Blog

  • स्कूटी सीख रही युवती को अगवा कर किया गैंगरेप

    स्कूटी सीख रही युवती को अगवा कर किया गैंगरेप

    गाजियाबादः दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक स्कूटी सीख रही युवती को ऑटो में खींचकर अगवा किया गया और फिर उसे सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप को अंजाम दिया गया। रेप की ये वारदात 30 नवंबर की शाम को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुई थी।

    पीड़ित युवती जिस वक्त स्कूटी सीख रही थी उस समय मौके पर उसकी सहेली और सहेली का बॉयफ्रेंड भी मौजूद था। जानकारी के मुताबिक जब पीड़िता की सहेली और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने आरोपियों का विरोध किया तो उन लोगों ने उन्हें भी बंधक बना लिया।

    गैंगरेप की इस वारदात के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपियों के कुछ सुराग भी मिले हैं। वहीं पीड़िता के मुताबिक 3 आरोपी थे जिसने इस घिनौनी कृत्य को अंजाम दिया।

    एफआईआर के मुताबिक पीड़ित युवती 30 नवंबर की शाम को करीब 6 बजकर 35 मिनट पर फैक्ट्री से लौट रही थी। इस दौरान पीड़ित युवती अपनी फ्रेंड के साथ खानपुर जाने वाली एक सुनसान सड़क पर स्कूटी सीखने लगी। इसी दौरान फोन आने पर युवती रुककर बात करने लगी। जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो तीन युवक पीछे खड़े थे।

    तीनों युवकों ने पीड़ित युवती और उसके दोस्तों पर गलत काम करने का आरोप लगाया। इसके बाद सभी आरोपी पीड़िता को अपने साथ जबरदस्ती झाड़ियों में ले गए और बारी-बारी से रेप किया।

    घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित युवती और उसके दोस्त घर पहुंचे और परिजनों को पूरी वारदात की जानकारी दी। फिर परिवार की तरफ से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

    इस मामले को लेकर गाजियाबाद के डी.सी.पी रूरल विवेक ने बताया कि 23 साल की एक लड़की ने शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक पीड़िता की एक दोस्त उसके साथ थी। उसने कुछ दिन पहले ही एक स्कूटी खरीदी थी। दोनों ट्रॉनिका सिटी की खिलौने की फैक्ट्री में काम करती हैं।

  • ਪੰਜਾਬ . ਕਾਰ ‘ਚੋਂ ਮਿਲੀ AAP ਆਗੂ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ

    ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ : ਦੇਰ ਰਾਤ ਥਾਣਾ ਭੁਲੱਥ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਰਾਮਗੜ੍ਹ ਨੇੜੇ ਸਥਿਤ ਕਿੱਲੀ ਸਾਹਿਬ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕੋਲੋਂ ਕਾਰ ‘ਚੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਦੀ ਭੇਤਭਰੇ ਹਾਲਾਤ ‘ਚ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਭੁਲੱਥ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਉਕਤ ਜਗ੍ਹਾ ‘ਤੇ ਇਕ ਕਾਰ ‘ਚ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਪਈ ਹੈ।

    ਜਦੋਂ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਵੇਖਿਆ ਤਾਂ ਕਾਰ ਦੀ ਡਰਾਈਵਰ ਸੀਟ ‘ਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ (28) ਪੁੱਤਰ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਗਿੱਲ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਨਕੋਦਰ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਪਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ‘ਚ ਲੈ ਕੇ ਮੋਰਚਰੀ ‘ਚ ਰਖਵਾਇਆ ਹੈ। ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਪਿੰਡ ਡੱਲਾ (ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ) ਵਿਖੇ ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਗਿਆ ਸੀ। ਪਰ ਉਸ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਹਲਕਾ ਭੁੱਲਥ ਤੋਂ ਕਾਰ ‘ਚੋਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਕੇ ਪਲਟੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਐਲੀਵੇਟਿਡ ਰੋਡ ਬ੍ਰਿਜ ਉਪਰ ਇਕ ਮਹਿਲਾ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਦੀ ਕਾਰ ਉਸ ਵੇਲੇ ਪਲਟ ਗਈ, ਜਦੋ ਐਲੀਵੇਟਿਡ ਬ੍ਰਿਜ ਉਪਰ ਇਕ ਮੌੜ ਉਪਰ ਸਪੀਡ ਬ੍ਰੇਕਰ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਕਾਰ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਡਿਵਾਈਡਰ ਤੋ ਪਲਟ ਗਈ ਅਤੇ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਜਾਨ ਬਾਲ ਬਾਲ ਬਚੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਮੌਕੇ ਦੇ ਚਸ਼ਮਦੀਦ ਲੋਕਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਐਲੀਵੇਟਿਡ ਬ੍ਰਿਜ ਉਪਰ ਨਾ ਤੇ ਕੋਈ ਸਪੀਡ ਬ੍ਰੇਕਰ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਸਪੀਡ ਸੰਬਧੀ ਕੋਈ ਵੀ ਬੋਰਡ ਅਤੇ ਜਦੋ ਲੋਕ ਇਸ ਐਲੀਵੇਟਿਡ ਰੋਡ ਉਪਰੋ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਨਾਲ ਆਉਦੇ ਹਨ।

    ਤਾਂ ਟਰਨ ਤੋ ਗਡੀਆ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਜਾਂਦੀਆ ਹਨ। ਜਿਸਦੀ ਤਾਜ਼ਾ ਮਿਸਾਲ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਮਹਿਲਾ ਵਲੋ ਟਰਨ ਲੈਣ ਮੌਕੇ ਗਡੀ ਬੇਕਾਬੂ ਹੌਣ ਤੇ ਡਿਵਾਈਡਰ ਤੋ ਪਲਟ ਗਈ। ਗਨੀਮਤ ਹੈ ਕਿ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਜਾਨ ਬਚ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾ ਨੂੰ ਸੁਚਿਤ ਕਰ ਉਸਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • सड़क हादसा : ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर, 3 की मौत, 4 घायल

    सड़क हादसा : ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर, 3 की मौत, 4 घायल

    नई दिल्ली : मुजफ्फरनगर में रविवार को भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की टक्कर हुई है हादसे में ट्रक सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हुए हैंपुलिस ने घायल लोगों को ट्रक से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। मीरापुर थाने के कैथोड़ा गांव के पास ये हादसा हुआ हैबताया जा रहा है कि रविवार सुबह घने कोहरे के कारण ये हादसा हुआ है।

    ट्रैक्टर में भूसा भरा हुआ था और ट्रक में दवाईयां जा रही थीं। ये ट्रक हरियाणा के अंबाला से दवाईयां लेकर बिहार के पटना जा रहा था। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर ट्रैक्टर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हुई। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बचाने की कोशिश की और पुलिस को जानकारी दी।  

  • ਪੰਜਾਬ :ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਭੇਦਭਰੇ ਹਾਲਤ ’ਚ ਹੋਇਆ ਲਾਪਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ/ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਥਾਣਾ ਬੁੱਲੋਵਾਲ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸ਼ਰਿਸਤਪੁਰ ਦੀ ਇੱਕ ਔਰਤ ਆਪਣੇ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਪਤੀ ਨੂੰ ਲੱਭਣ ਲਈ ਪਿਛਲੇ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਥਾਣਿਆਂ ਦੇ ਚੱਕਰ ਕੱਟ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਸ ਦਾ ਪਤੀ ਆਪਣੇ ਟਰੱਕ ਮਾਲਿਕ ਨਾਲ ਹੀ ਗੇੜਾ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ। ਪਰੰਤੂ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚੋਂ ਹੀ ਲਾਪਤਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਜੀਅ ਦੇ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਦੀ ਟਰੱਕ ਮਾਲਿਕ ਵਲੋਂ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਕਹਾਣੀ ਹਜ਼ਮ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ। ਥਾਣਾ ਬੱਲੋਵਾਲ ਦੀ ਪੁਲਸ ਵੀ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਜਿਲਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਅੱਗੇ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਵਿਚ ਪੀੜਿਤ ਪਤਨੀ ਸ਼ਕੁੰਤਲਾ ਦੇਵੀ, ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕ ਧਰਮ ਰਕਸ਼ਾ ਸੰਮਤੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਲਵਿੰਦਰ ਮਰਵਾਹਾ, ਜਿਲ੍ਹਾਂ ਉੱਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਲਾਡੀ, ਸੁੱਚਾ ਸਿੰਘ ਸਰਪੰਚ, ਸਤਪਾਲ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿਚ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਪਤੀ ਮਹਿੰਦਰ ਪਾਲ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਹੈ। ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਟਰੱਕ ਨੰਬਰ ਪੀ ਬੀ 06 ਕਿਊ 4537 ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਬਜਾੜ ਨਾਲ ਹੀ ਟਰੱਕ ਚਲਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 28 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਉਹ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਟਰੱਕ ਲੈ ਕੇ ਗਏ ਸਨ ਅਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਉਸ ਦੇ ਪਤੀ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਹੁੰਦੀ ਰਹੀ।

    ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 29 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਉਸ ਦੇ ਪਤੀ ਦਾ ਫ਼ੋਨ ਬੰਦ ਆਉਣ ਲੱਗਾ ਤਾਂ ਉਸ ਨੇ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਫ਼ੋਨ ਕੀਤਾ, ਤਾਂ ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਸਤੇ ਵਿਚ ਗੱਡੀ ਦੀ ਆਰਟੀਓ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਦਾ ਪਤੀ ਮਹਿੰਦਰ ਪਾਲ ਗੱਡੀ ਛੱਡ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਮਿਲ ਨਹੀਂ ਰਿਹਾ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸੇ ਦਿਨ ਹੀ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪਾਣੀਪਤ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਥਾਣਾ ਇਸਾਨਾ ਵਿਚ ਉਸ ਦੇ ਪਤੀ ਦੇ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ। ਸ਼ਕੁੰਤਲਾ ਦੇਵੀ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਗੱਡੀ ਵਿਚ ਮਾਲਿਕ ਦੇ ਬੈਠੇ ਹੋਣ ’ਤੇ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਭੱਜਣ ਦੀ ਕੀ ਲੋੜ ਸੀ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਝੂਠ ਬੋਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਵਿਰੁੱਧ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੇ ਪਤੀ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਸ ਦੇ ਪਤੀ ਨੂੰ ਕੁੱਝ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਇਸ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਵੀ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਬੁੱਲੋਵਾਲ ਦੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਹਿੰਦਰਪਾਲ ਦੇ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਪਾਣੀਪਤ ਵਿਖ਼ੇ ਦਰਜ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਉਹ ਦੂਜੀ ਵਾਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਨਹੀ ਕਰ ਸਕਦੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਤਹਿ ਤੱਕ ਜਾਣ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਬੁਲਾਇਆ ਹੈ। ਪੜਤਾਲ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਸਲੀਅਤ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗੇਗਾ।

  • स्पा सेंटर में छापेमारी दौरान आपत्तिजनक हालत में पकड़े 65 युवक-युवतियां, देखें वीडियो

    गाजियाबादः यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 6 स्पा सेंटर में छापा मारा। इस दौरान 65 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके साथ ही आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं।

    दरअसल, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि इंदिरापुरम में संचालित कुछ स्पा सेंटर्स में सेक्स रैकेट चल रहे हैं। इस पर पुलिस ने टीमों का गठन किया। सूचना सही पाए जाने पर पुलिस ने रेड मारी। इस दौरान 6 स्पा सेंटर में 65 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

    इतनी बड़ी संख्या में पकड़े गए युवक और युवतियों को ले जाने के लिए पुलिस को बस बुलानी पड़ी। इसके साथ ही 2 स्पा सेंटर के मालिकों और 4 मैनेजरों को भी पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर में पकड़ी गई युवतियों की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

    गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि शाम करीब 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदित्य मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार हो रहा है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने आदित्य मॉल में 6 स्पा सेंटर में छापेमारी की।

    इस दौरान 44 महिलाएं और 21 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। इनके पास से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। इन सभी को हिरासत में लिया गया है। साथ ही इन स्पा सेंटर को बंद कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाब : प्रशासन ने हटवाए अवैध कब्जे, दी 15 दिन की मोहलत, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : प्रशासन की तरफ से यहां के जीवन नगर के पास छप्पड़ पर कब्जा धारकों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके तहत शनिवार को तहसीलदार परमजीत सिंह बराड़, नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह बराड़ व डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल की अगुवाई में बिना आवास वाले कब्जा गिराए गए और साथ ही आवास वाले कब्जा धारकों को 15 दिन में कब्जा छोड़ने की चेतावनी दी गई। जानकारी के अनुसार जीवन नगर वाले छप्पड़ वाली जगह पर कई लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए है। यहां पर कई लोगों ने पक्के तौर पर घर, दुकानें आदि बनाई हुई है। जबकि कई लोगों ने अस्थायी रूप से कब्जा किया हुआ था। इस मामले में नगर प्रशासन द्वारा इन सभी को नोटिस जारी किए हुए थे और शनिवार को प्रशासन ने पुलिस को साथ लेकर जेसीबी मशीनों को साथ लेकर इन कब्जा को हटवाने का काम शुरू कर दिया।

    इस मामले में तहसीलदार परमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि लोगों ने पंजाब सरकार और छप्पड़ की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। जिन्हें नियम अनुसार नोटिस जारी किए गए थे। पहले चरण में बिना आवास व सिर्फ चार दीवारी वाले कब्जे हटाए गए है और आवास वाले कब्जा धारकों को चेतावनी देकर 15 दिन दी और मोहलत दी है। उसके बाद इन्हें गिरा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छप्पड़ पर कब्जा किए जाने के कारण शहर में बरसाती पानी की निकासी की भी समस्या पैदा हो चुकी थी। जिसका खामियाजा पिछले दिनों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण शहर के लोग भुगत चुके है। इस मामले में डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि कब्जे हटवाने में जुटे सिविल प्रशासन को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करवाई हुई है और अधिकारियों की मदद के लिए पुलिस के अलावा बाकी विभागों की टीमें भी मौके पर हाजिर है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।

  • पंजाब : रेलवे स्टेशन के बाहर नशेड़ी लुटेरों की जमकर छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियाना : नशेड़ी लुटेरों ने यात्री से मारपीट कर मोबाइल छीन भागा, लोगों ने पीछा कर पकड़ा लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर रात के समय नशेड़ियों की जमकर गुंडागर्दी हो रही है। सरेआम स्टेशन में जाने वाले या बाहर आने वाले यात्रियों के साथ मारपीट या लूट की जा रही है। रात के समय 2 नशेड़ियों द्वारा एक यात्री का मोबाइल छीना गया। यात्री ने जब शोर मचाया तो बदमाश भागे। एक नशेड़ी युवक को यात्री ने दबोच लिया। उसने शोर मचाया तो आसपास कई लोग एकत्र हो गए। जबकि स्टेशन के बाहर पीसीआर की गाड़ी लगाकर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उस व्यक्ति की कोई मदद नहीं की।

    लोगों ने खुद ही जमकर नशेड़ी की पिटाई की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। लुटेरे ने बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं है उसका साथी लेकर भाग गया। कुछ दूरी पर उसके साथी को भी लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी राम लाल ने बताया कि नशेड़ी युवक अक्सर यात्रियों से रात के समय छीना झपटी करते है। इनके साथ कई आटो चालक बदमाश भी मिले है। यात्रियों को आटो में बैठाकर सुनसान जगहों पर ले जाकर लूटपाट की वारदात की जा रही है। इस मामले में थाना कोतवाली के SHO से लोगों ने बात भी की जिन्होंने कहा कि कुछ ही देर में वह किसी पुलिस कर्मी को मौके पर भेज रहे है। लेकिन काफी देर तक कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। आखिरकार यात्री खुद ही चोरों को थाने की तरफ लेकर चला गया।

  • गर्लफ्रेंड को मारकर व्हाट्सएप पर लगाया डेड बॉडी का स्टेटस, जानें मामला

    तमिलनाडुः एक बॉयफ्रेंड ने होटल के कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया। इसके बाद उसकी डेडबॉडी की फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाकर फरार हो गया। इसी बीच उनके कॉमन फ्रेंड्स ने जब डेडबॉडी की फोटो देखी तो सन्न रह गए। उन लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने डेडबॉडी बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से सामने आया है। यहां लंबे समय तक लिव इन में रहने के बाद एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी।

    इतना ही नहीं हत्यारे आशिक ने अपने प्रेमिका का शव होटल के उसी कमरे में छोड़ दिया, जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इससे भी खौफनाक बात ये कि हत्या के बाद उसने गर्लफ्रेंड की डेडबॉडी की फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी। उन दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स ने जब उस तस्वीर को देखा तो उनके रौंगटे खड़े हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। न हत्या का, न ही उस हत्यारे का। अंधेरे में तीर चला रही पुलिस ने इलाके के हर होटल और लॉज की तलाशी शुरू कर दी, क्योंकि मृतका की एक दोस्त ने उनके लिव इन रिलेशनशिप के बारे में पुलिस को बता दिया था।

    इसी बीच पुलिस को पता चला कि शहर के क्रोमपेट इलाके में स्थित एक होटल का रूम काफी देर से बंद है। पुलिस टीम तुरंत पहुंची गई। वहां रूम नंबर 201 को जब खोला गया, तो सभी दंग रह गए। पुलिस जिस लड़की की तलाश कर रही थी, उसका शव सामने बिस्तर पर पड़ा हुआ था। होटल के मैनेजर ने बताया कि केरल के कोल्लम की रहने वाली फौसिया अपने आशिक के साथ यहां ठहरने के लिए आई थी। दोनों अक्सर वहां आया करते थे। पुलिस ने होटल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो पता चला कि आरोपी आशिक पास के ही एक रेस्टोरेंट में गया हुआ है। पुलिस ने बिना देर किए उस रेस्टोरेंट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय फौसिया एक नर्सिंग कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। करीब पांच साल पहले उसकी मुलाकात आशिक से हुई थी। दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। परिवार वालों ने विरोध किया तो दोनों उनसे अलग होकर एक किराए का कमरा लेकर रहने लगे। इसी दौरान फौसिया प्रेग्नेंट हो गई। उसे एक बच्चा भी हुआ। इसी दौरान आशिकमिजाज आशिक का जब उससे मन भर गया, तो उसने दूसरी लड़कियों पर भी डोरे डालने शुरू कर दिए। उसके कई अन्य लड़कियों से संबंध बन गए। इस बारे में उसकी गर्लफ्रेंड को जब पता चला तो दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इनके बीच मामला यहां तक पहुंच गया कि दो साल पहले दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

    युवती ने परिजनों के सहयोग से बच्चे को एक अनाथालय में दे दिया। आशिक के खिलाफ रेप सहित कई तरह के आरोप लगाकर केस दर्ज कर दिया। इस मामले में आरोपी को जेल भी हो गई। इधर फौसिया ने अपना करियर बनाने के लिए चेन्नई के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई शुरू कर दी। वो नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इसी बीच आशिक ने उसे बहला फुसलाकर समझौता कर लिया। उसकी सहमति के बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया। फौसिया की जिंदगी में आशिक एक बार फिर दाखिल हो गया। वो अक्सर चेन्नई आकर होटल में उससे मिलता रहता था। लेकिन उसकी अय्याशी की आदत नहीं छूटी थी। कुछ दिन पहले वो क्रोमपेट के एक होटल में फौसिया को लेकर आया।

    युवती ने आशिक का मोबाइल चेक किया तो उसमें कई अन्य महिलाओं की तस्वीरें दिखाई दी। वो दोबारा अपने साथ हुए इस धोखे को बर्दाश्त नहीं कर पाई। दोनों में एक बार फिर जमकर झगड़ा हुआ। इस बार आशिक ने उसे रास्ते से हटाने का पूरा प्लान बना लिया और टी-शर्ट से उसका गला घोंट दिया। उसकी जान ले लेने के बाद होटल से फरार हो गया। फौसिया की हत्या करके वो इतना खुश था कि उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर उसकी डेडबॉडी की फोटो लगा ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के परिजनों के सूचित कर दिया गया है। पुलिस आशिक को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी, ताकि ये पता चल सके कि हत्या के पीछे उद्देश्य क्या था।

  • Election Results: रुझान: कांग्रेस के ‘हाथ’ से फिसले यह राज्य

    नई दिल्ली :  मध्यप्रदेश , राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज मतगणना (Election Result 2023) हो रही है। रुझानों में मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार की वापसी होती दिख रही है। राजस्थान में भी बीजेपी आगे चल रही है। जबकि छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार पर जनता का भरोसा फिर देखा जा सकता है। इसके अलावा तेलंगाना में भी कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। वोटों की काउंटिंग से पहले एग्जिट पोल के नतीजे आए थे। राजस्थान और एमपी में सभी एग्जिट पोल बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर बता रहे हैं। कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार या बढ़त दिख रही है, तो कुछ में कांग्रेस आगे दिख रही है।

    अगर बात छत्तीसगढ़ की करें तो ज्यादातर एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार के पक्ष में हैं. लेकिन इन आंकड़ों में बीजेपी भी ज्यादा पीछे नहीं दिख रही है। ऐसे में बीजेपी की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है। यही वजह है कि पूर्व सीएम रमन सिंह छत्तीसगढ़ में जीत का दावा कर रहे हैं। उधर एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना में केसीआर के लिए सत्ता की राह आसान नजर नहीं आ रही। सर्वे के मुताबिक  BRS के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है। नतीजों वाले दिन केसीआर को इनका सामना करना पड़ सकता है. सर्वे इशारा कर रहा है कि सीएम के. चंद्रशेखर राव न तो जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे और न ही अपनी सत्ता बचा पाएंगे। तेलंगाना में केसीआर की लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी से है। चारों राज्यों में मतगणना की पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ते रहिए