ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 536 वाहनों के 536 चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 56,600/- रूपये वसूल किए गए। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 09 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 900/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना मैहतपुर के पुलिस मुलाजिमों द्वारा 01 वाहन का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 5000/- रुपये वसूला गया। जिला ऊना में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है जिसमें ड्रंक एण्ड ड्राइव के दो चालान काटे गए हैं।