Home Maharashtra>Mumbai Taj Hotel और Trident Hotel की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली आतंकी हमले की धमकी

Taj Hotel और Trident Hotel की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली आतंकी हमले की धमकी

0
Taj Hotel और Trident Hotel की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली आतंकी हमले की धमकी

मुंबईः ताज होटल और ट्राइडेंट होटल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों होटलों को लेकर आतंकी हमले की धमकी मिली है। धमकी भरा कॉल आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा हैकि कॉलर ने कॉल कर कहा कि ताज होटल और ट्राइडेंट में आतंकवादी हमला होने वाला है। जिसके बाद धमकी भरे कॉल की जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने दोनों होटलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने कॉलर को ट्रेस किया और मुंबई के सायन इलाके से उसको हिरासत में लिया। आखिरकार उसने इस प्रकार का धमकी भरा कॉल क्यों किया था। इसके पीछे की वजह क्या है पुलिस कॉलर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here