Blog

  • पतंजलि को एक और कोर्ट का नोटिस जारी, रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को पेश होने के आदेश 

    पतंजलि को एक और कोर्ट का नोटिस जारी, रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को पेश होने के आदेश 

    नई दिल्लीः योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक और अदालत ने दोनों को 3 जून को पेश होने के लिए नोटिस थमा दिया। यह मामला अंग्रेजी और मलयालम समाचार पत्रों में भ्रामक विज्ञापन देने से संबंधित है। इस मामले में 3 जून को कोझिकोड में न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत ने पेश होने के लिए कहा है। इसी साल अप्रैल महीने में कोझिकोड के सहायक औषधि नियंत्रक कार्यालय में तैनात ड्रग्स इंस्पेक्टर के द्वारा अदालत में ड्रग्स और जादुई उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 की धारा 10, धारा 3(बी) और 3(डी), 7(ए) के तहत मामला दर्ज कराया गया था। हाल ही में हरिद्वार की एक अदालत नेरी रामदेव और बालकृष्ण को हाजिर होने में विफल रहने के बाद समन जारी किया था।

    पतंजलि के उत्पादों में से एक दिव्य लिपिडोम ने कोलेस्ट्रॉल और डिस्लिपिडेमिया को कम करने का दावा किया था। वहीं, पतंजलि न्यूट्रेला डायबिटिक केयर ने रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और शरीर के वजन को नियंत्रित करने का दावा किया था। बता दें कि अधिनियम की धारा 3 कुछ बीमारियों और विकारों के इलाज के लिए कुछ दवाओं के विज्ञापन पर रोक लगाती है। दोषी पाए जाने पर छह महीने तक की कैद या जुर्माना हो सकता है। इससे पहले, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कन्नूर और कोझिकोड में सहायक औषधि नियंत्रक के कार्यालयों ने पतंजलि के खिलाफ 29 मामले दर्ज किए थे। दिव्य फार्मेसी के खिलाफ पहली शिकायत कन्नूर स्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ के.वी. बाबू द्वारा 22 फरवरी, 2022 को दर्ज की गई थी। राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने एक जांच का आदेश दिया, जिसमें अधिनियम के उल्लंघन के उदाहरण सामने आए।

  • 220 KV में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 30 दमकल की गाड़ियां

    220 KV में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 30 दमकल की गाड़ियां

    भिवानी: जिले के बापोड़ा मार्ग पर 220 KV में लगी भीषण आग। दोपहर को भिवानी के मार्ग में 220 KV में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं आसमान में काफी ऊंचाई तक फैल गया। इसकी वजह से पावर सब स्टेशन में दूसरे बिजली ट्रांसफार्मरों को भी खतरा बना रहा। घटना की सूचना दमकल विभाग को सूचना दी गई।

    मौके पर पहुंची 30 दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर पाया गया। जिसकी वजह से शहर के आधे हिस्से की बिजली ठप्प हो गई है। वही आग के लगने के कारणों का अभी पता नहीं लगा है पर बताया जा रहा है कि बढ़ती गर्मी की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लगी है पर अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में गुरसिख परिवार की मौ+त, देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में गुरसिख परिवार की मौ+त, देखें वीडियो

    बेटे को कनाडा का वीजा मिलने की खुशी में रिश्तेदारों से मिलने गया था परिवार 

    खेमकरणः तरनतारन जिले के हरिके भिखीविंड इलाके से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जहां देर शाम हरिके भिखीविंड रोड पर एक कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी और उनके छोटे बेटे की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    बता दें कि युवक नवदीप सिंह को कनाडा का वीजा मिला था और उसे कुछ दिनों के लिए कनाडा जाना था। बेटे को कनाडा का वीजा मिलने की खुशी में पूरा परिवार रिश्तेदारों से मिलने गया था और घर लौटते समय उनके साथ भयानक सड़क हादसा हो गया। युवक का नाम नवदीप और पिता का नाम निशान सिंह और मां का नाम राजवंत कौर बताया जा रहा है। परिवार के साथ उनका भतीजा भी था जो गंभीर रूप से घायल है।

  • इस सुपरस्टार पर भाजपा ने की कार्रवाई, निकाला पार्टी से बाहर 

    नई दिल्लीः भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पवन सिंह को निष्कासित कर दिया है। बिहार की हॉट सीट बनी काराकाट से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे पवन सिंह को बीजेपी ने बाहर का रास्ता दिखाया है यानी अब पवन सिंह बीजेपी के सदस्य नहीं रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे पवन सिंह को निष्काषित करते हुए पार्टी ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें लिखा है कि लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका ये कार्य दल विरोधी है, जिससे पार्टी की छवि घूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है। अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार पार्टी से निष्काषित किया जाता है।

    बता दें कि पवन सिंह का नाम बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल था। पवन सिंह को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही टिकट दे दिया था। पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाया मगर पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से ही मना कर दिया। कुछ समय बाद पवन सिंह ने बिहार के काराकाट से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया और यहां से निर्दलीय नामांकन भरा। पवन सिंह काराकाट में काफी एक्टिव हैं और उनकी एंट्री से काराकाट का रण भी त्रिकोणीय हो गया है।

    बता दें कि बिहार की काराकाट सीट पर एनडीए गठबंधन ने उपेंद्र कुशवाहा को उतारा है तो इंडिया गठबंधन ने राजा राम कुशवाहा पर दांव लगाया है। वहीं पवन सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह का नामांकन भी मंजूर हो गया है और काराकाट के युवाओं में पवन सिंह को लेकर तगड़ा जोश देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि काराकाट लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। वहीं लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे।

  • पंजाब : हमलावरों ने ईंट-पत्थर से किया हमला, तोड़े गाड़ी के शीशे, देखें वीडियो

    पंजाब : हमलावरों ने ईंट-पत्थर से किया हमला, तोड़े गाड़ी के शीशे, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में क्राइम की वारदातों की खबरें आए दिन सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां निहाल सिंह वाले में लोहा और सेनेटरी की दुकान के आगे खड़ी कार को हमलावरों ने ईंटें और पत्थर मारे। जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। कार की तोड़फोड़ की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    पीड़ित दुकान नीरज ने बताया कि सीसीटीवी में दिखाई दे है कि 4 हमलावर बाइक पर आए थे। हमलावरों ने बाइक साइड में खड़ी कर 3 हमलावरों ने दुकान के बाहर आए और ट्रेस करके गए। जिसके बाद हमलावरों ने गाड़ी पर ईंटों से हमला किया। जिससे गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है।

    निहाल सिंह में 10 दिन पहले भी ऐसी वारदात हुई थी और एक रात पहले भी दुकान के आगे चोरों ने सारी दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दुकानदार ने बताया कि पुलिस को शिकायत दे दी है। आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की।

  • Porsche वाले रईसजादे की खुली पोल, 90 मिनट में की 48 हजार रुपये शराब पार्टी

    Porsche वाले रईसजादे की खुली पोल, 90 मिनट में की 48 हजार रुपये शराब पार्टी

    नई दिल्लीः पुणे सड़क हादसे में पोर्श वाले रईसजादे की अब पोल खुल रही है। लग्जरी कार से बाइक को टक्कर मारने से पहले रईसजादे ने दो पबों में शराब पार्टी की थी। एक पब में सिर्फ 90 मिनट में 48 हजार रुपये की शराब पार्टी की गई थी। इसके बाद उसने नशे में पोर्श कार चलाई और हिंट एंड रन मामले में दो लोगों की जान ले ली। महाराष्ट्र के पुणे में रविवार की रात को तेज रफ्तार पोर्श कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें युवक-युवती की मौत हो गई थी। इस मामले में पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि नाबालिग किशोर शनिवार की रात 10.40 बजे अपने दोस्तों के साथ कोसी पब गया था, जहां उसने 90 मिनट यानी 12.10 बजे तक शराब पार्टी की।

    इस दौरान रईसजादे ने 48,000 रुपये का बिल भुगतान किया। कोसी पब में शराब पार्टी बंद होने के बाद वे लोग 12.10 बजे दूसरे पब ब्लैक मैरियट चले गए। पुलिस ने बताया कि नाबालिग किशोर ने शराब पार्टी के पैसे दिए थे। एसीपी मनोज पाटिल ने बताया कि नाबालिग किशोर ने पोर्श कार चलाने से पहले शराब पी थी। शराब पीने को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। पुणे सड़क हादसे मामले में राजनीति शुरू हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत ने आरोप लगाया कि पुणे पुलिस एक विधायक के साथ मिलकर आरोपी किशोर के पक्ष में काम कर रही है।

    इसे लेकर पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस केस में किसी भी तरह के पक्षपात या राजनीतिक दबाव का कोई सवाल ही नहीं है। पुलिस कानून के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुणे हिट एंड रन मामले में राहुल गांधी ने सवाल किया है कि जब एक अमीर परिवार का किशोर शराब पीता है और अपनी पोर्श कार से दो लोगों को मार देता है तो उसे निबंध लिखने की शर्त पर जमानत मिल जाती है। बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा या कैब ड्राइवरों को ऐसे निबंध लिखने के लिए क्यों नहीं कहा जाता है। वहीं, महाराष्ट्र विपक्ष के नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने पुणे दुर्घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

  • MDH, Everest मसालों में नुकसान पहुंचाने के मामले में FSSAI से मिली क्लीन चिट 

    MDH, Everest मसालों में नुकसान पहुंचाने के मामले में FSSAI से मिली क्लीन चिट 

    नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने भारत के बाजारों से मसालों के सैंपल लेकर की गई जांच के बाद दावा किया है कि इनमें एथिलीन ऑक्साइड (Ethylene Oxide) की मात्रा नहीं पाई गई है। इन मसालों में एवरेस्ट और एमडीएच भी शामिल हैं, जिन पर हॉन्गकॉन्ग ने यह कहते हुए बैन लगा दिया था कि इनमें एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा मिली है, जो कैंसर का कारण बन सकता है। FSSAI ने 22 अप्रैल को देशभर से नमूने जुटाने शुरू किए। इसके तहत, एवरेस्ट और एमडीएच मसालों के 34 नमूने जमा किए गए। विशेष रूप से, महाराष्ट्र और गुजरात में एवरेस्ट के 9 नमूने और दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से एमडीएच के 25 नमूनों का विश्लेषण किया गया।

    फूड रेगुलेटर ने कहा है कि नमी की मात्रा, कीट, एफ्लाटॉक्सिन, कीटनाशक और अन्य चीजों की जांच की गई। खास तौर पर एथिलीन ऑक्साइड के लिए भी जांच की गई। 34 नमूनों में से 28 की लैब रिपोर्ट मिल चुकी है। इन सभी नमूनों में एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा नहीं मिली है। इसी के साथ FSSAI ने भारतीय बाजार में उपलब्ध मसालों को सुरक्षित बताया है। दरअसल, एथिलीन ऑक्साइड का इस्तेमाल मसालों को कीटाणुरहित करने के लिए किया जाता है, लेकिन यदि इसकी मात्रा सुरक्षित स्तर से अधिक हो तो इससे कैंसर समेत अन्य स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकता है।

    हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर ने एवरेस्ट और एमडीएच कंपनियों के कुछ उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और नेपाल समेत कई देशों ने भारतीय मसालों को निगरानी लिस्ट में डाल दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार और मसाला बोर्ड हरकत में आया है। हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर को भेजे जाने वाले मसालों की जांच अनिवार्य कर दी गई है। भारत दुनिया में मसालों का सबसे बड़ा निर्यातक है। भारत आने वाले विदेशी पर्यटक भी सोवेनियर के तौर पर मसाला ले जाना पसंद करते हैं।

  • जालंधरः भाजपा को बड़ा झटका, 3 बार पार्षद रहे और स्पोक्सपर्सन ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें वीडियो

    जालंधरः भाजपा को बड़ा झटका, 3 बार पार्षद रहे और स्पोक्सपर्सन ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें वीडियो

    जालंधर चन्नी की कैपेन में शामिल होंगे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह

    पीएम मोदी के पंजाब दौरे को लेकर चन्नी ने कसे तंज, कहा- क्यों जालंधर को 10 सालों में नहीं मिला एम्स अस्पताल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में भाजपा के स्पोक्सपर्सन और 3 बार पार्षद रहे विपुल कुमार ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस दौरान चन्नी में कांग्रेस में शामिल होने पर विपुल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विपुल ने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने कहाकि मेयर जगदीश राजा की मौजूदगी में विपुल का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करता है। कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी को काफी फायदा होगा। वहीं विपुल ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि इस बार देश में कांग्रेस गंठबधन की सरकार बनने जा रही है।

    वहीं जालंधर सीट को लेकर विपुल ने कहाकि चन्नी की छवि साफ है। वह पार्टी छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में कभी नहीं गए है। उन्होंने कहा कि चन्नी ने अपना जीवन कांग्रेस को समर्पन किया है। ऐसे में जालंधर सीट पर चन्नी की जीत पक्की है। वहीं भाजपा छोड़ने का कारण विपुल ने बताया कि सुशील रिंकू, परगट सिंह सहित कई नेताओं को जीत दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वहीं पार्षद के चुनावों के 5 दिन पहले उनकी टिकट काट दी गई थी। उस दौरान वह कुछ नहीं कर सकते थे। विपुल ने कहाकि आज भाजपा उसी सुशील को रिंकू को भाजपा में लेकर आ गए। उन्होंने कहाकि रिंकू ने इसके बाद फिर से कोई ओर पार्टी में शामिल हो जाना हैक्यों धोखा उनके खून में है। उन्होंने कहाकि वह खुशी महसूस कर रहे हैकि वह आज कांग्रेस में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहाकि मुझे लगता हैकि सुशील रिंकू को लेकर एक बार फिर से पार्टी बदलने का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह आज जालंधर पहुंच रहे है।

    इस दौरान चन्नी ने कहा कि वह शाहकोट में उनकी कैपेन में सीधा शामिल होंगे। वहीं चन्नी ने कहाकि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वहीं पर ओल्ड पेंशन स्कीम वहां पर लागू कर दी गई है। चन्नी ने कहाकि इस बार देश में उनकी सरकार आते ही केंद्र और पंजाब में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया जाएंगा। वहीं महिलाओं को एक हजार रुपए देने के वादें पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां भी सीएम भगवंत रैली करने आते है वहीं पर सरकारी कर्मियों के विरोध को देखते हुए पहले ही उन्हें घरों में नजरबंद कर दिया जाता है। चन्नी ने कहा कि सीएम मान को किस बात का खतरा है, जो कर्मियों को दौरे से पहले नजरबंद किया जा रहा है। उक्त कर्मियों के फोन रिकार्डिंग की जा रही है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर कहा कि वह पंजाब दौरे पर आ रहे है। ऐसे में उनसे निवेदन है कि वह उन्हें कोसने की बजाए पंजाब के कामों के बारे में आकर जरूर बताएं।

    उन्होंने कहाकि वह कांग्रेस को कोसने की बजाए बताए कि उन्होंने पंजाब और जालंधर को 10 सालों में क्या दिया। वहीं किसानी को बर्बाद करके पंजाब को बर्बाद करना चाहते है। चन्नी ने कहाकि पंजाब दौरे पर पीएम मोदी बताए कि वह पंजाब में कौन-सा यूनिट लेकर आए है।  चन्नी ने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास जी के नाम पर रखने का मत्ता पास किया गया था लेकिन क्यों इस मत्ते को पास नहीं किया गया जो कि विधानसभा का मत्ता था। उन्होंने कहाकि पीएम मोदी का वाल्मीकि जी के साथ क्या विरोध है। चन्नी ने कहा कि स्पोर्ट्स और लैदर इंडस्ट्री खत्म हो रही है। चन्नी ने कहा कि क्यों जालंधर को एम्स अस्पताल नहीं मिला।

  • पंजाबः विवादों में घिरे गायक गुरदास मान, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस 

    पंजाबः विवादों में घिरे गायक गुरदास मान, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस 

    जालंधर, ENS: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में गायक गुरदास मान के खिलाफ पुलिस की कैंसिलेशन रिपोर्ट स्वीकार करने के नकोदर कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने नकोदर पुलिस और गुरदास मान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल, हरजिंद्र सिंह उर्फ जिंदा नामक व्यक्ति ने पंजाबी गायक गुरदास मान के खिलाफ नकोदर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर दर्ज हुई एफआई आर को रद्द करने के सैशन कोर्ट नकोदर के आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

    शिकायतकर्ता हरजिंदर सिंह ने याचिका में नकोदर अदालत के 22 फरवरी के आदेश को रद्द करने की मांग की थी, जिसमें मान द्वारा बिना शर्त माफी मांगने के बाद पुलिस ने रद्दीकरण रिपोर्ट दायर करने की चुनौती को खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता को कैंसिलेशन रिपोर्ट के बारे में सूचित नहीं किया गया। याचिकाकर्ता के वकील रमनदीप सिंह गिल ने कहा कि इस संबंध में कोई नोटिस नहीं दिया गया। जब कैंसिलेशन रिपोर्ट को खारिज करने की मांग की गई तो नकोदर कोर्ट ने 22 फरवरी को याचिका खारिज कर दी।

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप मौदगिल ने याचिका स्वीकार करते हुए सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर 13 जून तक जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया कि गुरदास मान ने लाडी शाह को गुरु अमरदास जी का वंशज बताया और उनकी तुलना सदगुरु से की जोकि सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है। याचिका में कहा गया कि ऐसे व्यक्ति या डेरामुखी को सदगुरु की संज्ञा देना सिख धर्म का अनादर है जोकि गुरदास मान ने किया है। गुरदास मान ने एक मेले में लाडी शाह को संबोधित करते हुए ‘आनंद साहिब बाणी की पहली पोरी’ का पाठ किया ‘आनंद भया मेरी माये सत्गुरु मय पाय’। उन्होंने अपने फेसबुक पेज में भी पोस्ट किया था।

    हालांकि बात बिगड़ती देख उन्होंने सोशल मीडिया पर उक्त बयानों को लेकर पछतावा भी जाहिर किया था जिसे याचिका में  संलग्न किया गया है। याची पक्ष का कहना है कि सैशन कोर्ट ने सबूतों को नजरअंदाज किया 5 और उनकी समीक्षा तक नहीं की। यहां तक कि एफ.आई.आर. रद्द करने के आदेशों को लेकर दाखिल हुई पुनर्विचार याचिका भी खारिज कर दी। याची पक्ष ने कहा कि उनके कपास पुख्ता सबूत हैं जिसे देख कर साफ होता है कि गुरदास मान ने  सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार – कर प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर । दिया है और सुनवाई 13 जून तक स्थगित कर दी है।

  • डैम में डूबे एक ही परिवार के पांच लोग, सभी की मौत

    डैम में डूबे एक ही परिवार के पांच लोग, सभी की मौत

    महाराष्ट्रः  महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के इगतपुरी तालुका में मंगलवार को एक बांध में डूबने के बाद चार नाबालिगों समेत पांच लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना भवाली डैम में दोपहर के समय हुई। भवाली डैम में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष थे। सभी लोग नासिक के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया। 

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय निवासियों की मदद से बाद में पांचों लोगों के शव बाहर निकालकर इगतपुरी ग्रामीण अस्पताल भेजे गए। मृतकों की पहचान इकरा दिलदार खान , नाजिया इमरान खान , मिस्बाह दिलदार खान , अनस खान दिलदार खान  और हनीफ अहमद शेख के रूप में हुई है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने के बाद उनके परिजनों का बयान दर्ज किया।