा जा रहा है कि उनकी ये सम्पत्तियां पीएमएलए प्रावधानों के तहत जब्त की गई है। बता दें कि यादव और फाजिलपुरिया से पहले भी ईडी इस मामले में कई बार पूछताछ कर चुकी है। उनके बयान पहले ही रिकॉर्ड में हैं। नोएडा पुलिस ने पहले एल्विश यादव को सांप के जहर के अवैध व्यापार के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। बाद में ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

पिछले काफी समय से एल्विश यादव रेव पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई के गंभीर आरोपों से घिरे हैं। इस मामले में पुलिस से लेकर ईडी तक ने उनसे पूछताछ की है। हाल ही में ईडी ने यू-ट्यूबर एल्विश यादव से 5 सितम्बर को भी लंबी पूछताछ की थी। बताया गया था ये पूछताछ करीब 8 घंटे तक चली थी। ईडी ने इससे पहले अगस्त में भी दो बार एल्विश से लंबी पूछताछ की थी। तभी बताया गया था कि एल्विश के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किए जाने की तैयारी है।

सितंबर में हुई पूछताछ के दौरान ये खबर आ रही थी कि एल्विश व गायक फाजिलपुरिया की संपत्तियां जब्त किए जाने की तैयारी है। दरअसल ईडी में एल्विश और सिंगर की कमाई को लेकर जानकारियां जुटाई। बताया गया था कि फाजिलपुरिया के जिस गाने में सांप दिखाए गए थे, उस गाने से लगभग 50 लाख रुपये की कमाई हुई थी। ईडी ने इससे पहले 8 जुलाई को फाजिलपुरिया से भी लंबी पूछताछ की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here