Jalandhar : चोरी के सामान सहित एक काबू

0
Jalandhar : चोरी के सामान सहित एक काबू

पंजाब(जालंधर)ens – सरकारी इंस्टीट्यूट आफ लैदर एंड फुटवेयर टेक्नोलाजी के दफ्तर में चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान चंदन निवासी आबादपुरा के तौर पर हुई है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी शिकायत में चौकीदार रेरू पिंड के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के बताया कि चोर दफ्तर के अंदर से पांच कुर्सियां, दो पंखे और दो स्टूल चोरी कर ले गया।

जिसके बाद गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर थाना भार्गव कैप के जांच अधिकारी एएसआइ रघुवीर सिंह ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने चंदन को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से चोरी किया हुआ सामान भी बरामद कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here