2 बच्चों की मां प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर जान दी 

0
2 बच्चों की मां प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर जान दी 

ऊना /सुशील पंडित: जिला ऊना के आर्य नगर में एक दो बच्चों की मां प्रवासी महिला ने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। जब पड़ोसियों ने उसको फंदे से लटका देखा तो अन्य लोगों को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान आरती(26) पत्नी सूरज निवासी मनुकपुर सहारनपुर यू पी ,हाल रिहायश वार्ड न.1 आर्यनगर ऊना के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती कुछ दिन पहले ही ऊना आई थी और किराए के कमरे में अपने पति व 2 बच्चों के साथ रह रही थी।इस संबंध में एस.पी. राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here