Punjab: मां और 11 साल की बेटी ने इन्साफ के लिए लगाई गुहार, देखें वीडियो

0
Punjab: मां और 11 साल की बेटी ने इन्साफ के लिए लगाई गुहार, देखें वीडियो

न्याय नहीं मिलने पर करेंगे बड़ा संघर्ष 

अमृतसरः  शहर में एक मां और उसकी 11 साल की बच्ची शहर की सड़को पर इन्साफ के लिए गुहार लगा रही हैं।  मिली जानकारी के मुताबिक12 साल पहले बटाले में रहने वाली मोनिका नाम की महिला की शादी एक शख्स से हुई थी और उनकी एक 11 साल की बेटी भी है। लेकिन 2019 से उस महिला का पति उसे छोड़कर विदेश चला गया है। पति के विदेश जाने के बाद उसके ससुराल परिवार ने भी उसे छोड़ दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला लगातार अपनी 11 साल की बेटी को लेकर न्याय की गुहार लगा रही है। वहीं दूसरी ओर एक सामाजिक कल्याण संस्था इस मां-बेटी के पक्ष में आकर खड़ी हो गई है। इस संस्था का कहना है कि वह इस महिला और उसकी 11 साल की बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। संस्था का कहना है कि अगर इस महिला ओर उसकी 11 वर्ष की बेटी को इंसाफ ना मिला तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here