Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली

0
Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली

नई दिल्ली : देर रात्रि दो बजे जसपुर क्षेत्र में पुलिस व दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को काशीपुर के राजकीय अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस ने घायल अपराधी को काशीपुर के राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। बता दें जसपुर क्षेत्र में देर रात्रि पुलिस सूत मिल क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग संदिग्ध अवस्था में आते दिखे।

पुलिस के द्वारा शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की तरफ से अचानक हुई फायरिंग से पुलिस एक्शन में आ गई और बाइक सवारों का पीछा करने लगी। बदमाश गूलरगोजी क्षेत्र के खेतों में घुस गए। दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश करने लगे। वहीं पुलिस ने भी बाइक सवार अपराधियों का पीछा किया। बताया गया कि गूलरगोजी गांव के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।

इस दौरान मुठभेड़ में बदमाश दिलशाद हाल निवासी सरवर खेड़ा के पैर में गोली लगी। इस घटना के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। बता दें कि जसपुर सर्राफा व्यापारी के साथ भी इन शातिर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इससे पूर्व भी अपराधी पर कई गंभीर मुकदमे बताए जा रहे है।  पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here