हेलेन तूफान का कहर : चली तेज हवाएं, 1 करोड़ लोग प्रभावित

0
हेलेन तूफान का कहर : चली तेज हवाएं, 1 करोड़ लोग प्रभावित

नई दिल्ली : अमेरिका में हेलेन हरिकेन बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इससे अब तक कम से कम 4 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार हेलेन ने फ्लोरिडा में एंट्री की। इस दौरान 225 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक हवाएं चलीं। तूफान की वजह से फ्लोरिडा और आसपास के राज्यों जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया और अलबामा में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। इससे करीब 1 करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हैं। तूफान के दूसरे राज्यों में फैलने की संभावना है जिससे 5 करोड़ लोग प्रभावित हो सकते हैं।

तूफान की वजह से 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 4 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स के उड़ान में देरी हुई है। हेलेन इस साल अमेरिका में आने वाले सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक है। इसे विनाशकारी कैटगिरी नंबर-4 में रखा गया है। फ्लोरिडा में बिजली काट दी गई है जिसकी वजह से करीब 20 लाख लोग प्रभावित हैं। फ्लोरिडा के गर्वनर डी-सेंटिस ने निचले इलाकों में रहने वालों को पहले ही सुरक्षित जगहों पर चले जानी की सलाह दी थी।

फ्लोरिडा की राजधानी तल्लाहासी के मेयर जॉन डेली ने कहा कि यह तूफान शहर में आया अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान हो सकता है। इससे शहर को काफी नुकसान पहुंच सकता है।इंडिपेंडट की रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्जिया के व्हीलर काउंटी में खेत में खड़ा ट्रैक्टर उड़कर हाईवे पर गिर गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। ट्रेलर की चपेट में दो गाड़ियां भी आईं, हालांकि यह पता नहीं चला है कि इसमें और लोग घायल हुए हैं या नहीं। इसके अलावा तूफान की वजह से 2 और लोगों के मौत की सूचना है।

स्ट्रॉर्म या तूफान वातावरण में एक तरह का डिस्टर्बेंस होता है, जो तेज हवाओं के जरिए सामने आता है और उसके साथ बारिश, बर्फ या ओले पड़ते हैं। जब ये धरती पर होते हैं तो आम तूफान कहलाते है, लेकिन समुद्र से उठने वाले स्टोर्म को हरिकेन कहते हैं। हरिकेन आम स्टोर्म से ज्यादा खतरनाक होते हैं।

हरिकेन, साइक्लोन और टाइफून तीनों एक ही चीज होते हैं। दुनिया भर में साइक्लोन को अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है। जैसे- उत्तरी अमेरिका और कैरेबियन आइलैंड में बनने वाले साइक्लोन को हरिकेन, फिलीपींस, जापान और चीन में आने वाले साइक्लोन को टाइफून और ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर यानी भारत के आसपास आने वाले तूफान को साइक्लोन कहा जाता है।

वहीं दक्षिण प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में उठने वाले तूफान साइक्लोन कहलाते हैं। इसी वजह से भारत के आसपास के इलाकों में आने वाले समुद्री तूफान साइक्लोन कहलाते हैं। वहीं, टॉरनेडो भी भयानक तूफान होते हैं, लेकिन ये साइक्लोन नहीं होते हैं क्योंकि ये समुद्र के बजाय ज्यादातर धरती पर ही बनते हैं। टॉरनेडो सबसे ज्यादा अमेरिका में आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here