सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने 5 को रौंदा, 4 की मौ’त, देखें वीडियो

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के महाराजपुर थाने के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 4 महिलाओं की मौत हो गई तथा एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।। मृतक महिलाओं की पहचान सरिता (40), पूनम पांडे (40), ज्योति तिवारी उर्फ ​​रूपा (30) और दिव्या उर्फ ​​चंचल (26) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी क्षेत्र) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात महाराजपुर थाने के पास जीटी रोड पर कुछ महिलाएं सड़क पार कर रही थीं तभी वहां से गुजर रही एक कार ने उन्हें कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में अपर्णा नामक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मौके पर डीसीपी पूर्वी समेत महाराजपुर, नर्वल समेत थाने का फोर्स पहुंच गई। पुलिस सभी घायलों को कांशीराम अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने सरिता, चंचल, पूनम और रूपा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अपर्णा को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। 
 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *