Political News: BJP को बड़ा झटकाः वरिष्ठ नेत्री ने थामा कांग्रेस का दामन

0
Political News: BJP को बड़ा झटकाः वरिष्ठ नेत्री ने थामा कांग्रेस का दामन

झज्जरः चुनाव से पहले पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। इसी के चलते नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। वहीं झज्जर जिले में आज भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पूर्व मंत्री कांता देवी ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।

यह महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम मातनहेल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यक्रम के दौरान हुआ। कांता देवी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रही हैं, जिसने हुड्डा की मौजूदगी में मंच पर पहुंचकर औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here