जालंधर। महानगर के दीप नगर में घर में काम करने वाली महिला और उसके पति द्वारा मिलकर चोरी करने का मामला सामने आया है। जहां, पुलिस ने शिव एन्क्लेव के रहने वाले अनिल कुमार और उसकी पत्नी सपना को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तीन सोने की अंगूठियां, एक ब्रेसलेट और 12 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पीड़ित इशांत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद दंपती को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।