Punjab News : Medical store पर लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News : Medical store पर लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगा। शहर के दुने गांव में पंजाब मेडिकल स्टोर पर लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे 2 मोटरसाइिकल और तेज धार हथियार भी बरामद हुए हैं। घटना में शामिल एक आरोपी फिलहाल फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह घटना 18 सितम्बर की शाम 8 बजे के करीब की है। जहां, आरोपियों ने पंजाब मेडिकल स्टोर पर बैठे युवक की खूब पिटाई कर गल्ले से 6 हजार रुपए और एक मोबाइल लूट कर ले थे। यह लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसेक आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी डी लवदीप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना बारे जानकारी देते हुए बताया कि लूट को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें 5वां आरोपी विजय कुमार अभी फरार है। जिसके को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here