Punjab News: 5 नए मंत्रियों के शपथ समारोह से पहले CM Mann के करीबी अधिकारी की हुई छुट्टी

0
Punjab News: 5 नए मंत्रियों के शपथ समारोह से पहले CM Mann के करीबी अधिकारी की हुई छुट्टी

मोहाली: पंजाब सरकार द्वारा आज 5 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएंगी। लेकिन मंत्रियों के शपथ समारोह से पहले सीएम भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए हैं। दरअसल, मंत्रियों के फेरबदल से पहले सीएम मान ने अपने ओएसडी ओंकार सिंह को हटा दिया है।

सीएम कार्यालय दफ्तर से जानकारी मिली है कि सीएम मान ने ओंकार सिंह की छुट्टी कर दी है। बताया जा रहा है कि ओंकार सिंह पंजाब मंडी बोर्ड में कॉन्ट्रैक्ट पर थे। कहा जा रहा है कि निजी कारणों के चलते उन्हें हटाया गया है। बता दें कि ओंकार सिंह मूलरूप से संगरूर के रहने वाले है। वहीं, उन्हें सीएम भगवंत मान सिंह का खास माना जाता है।

वहीं, पहले भी कई पदों पर काम पर चुका है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई कुछ नहीं बोल रहा है। इससे पहले 18 नवंबर 2023 को सीएम भगवंत मान के ओएसडी जनसंपर्क ने भी इस्तीफा दे दिया था। वह एक साल तक इस पद पर रहे थे। उन्होंने इस्तीफा देने की वजह स्वास्थ्य कारण बताया था। सिद्धू मान के पुराने दोस्त थे। वह भी 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नौकरी छोड़कर पार्टी से जुड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here