डैम में डूबे एक ही परिवार के पांच लोग, सभी की मौत

महाराष्ट्रः  महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के इगतपुरी तालुका में मंगलवार को एक बांध में डूबने के बाद चार नाबालिगों समेत पांच लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना भवाली डैम में दोपहर के समय हुई। भवाली डैम में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष थे। सभी लोग नासिक के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय निवासियों की मदद से बाद में पांचों लोगों के शव बाहर निकालकर इगतपुरी ग्रामीण अस्पताल भेजे गए। मृतकों की पहचान इकरा दिलदार खान , नाजिया इमरान खान , मिस्बाह दिलदार खान , अनस खान दिलदार खान  और हनीफ अहमद शेख के रूप में हुई है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने के बाद उनके परिजनों का बयान दर्ज किया। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *