Punjab News: DSP के घर में नौकर बनकर आई महिलाएं लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार, देखें CCTV

0
Punjab News: DSP के घर में नौकर बनकर आई महिलाएं लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार, देखें CCTV

बठिंडाः जिले में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि चोर अब पुलिस अधिकारियों के घरों को निशाना बनाने लगे है। वहीं सीआईडी विंग में तैनात डीएसपी के घर से 2 महिलाओं द्वारा लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं नौकरानी बनकर घर की साफ-सफाई करने आई थीं और आभूषणों सहित 20 लाख की नगदी लेकर फरार हो गई।

आरोपियों की फुटेज गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। डीएसपी की पत्नी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने 2 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी की पत्नी तरनजीत कौर ने बयान दर्ज कराया है कि 18 सितंबर को दो महिलाएं घर में घुस आईं। महिलाएं खुद को घरेलू नौकरानी बता रही थीं और घर में साफ-सफाई का काम मांग रही थीं।

इसी बीच दोनों ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और घर की साफ-सफाई के बहाने सोने-चांदी के आभूषण, हीरे का सेट और कुछ नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 23 लाख रुपये है। एसपी सिटी ने बताया कि तरनजीत कौर की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाली महिलाओं की फुटेज गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here