Phagwara : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

0
Phagwara : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

पंजाब(फगवाड़ा) राजेश: युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह(25) पुत्र गुरजीत सिंह निवासी श्याम नगर के तौर पर हुई है। मृतक के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि वह ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता है, जब वह शाम को घर पर आया तो वह अपने कमरे में चला गया।

मनप्रीत को अवाज लगाई, जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो जाकर उसके कमरे में देखा तो उसने फंदा लगाया हुआ था। जिसके बाद उसको फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here