Punjab News: Amritpal Singh ने मासूम बच्ची को लेकर प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

0
Punjab News: Amritpal Singh ने मासूम बच्ची को लेकर प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

पंजाब,(मोगा): पंजाब सहित पूरे देश के राज्यों के हालात के बारे में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा एक रिपोर्ट पेश की गई है। इस रिपोर्ट के आंकड़ों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में दुष्कर्म के मामलों में 10.80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर आरोपी दुष्कर्म पीड़ितों की जान-पहचान वाले ही होते है। पंजाब में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला मोगा के भिंडर कला से सामने आया है। जहां बच्ची से दुर्व्यवहार किया गया।

आरोपी द्वारा की गई इस हरकत का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी द्वारा गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रही बच्ची के साथ गलत हरकत की गई। बताया जा रहा हैकि इस सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद आरोपी पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं इस मामले को लेकर अमृतपाल सिंह मेहरो प्रशासन को चेतावनी दी है। चेतावनी देते हुए अमृतपाल ने कहा कि अगर प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की तो वह खुद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सजा देगा। बता दें कि पंजाब के मोगा जिले गांव मेहरो के रहने वाले अमृतपाल ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर मोगा पुलिस को यह चेतावनी दी है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि पीड़ित बच्ची के साथ और भी बच्चे साथ थे। अगर वह अकेली होती तो आरोपी दुष्कर्म भी कर सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here