Entertainmentमानपुरा पुलिस ने हांडाखुंडी में सरसा नदी से अवैध खनन करते धर...

मानपुरा पुलिस ने हांडाखुंडी में सरसा नदी से अवैध खनन करते धर दबोचे 2 टिप्पर ओर जेसीबी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मशीनें व टिप्पर घेरने को पानी में उतर गई पुलिस, भाग रहे खनन माफिया को नदी में घेरा 
बददी/सचिन बैंसल : बीबीएन में अवैध खनन का मुद्दा गूंजने के बाद हरकत में आई जिला पुलिस बद्दी ने बीती रात हांडाखुंडी में बड़ी कारवाई करते हुए माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल ओर मानपुरा पुलिस ने 1 जेसीबी ओर 2 टिप्परों को रात को सरसा नदी में अवैध खनन करते हुए धर दबोचा। पुलिस टीमों को मौके पर देखकर खनन माफिया जब मशीनें व टिप्पर भगाने लगे तो पुलिस ने काफी दूर तक इनका पीछा किया। पुलिस ने सरसा नदी में आये पानी की भी प्रवाह नहीं कि ओर  भाग रही मशीनों व टिप्परों को घेरने के लिए पानी में उतर गई।बीती रात करीबन 11 बजे माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल की टीम हांडाखुंडी पहुंची और अवैध खनन पर छापेमारी की गई। टीम ने मानपुरा पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस टीमों को मौके पर देखकर खनन माफिया ने मौके से मशीनें व टिप्पर भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने सरसा नहीं में पानी की भी प्रवाह नहीं कि ओर मशीनों व टिप्परों को दबोचने के लिए पुलिस जवान पानी में उतर गए। मौके से पुलिस ने जेसीबी मशीन नम्बर HP64-4762 व टिप्पर नम्बर HP-12P-5294 व HP-93A-4381 को धर दबोचा। मानपुरा पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 34 व माइनिंग अधिनियम 21 के तहत मामला दर्ज करके मशीन व टिप्परों को जब्त कर लिया है। जेसीबी चालक की पहचान मनिंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी घनोला, रोपड़ व टिप्पर चालकों की पहचान यतिन पुत्र यशपाल आनंदपुर साहिब व तरसेम निवासी पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है। 
डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया के बीती रात माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल व मानपुरा पुलिस ने सरसा नदी में रात को अवैध खनन करते हुए 1 जेसीबी व 2 टिप्परों को जब्त किया है। मानपुरा पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 34 व माइनिंग अधिनियम 21 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया के एसपी मोहित चावला के आदेशों पर पुलिस दिन रात खनन माफिया पर नजर रख रही है और किसी भी कीमत पर अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है के पिछले लंबे समय से सरसा नदी में खनन माफिया का पंजा चल रहा था, ओर लाखों की खनन संपदा को लूटकर जहां सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा था वहीं पर्यावरण को भी विनाश हो रहा था। बीबीएन में अवैध खनन का मुद्दा गूंजने के बाद अब पुलिस ने सख्ती से खनन माफिया पर नुकेल कसी है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...