Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਲਗਾਏ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ cctv

    ਪੰਜਾਬ : ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਲਗਾਏ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ cctv

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਮਾਮਲਾ ਥਾਣਾ ਟਿੱਬਾ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਸੁਭਾਸ਼ ਨਗਰ ਦਾ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲ਼ਿਆਂ ਉਪਰ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਕੇ ਘਰੋਂ ਕੱਢ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਅਸੀਂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲੇ ਸਾਨੂੰ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰੱਖਣਾ ਨਹੀਂ ਚਾਂਹਦੇ। ਦੋਵੇਂ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕੋਈ ਜਾਇਦਾਦ ਨਹੀਂ ਮੰਗਦੇ, ਅਸੀਂ ਸਿਰਫ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ।

    ਵੀਡਿਓ ਦੇਖਣ ਲਈ ਲਿੰਕ ਤੇ ਕਲਿਕ ਕਰੋ

    ਪਰ ਘਰ ਵਾਲੇ ਸਾਡੇ ਤੇ ਗੰਦੇ ਇਲਜਾਮ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਸੁਭਾਸ਼ ਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਹੈ। ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਕੋਈ ਕਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਚੌਂਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਨਾਲ ਗਲਬਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਦਾ ਆਪਸੀ ਘਰੇਲੂ ਮਾਮਲਾ ਹੈ, ਦੋਵਾਂ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਚੌਂਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਨੇ ਕੈਮਰੇ ਅੱਗੇ ਕੁਝ ਵੀ ਬੋਲਣ ਤੋਂ ਇੰਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • क्यू सी एफ आई बद्दी सेंटर का आठवां अधिवेशन हुआ संपन्न

    क्यू सी एफ आई बद्दी सेंटर का आठवां अधिवेशन हुआ संपन्न

     अधिवेशन में देश के नामी 18 उद्योगों ने हिस्सा लिया

    34 ने गोल्ड व 8 ने जीते रजत पदक

    ईएसआईसी हिमाचल प्रदेश की सेवाओं को देश भर में उत्तम बताया गया

     देव व्रत यादव, सुधीर मिश्रा, अनुपम मलिक व जीएस बराड़ ने समाजिक सुरक्षा पर रखे विचार

    बददी/सचिन बैंसल: क्वालिटी सर्किल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में बद्दी सेंटर का आठवां अधिवेशन संपन्न हुआ।  चंडीगढ़ में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ क्यू सी एफ आई बद्दी सेंटर के अध्यक्ष अजय  पसरीचा, मुकेश जैन, अश्विनी शर्मा व तपन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अधिवेशन में अनुराग पुरी,  वर्धमान केवरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी ने  बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। क्वालिटी कॉन्सेप्ट पर अनुराग पुरी ने वर्तमान समय में इसकी महत्व पर प्रकाश डाला। सेंटर के अध्यक्ष अजय पसरीचा ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में जिस भी उद्योग या व्यापार में क्वालिटी कॉन्सेप्ट पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया तो वह पिछड़ जाएगा। क्वालिटी कॉन्सेप्ट पर 42 टीमों ने भाग लिया जिनमें आठ को सिल्वर  व 34 को गोल्ड पदक दिए गए। सभी प्रतिभागी पूरे जोश में दिखे। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदत्त  हितलाभों व अनुपालना  के संबंध में  निगम के सेवानिवृत सहायक निदेशक देव व्रत यादव ई एस आई सी ने अपना धारा प्रवाह व प्रभावशाली वक्तव्य रखा जिसे सभी सदस्यों ने सराहा एवं अति महत्वपूर्ण बताया। ई  एस आई उप निदेशक प्रभारी हिमाचल प्रदेश संजीव कुमार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में ईएसआई की ओर से प्रदत्त हितलाभों के प्रचार- प्रसार व सुविधा समागमों  के निरंतर तथा प्रभावशाली आयाजनो के लिए देश भर में हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ बताया गया।
     शिवरों मोटिवेशन, कामगार भागीदारी व गुणवत्ता पद्धति पर सुधीर मिश्रा, सेवानिवृत्ति, अतिरिक्त श्रम आयुक्त, हरियाणा अनुपम मलिक व बिट्स पिलानी (राजस्थान) से वरिष्ठ पद से सेवानिवृत जीएस बराड़ ने अपना वक्तव्य रखा। अधिवेशन के बेहतरीन आयोजन के लिए  सहायक प्रबंधक  गोदरेज इंडिया के सहायक प्रबंदक जोगिंद्र सिंह व सविजोत सिंह को सराहा गया । इस अधिवेशन में टाटा मोटर्स लखनऊ के  एनटीपीसी दादरी ,गोदरेज थाना  के रिहानंद, जेएंडके कठुआ, वी-गार्ड काला अंब, बारमाल्ट हरियाणा, बेल पंचकूला, मोंडलिज बद्दी, वेबीटेक कॉरपोरेशन बद्दी, सिक्योर मीटर बद्दी, टीवीएस मोटर नालागढ़, एस एम एल इशू रोपड़, मिसिज बैक्टर लुधियाना, मान न्यूट्रिशन, भिवाड़ी राजस्थान, हैवेल्स बद्दी व लुमिनस बद्दी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • ऊना, हरोली व बंगाणा के युवा हुए ट्रेंड 

    ऊना, हरोली व बंगाणा के युवा हुए ट्रेंड 

    तीन दिवसीय कैंप का समापन 
     ऊना/सुशील पंडित :होमगार्ड ट्रेनिंग सैंटर मुबारिकपुर में आपदा से लडने के लिए 200 आपदा मित्र  तैयार किए जा रहे हैं  ।  इसी मुहिम के तहत दूसरे चरण की ट्रेनिंग में 71 आपदा मित्रों को ट्रेनिंग दी गई है।ऊना की स्वां नदी में बाढ़ में  लोगों का  बचाव कार्य करना व हर प्रकार की आपदा से लडने के लिय ट्रैनिंग शुदा स्वयंसेवी हर  समय तैयार रहेंगे । पानी में डूब रहे व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए तैराक भी ट्रेंड मिलेंगे । ट्रेनिंग विभिन्न चरणों में 27 अक्तूबर तक चलाई जा रही  है । आपदा मित्र दोहराई शिविर गृह रक्षा विभाग व डीडीएमए ऊना द्वारा संयुक्त तौर से शुरू किया गया है। तीन दिवसीय शिवर में हरोली , ऊना  व बंगाणा  क्षेत्र  के स्वयंसेवियों को प्राथमिक सहायता, खोज एवं वचाब कार्य ,बाढ़ के दौरान रेस्क्यू करने के विभिन्न तरीके सिखाए गए हैं। 
    डीडीएमए ऊना  से समन्वयक सुमन चाहल भी ट्रेनिंग में आपदा को लेकर विस्तार से जानकारी दे रही है। होमगार्ड्स कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया की दूसरे चरण में 71 व्लांटियर को हर प्रकार की आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए । प्रेक्टिकल करके दिखाया गया व व्लांटियार से अभ्यास भी करवाया गया। उन्होंने कहा कि आपदा कभी भी आ सकती है इसलिए आपदा मित्र अपना बचाव करते हुए अनमोल जानों को  बचाने के लिए ट्रेंड किए जा रहे हैं । ताकि फील्ड में किसी भी  समय स्वयंसेवी आमजन के दुख दर्द में काम आ सकें।
  • थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान ने पढ़ाया जागरूकता का पाठ

    थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान ने पढ़ाया जागरूकता का पाठ

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस ने *पुलिस की पाठशाला* अभियान की अलख वेदांता स्कूल मे जगाई । नशे के दुष्प्रभावों व ट्रैफिक नियमों पर तैयार किए इस अभियान के तहत हरोली उपमंडल के हर विधार्थी को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम हरोली पुलिस द्वारा नई पीढी को नशे से दूर रखने के लिए चलाया गया है ।  हरोली हल्का पंजाब के साथ सटा होने के कारण स्मगलरों व नशेडियों के निशाने पर भी रहता है परंतु हरोली पुलिस भी लगातार सजग होकर कर्मठता से नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है । इसी कडी मे नशे के व्यापारियों को पकड़ने के साथ- साथ स्कूली बच्चों व कालेज तथा आईटीआई के वच्चों को नशे के खिलाफ शिक्षित करने का जिम्मा भी हरोली पुलिस वाखूवी निभा रही है । आज पुलिस थाना हरोली की टीम थाना प्रभारी सुनील संख्यान के नेतृत्व मे सीनियर सकेंडरी स्कूल वेदांता पहुंची व पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों , ट्रैफिक रूल्स तथा साईबर क्राईम से बचने के तरीको का पाठ पढ़ाया ।
    इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक वर्ग व करीब 100 विधार्थी उपस्थित रहे । थाना प्रभारी ने वच्चों को बताया कि कैसे इस उम्र मे जिज्ञासा वश या दोस्तों के बोलने पर या टैंशन मे आकर युवा नशे की चपेट मे आ रहा है । कैसे नया नशा चिट्टा अपनी पहुंच हर हल्के तक पहुंचा रहा है व हमें कैसे इस नशे से बचना है । हरोली पुलिस लगातार स्कूलों व कालेजों में जाकर युवा शक्ति को नशे से बचाने के मकसद से शिक्षित कर रही है जिसमे जनता का भी सहयोग मिल रहा है तथा विधार्थी भी अपना ज्ञानवर्धन कर रहे हैं ।
  • पंजाबः दरिया में महिला ने लगाई छलांग, हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः दरिया में महिला ने लगाई छलांग, हुई मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सतलुज दरिया पर सदिंग्ध हालातों में बुजुर्ग महिला की लाश बरामद हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अजीत सिंह ने बताया कि दरिया में महिला ने छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि वह परेशान चल रही थी। इस दौरान अन्य व्यक्ति मेजर सिंह ने बताया कि रास्ते में एक महिला उक्त मृतक महिला को लेकर पहले मिली।

    इस दौरान महिला ने बताया कि वह काफी परेशान चल रही थी। व्यक्ति ने बताया कि मौके पर मौजूद महिला के अनुसार मृतक ने दरिया में छलांग लगाने से पहले बताया कि उसे घर में उनकी बहू द्वारा मारपीट की गई और वह रो रही थी। इस दौरान उक्त महिला वहां पर बालन चुगने लग गई। महिला के अनुसार मृतक ने उसके बाद दरिया में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

  • जालंधरः पटाखा दुकानदारों को लेकर DCP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः पटाखा दुकानदारों को लेकर DCP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बर्ल्टन पार्क में पटाखों की दुकाने लगाने दुकानदारों को लेकर डीसीपी अकुंर गुप्ता ने कहा कि 21 अक्तूबर तक दुकानदार फार्म शुरू कर दिए गए है। डीसीपी ने कहा कि इस दौरान पटाखों के लिए टैंपरेरी लाइसेंस जो जारी किए जाते है उसकी आखिरी तिथि 25 रखी गई है। पटाखों के लिए लाइसेंस लेने वाले दुकानदार 25 तारीख तक फार्म जमा करवा सकते है। इस दौरान डीसीपी ने कहा कि इसमें देखा जा रहा है कि फार्म भरने वालों में किसी का कोई क्रिमीनल रिकॉर्ड तो नहीं उसकी भी जांच की जा रही है। जिसके बाद 30 तारीख को लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा।

    इस दौरान 20 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किए जाएगे। जिसके बाद डीसी द्वारा जारी की गई हिदायतों के मुताबिक उक्त 20 दुकानदार पटाखों की दुकाने लगा सकते है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई हिदायतों को दुकानदारों को पालना करना होगी। वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा अभी से की जा रही पटाखों की बिक्री को लेकर डीसीपी ने कहा कि कुछ के पास स्टोरेज करने का लाइसेंस है वहीं पटाखे स्टोर कर सकते है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस कोई दुकानदार पटाखे स्टोर नहीं कर सकता।

    इस दौरान डीसीपी ने कहा कि अगर कोई दुकानदार अवैध तरीके से पटाखे स्टोर करता है या बेचता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाकों में पटाखों की स्टोरेज नहीं की जा सकती। वहीं एक लाइसेंस पर 2 या 3 दुकानों पर पटाखों की बिक्री को लेकर डीसीपी ने कहा कि दुकानों के लिए जीएसटी नंबर जारी कर दिया गया है। ऐसे में जीएसटी नंबर के हिसाब से एक लाइसेंस पर एक ही दुकानदार पटाखों की बिक्री कर सकता है, ऐसे में अगर कोई दुकानदार एक लाइसेंस पर 2 या उससे अधिक दुकानों पर पटाखों की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः पूर्व वित्त मंत्री Manpreet Badal को विजिलेंस ने जारी किया समन, इस दिन होंगे पेश 

    पंजाबः पूर्व वित्त मंत्री Manpreet Badal को विजिलेंस ने जारी किया समन, इस दिन होंगे पेश 

    बठिंडाः पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को प्लाट मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने में बेशक सफल हो गए हैं, लेकिन विजिलेंस अभी भी उनका पीछा छोड़ती नजर नहीं आ रही है। जमानत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल को एक और समन जारी किया और उन्हें आगामी सोमवार यानि 23 अक्टूबर को सुबह साढ़े 10 बजे विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा कार्यालय में पेश होने के लिए कहा। विजिलेंस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हालांकि कोर्ट से जमानत मिल गई है, लेकिन इस मामले में कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिसके बारे में मनप्रीत बादल से पूछताछ की जानी अति जरूरी है। इसके अलावा उन्हें विदेश जाने से रोकने के लिए उनका पासपोर्ट भी जमा करना होगा।

    सूत्रों का कहना है मनप्रीत बादल सोमवार को विजिलेंस के सामने पेश नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री की तबीयत ठीक नहीं है और उनकी पीठ में काफी दर्द है, जिसके चलते पेशी से छूट मांगी जा सकती है। यहां बताना होगा कि विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने बीती 24 सितंबर को मनप्रीत बादल समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जिसमें आरोप लगाया गया था वित्तमंत्री रहते हुए मनप्रीत बादल ने साल 2021 में अपने प्रभाव से शहर के पाश इलाके माडल टाउन फेस वन में 1560 गज के दो प्लाट खरीदे थे। विजिलेंस जांच के मुताबिक इन प्लाटों को खरीदते वक्त पूर्व वित्तमंत्री ने पंजाब सरकार के खजाने पर 65 लाख रुपये की चपत लगाई थी।

    हालांकि, हाई कोर्ट में जमानत अर्जी के दौरान मनप्रीत ने दावा किया कि साल 2021 में जब कोरोना महामारी फैली हुई थी और पूरी दुनिया का कारोबार ठप था, उस दौरान बीडीए ने रिजर्व प्राइस तय किया था। उनके द्वारा प्लाट 29,948 रुपये में खरीदे गए, जबकि वर्तमान सरकार के दौरान वर्ष 2022 में उनके निकटवर्ती प्लाटों की बोली के दौरान यह आरक्षित मूल्य पहले से भी कम कर दिया गया था।

  • पंजाबः लेडिज सूट पहन बच्ची को किडनैप करने की कोशिश, लोगों ने काबू कर की पिटाई, देखें वीडियो

    पंजाबः लेडिज सूट पहन बच्ची को किडनैप करने की कोशिश, लोगों ने काबू कर की पिटाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः दुगरी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां इलाके में एक युवक ने लेडिज सूट पहनकर स्कूल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश की। लोगों के मुताबिक पिछले 3 दिन से वह मोहल्ले में घुम रहा था। जिसे लोगों ने युवती को किडनैप करने के आरोप में काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने युवक को काबू कर खंभे से साथ बांध दिया और उसकी खूब पिटाई की। युवक की पिटाई के दौरान लोगों को पता चला कि उसने करीब 10 सूट पहने हुए है। युवक पर आरोप है कि उसने गांव दुगरी में एक सरकारी स्कूल की छात्रा को अपने साथ जबरन ले जाने की कोशिश की है।

    बच्ची के शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। उक्त युवक को लोगों ने बच्ची के साथ जबरदस्ती खींचातान करते देखा तो उसे दबोच लिया। उसके बाद उसे खंभे से बांधकर जमकर पीटा और फिर इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलने के बाद पीसीआर मुलाजिम मौके पर पहुंचे और उक्त संदिग्ध शख्स को अपने साथ ले गए। वहीं, इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। इलाका निवासी गुरसेवक सिंह ने बताया कि गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल है।

    यह शख्स उन्हें संदिग्ध लग रहा था। जिसने महिला सूट पहना हुआ था, वो एक पांच साल की बच्ची को खींचने की कोशिश कर रहा था। बच्ची उसके साथ जा नहीं रही थी, मगर वो जबरदस्ती करने लगा। ये देखकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर उक्त शख्स घबराकर भागने लगा। शक होने पर लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। थाना दुगरी की एसएचओ मधु बाला ने कहा कि मामले उनके ध्यान में है। अभी उक्त व्यक्ति के खिलाफ किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई। फिर भी वह अपने स्तर पर मामले को वेराफाई करवा रही है।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਸ ਨੂੰ ਖੰਭੇ ਨਾਲ ਬੰਨ ਕੇ ਇਸ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਧਰ ਜਦੋਂ ਇਸ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਤਕਰੀਬਨ ਇਸ ਦੇ ਵੱਲੋਂ 10 ਸੂਟ ਪਾਏ ਗਏ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਜਾਂਚ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब : अवैध कब्जों पर चला नगर निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

    पंजाब : अवैध कब्जों पर चला नगर निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

    बठिंडा : नगर निगम के सीनियर अधिकारी सुरेंद्र कुमार बिंद्रा ने बताया कि 100 फुट रोड पर पर्ल ग्रुप की जगह पर 3 दुकान जो नाजायज तौर पर दो मंजिल बनी हुई थी, उन्हें आज तोड़ा गया है। नगर निगम की ओर से बार-बार उनको नोटिस भेजा गया, परंतु नोटिस का कोई भी जवाब नहीं आया। जिसके चलते आज इन 3 दुकानों पर पीला पंजा चला कर दुकानों को तोड़ा गया।

    पंजाब सरकार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान जी के दिशा निर्देशों के चलते पर्ल ग्रुप पर जिन लोगों ने नाजायज कब्जा या नाजायज उसरी की हुई है उन्हें खाली करवाया जा रहा है और उन्हें पीले पंजे की सहायता से गिराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह इस तरह की कार्रवाही चलती रहेगी। जिन लोगों ने निजी तौर पर कब्जा करके दुकान, घर या फुटपाथ बना रखी है उन्हें भी तोड़ा जाएगा।

  • पंजाबः ठगों ने ICICI Bank को बनाया निशाना, हुई 15 करोड़ की ठगी

    पंजाबः ठगों ने ICICI Bank को बनाया निशाना, हुई 15 करोड़ की ठगी

    फिरोजपुर: पंजाब में ऑनलाइन ठगी करने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ताजा मामला ICICI Bank का सामने आया है। जहां ठगों द्वारा ICICI Bank को ठगी का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि ठगों ने बैंक से ऑनलाइन 15 करोड़ रुपए ठग लिए हैं। कहा जा रहा है कि इस संबंधी बैंक ने साइबर सैल चंडीगढ़ को शिकायत दे दी है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ठगों ने 15 करोड़ की रकम बैंक खातों से ऑनलाइन निकलवाई है। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि कैसे इतनी बड़ी रकम निकलवाई गई। वहीं इस ठगी से हर कोई हैरान है।