Punjab News : किसानों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Punjab News : किसानों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंजाब(अमृतसर): भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर ने भंडारी पुल पर जाम लगाकर पंजाब सरकार और प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भंडारी पुल पर पहुंचे और वे आज दोपहर 12 बजे से सुबह 3 बजे तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि कल एक कोठी की कुर्की के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने किसानों के साथ धक्का-मुक्की की गई और कहा कि इनको जेल में डाल दो।

उन्होंने कहा कि कोई किसानों को आतंकवादी कहता है तो, कोई डाकू। जिसके चलते आज किसान भंडारी पुल पर इकट्ठे हुए है। किसानों ने कहा कि हम प्रशासन से कहते हैं कि आइए सभी किसान एक साथ है और हमें जेल में डाल दें। वहीं, किसान नेताओं ने कहा कि कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए तहसीलदार मैडम और पुलिस प्रशासन द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here