Bollywood News: मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज इस बार Rhea Singha ने जीता है। राजस्थान के जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया में जीत अपने नाम दर्ज की है। 22 सितंबर को आयोजित प्रतियोगित में रिया को ताज एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने पहनाया। ताज को पहनने के बाद अब रिया सिंघा मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। रिया सिंघा ने कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने बेहद मेहनत की है। वह खुद को इस ताज का हकदार मानती हैं। रिया सिंघा गुजरात की रहने वाली हैं। वह अब मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मॉडल और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 10 साल पहले साल 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया बनी थीं।
