Entertainmentसार्थक इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल पलांखवाला में मातृ दिवस की धूम

सार्थक इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल पलांखवाला में मातृ दिवस की धूम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी/ सचिन बैंसल : सार्थक इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल में मातृ- दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सीमा बस्सी ने  मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करके समारोह में चार चाँद लगा दिए। सीमा बस्सी , प्रधानाचार्य विनोद वर्मा एवं उप प्रधानाचार्य मनप्रीत कौर मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मदर डे के मौके पर माताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें सलाद सजावट, बेकार की चीजों से उत्तम चीज बनाना, म्यूजिकल चेयर आदि शामिल है। सलाद सजावट में तमन्ना ने प्रथम स्थान, माधुरी ने दूसरा स्थान तथा अनिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शर्मिला ने बेकार चीजों से उत्तम चीज बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद वर्मा, उप प्रधानाचार्या मनप्रीत कौर, समन्वयक राज किशोर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कक्षा तीसरी, चौथी एवं पांचवी के भूमिका , तानिया , तनुष्का, नवनीत, अनमोल, तनिष्क, समर, मन्नत, कैप्टन आरोही, प्राखर, अंकिता, लक्षिता ने मातृ दिवस के अवसर  पर “लुक्का छुप्पी बहुत हुई” गीत पर मनमोहक नृत्य तथा कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी के इशिका, अलीना, रितिका, चार्वी, आरुषि, इशानी, किंजल ने सामूहिक गीत मुझे माफ करना ओम साईं गाकर शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा पांचवी के कुशाल व भूमिका ने मातृ दिवस पर भाषण देकर सबका मन मोह लिया।

प्रिंस, रूही, शुभम ने अपने मन के भाव शब्दों के माध्यम से  मातृ दिवस के ऊपर हिंदी में कविता सुनाकर व्यक्त किए। विद्यालय में इस दिन सभी छात्रों में विशेष उत्साह और उमंग था।विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद वर्मा ने छात्रों, अध्यापको को  इस उत्साहवर्धक कार्यों को करने के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए मातृ- दिवस की ढेरों बधाइयां दी और सदा अपनी माता का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद वर्मा, उप प्रधानाचार्य मनप्रीत कौर एवं अध्यापिका आरती कुमारी, रेखा कपिला, हिमानी वर्मा, कुसुम कश्यप, कंचन सूद, सुनीता, सविता, तमन्ना, शीतल उपस्थित रहे ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...