Jalandhar : बाइक सवार चोर प्याज की बोरी लेकर हुए फरार

0
Jalandhar : बाइक सवार चोर प्याज की बोरी लेकर हुए फरार

पंजाब,(जालंधर)ENS: आए दिन चोरी के मामले सामने आ रहे है। चोर दुकानों, धार्मिक स्थलों और रेहड़ी वालों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला खिंगरा गेट से सामने आया है। जहां चोरों ने थाना नंबर तीन में पड़ते खिंगरा गेट के पास सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति को निशाना बनाया।

जानकारी के अनुसार जब रेहड़ी वाला दोपहर को खाना खाने गया तो, बाइक सवार चोर उसकी प्याज से भरी बोरियां लेकर फरार हो गए। पीड़ित रेहड़ी चालक सूरज ने बताया कि वह हर रोज की तरह दोपहर के समय अपनी रेहड़ी को पूरी तरह से बोरियो को बांधकर घर पर खाना खाने गया हुआ था।

जिसके बाद दुकानदार ने फोन कर बताया कि उसकी रेहड़ी के पास पड़ी सामान की बोरी को मोटरसाइकिल सवार चोर लेकर फरार हो गए। जिसके बाद वह अपनी रेहडी पर पहुंचा देखा कि प्याज से भरी एक बोरी गायब थी। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस पूरे मामले की शिकायत थाना नंबर तीन में दर्ज करवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here