Jalandhar News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर मेें एक की मौत

0
Jalandhar News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर मेें एक की मौत

जालंधरः गदईपुर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में भाई के साथ जा रहे युवक की मौत हो गई। थाना-8 की पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत में निखिल निवासी सलेमपुर ने बताया कि वह भाई हनी के साथ बाइक पर सवार होकर काम से छुट्टी करके लौट रहा था। जैसे ही वह गदईपुर मार्किट के पास पहुंचे तो सामन से काफी तेज रफ्तार से आए बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि हनी को गंभीर चोटे आई, लेकिन कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने निखिल के बयानों पर बाइक चालक मुनीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हनी के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here