Entertainmentभारत विकास परिषद बददी शाखा की वैवसाईट का किया विमोचन

भारत विकास परिषद बददी शाखा की वैवसाईट का किया विमोचन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने सादे समारोह में किया लोकापर्ण

बददी/सचिन बैंसल:भारत की अग्रणी सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की बददी इकाई की वैवसाईट का विमोचन आज मोतिया प्लाजा सभागार में किया गया। एक सादे समारोह में लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा व चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने इस वैवसाईट का विमोचन किया। अशोक राणा ने कहा कि भारत विकास परिषद देश का अग्रणी सामाजिक संगठन है जिसके सेवा कार्य व परोपकारी कार्य सभी जानते हैं।
उन्होने कहा कि स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में परिषद का अहम योगदान रहा है। चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने कहा कि इस संस्था ने मानवता की सेवा में अहम भूमिका बीबीएन एरिया में निभाई है और अब वैवसाईट के माध्यम जहां कोई भी व्यक्ति जुड सकता है या दान कर सकता है वहीं आम जन को संस्था के कार्यों का विवरण भी घर बैठे ही मिल जाएगा। इस अवसर पर भारत विकास परिषद बददी शाखा के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव रमन कौशल व कोषाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर 1963 में स्थापित भारत विकास परिषद एक स्वैच्छिक संगठन है।
शुरुआत में इसे भारतीय क्षेत्र पर चीनी हमलों के खिलाफ लोगों को संगठित करने के लिए नागरिक परिषद नाम से बनाया गया था, लेकिन बाद में इसका नाम बदल दिया गया और 10 जुलाई 1963 को एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया गया। इसका प्राथमिक उद्देश्य भारतीय नागरिकों को परोपकारी कार्यों के लिए संगठित करना है। रमन कौशल ने बददी के लोगों से आहवान किया वह इस सामाजिक संस्था का तन मन धन से ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें ताकि मानवता की और ज्यादा बेहतर तरीके से सेवा की जा सके। वंचितों, जरुरतमंदो व अभावग्रस्तों की सेवा करने को लेकर अगामी वर्ष में और ज्यादा सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। इस अवसर पर हरीश शर्मा व दीपक कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...