Jalandhar News: नहीं दूर हो रही सीवरेज की समस्या, इलाका निवासी हुए परेशान

0
Jalandhar News: नहीं दूर हो रही सीवरेज की समस्या, इलाका निवासी हुए परेशान

जालंधर, ENS: सीविल अस्तपाल की बैक साइड पर स्थित इलाके में गंदगी की समस्या से लोग कई दिनों से परेशान चल रहे है। मामले की जानकारी देते हुए उमा शंकर सहित इलाका निवासियों ने सिविल अस्पताल की बैक साइड पर स्थित उच्चा स्वराज गंज में पिछले 15 दिनों से सीवरेज की समस्या से वह परेशान चल रहे है।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन हालात यह हो गए कि समस्या का हल होना तो दूर वहां पर गंदगी ओर बढ़नी शुरू हो गई। लोगों का कहना हैकि पहले ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदे पानी के जमा होने को लेकर लोगों को हिदायते जारी की जा रही है।

इलाका निवासियों का कहना है कि इस समय शहर में स्वाइन फ्लू, डेंगू जैसी बीमारियों से लोग ग्रस्त हो रहे है। वहीं नगर निगम द्वारा सीवरेज की समस्या को लेकर कोई हल नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सिविल अस्पताल की बैक साइड पर कुछ ट्रेनिंग कर्मी भी रहते है। जिनके द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है। इस दौरान इलाका निवासियों ने प्रशासन से सीवरेज की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here