जालंधरः मानसिक तनाव से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरु तेग बहादुर नगर निवासी सुनील के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना-6 की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि बैजनाथ ने बताया कि सुनील कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने बैजनाथ के बयान पर कार्रवाई की है। पुलिस अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।