Punjab News: 4 पिस्तौल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, जल्द प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस कर सकती है खुलासा

0
Punjab News: 4 पिस्तौल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, जल्द प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस कर सकती है खुलासा

अमृतसरः सीमा पार तस्करी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्तौल बरामद किए है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि खुफिया आधारित ऑपरेशन में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा है। उनके पास से 4 ग्लॉक-26 पिस्तौल बरामद की गई है।

सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का यह भंडाफोड़ बड़ी सफलता है। डीजीपी ने लिखा आरोपी पाकिस्तान में मौजूद तस्करों के संपर्क में है, जो ड्रोन और अन्य माध्यमों से हथियारों और ड्रग्स की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में भेज रहा है। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच चल रही है।

दोनों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ ​​गुरजीत सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों युवकों ने पाकिस्तान से हथियार मंगवाए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये हथियार पंजाब में बेचे जाने थे या किसी घटना को अंजाम दिया जाना था इस मामले की गहनता से जांच चल रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन दोनों युवकों के खिलाफ पहले किसी भी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं है, लेकिन फिर भी उन्हें माननीय अदालत में पेश करके गहराई से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कहा कि दोनों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here