Blog

  • पंजाबः तेज रफ्तार बुलेट बाइक की चपेट में आने से 2 भाईयों की हुई मौ+त 

    पटियालाः जुल्का थाना इलाके में तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकल ने एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग चचेरे भाईयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगमेल सिंह 45 साल व राजिंदर सिंह 65 साल के रूप में हुई है। हादसे के बाद बुलेट मोटरसाइकल चालक चरन सिंह निवासी गांव घड़ाम को भी चोटें लगी है। गुरचैन सिंह के अनुसार उनका भाई जगमेल सिंह व ताया का बेटा राजिंदर सिंह मेहनत मजदूरी करते थे।

    वह दोनों किसी काम से मोटरसाइकल पर सवार होकर गांव मिहोन की तरफ जा रहे थे। रास्ते में देवीगढ़ रोड पर चौक बना हुआ है, जहां पर तेज रफ्तार पर बुलेट मोटरसाइकल चला रहे चरन सिंह ने इनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुलेट मोटरसाइकल चालक इन्हें घसीटता हुआ ले गया और आगे पक्की पुली से इनके सिर टकराने पर मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी एसआई शाम लाल ने कहा कि शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवार को सौंप दिए हैं। पुलिस ने हादसे में मरने वाले जगमेल सिंह के भाई गुरचैन सिंह निवासी खेड़ी राजू सिंह की शिकायत पर आरोपी बुलेट मोटरसाइकल चालक चरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब : अवैध कब्जों पर चला निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

    बठिंडा : घरों के बाहर नाजायज कब्जो को लेकर आज नगर निगम बठिंडा सख्त नजर आई और सुबह से प्रशासन का पीला पंजा चल रहा है। मोडल टाउन फेस तीन में आज प्रशासन ने नाजायज कब्जों को हटाया। दरअसल बठिंडा से नाजायज कब्जों को लेकर कुछ लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका डाली थी। जिसमें कल हाई कोर्ट ने DC ओर SSP को पुलिस को सुरक्षा देने के आदेश दिये थे और तुरंत कब्जे हटाने के आदेश दिए थे।

    दूसरी ओर जिन लोगों के घरों के बाहर से कब्जे हटाये है वो इस करवाई को गलत कह रहे है। उनका कहना है हमें कोई नोटिस नही मिला, अचानक कार्रवाही का विरोध करते है। आपको बता दें कि बठिंडा के फेज 1 से 5 तक अवैध कब्जे हैं। अवैध कब्जों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिस पर आज कोर्ट ने सुनवाई की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।

  • पंजाबः नवां मोहल्ला में गोलियां चलाने के मामले में 9 गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    लुधियानाः सुभानी बिल्डिंग नवां मोहल्ला के नजदीक मंगलवार की देर रात अंकुर और शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा गैंग गैंग में गोलियां चली थी। इस मामले में पुलिस ने 9 बदमाशों को यूपी के सहारनपुर से काबू किया है। बदमाशों को पुलिस ने सेफ सिटी कैमरे और काल लोकेट से काबू किया है। आरोपियों की पहचान अमरजोत सिंह उर्फ गोल्डी, कुलप्रीत सिंह उर्फ रूबल, लभी सिंह,गुरकमल सिंह ईलू, इसानप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, अंकुश कन्नोजिया, हेमंत सलूजा, सौरव कपूर, नदीम, अकबर अली और शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने बताया कि शुभम अरोड़ा पर पहले 17 मामले दर्ज है। बदमाशों से कुल 3 रिवाल्वर, 1 पिस्टल, 12 रोंद 32 बोर, 3 खोल कारतूस और 2 कारें करेटा बरामद हुई है। फिलहाल अभी 9-10 लोगों को नामजद करना बाकी है।

    इस मामले में हैरत की बात यह है कि दोनों गैंग के शूटर सहारनपुर में एक ही कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने जब दबिश दी तो बदमाशों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने बिल्डिंग के चारों तरफ घेरा डाल कर उन्हें फिल्मी अंदाज में दबोचा। इस मामले में अब तक 12 लोग गिफ्तार किए जा चुके हैं, तीन आरोपियों को पहले पकड़ा गया था। 8 से 9 लोग और पकड़ने बाकी है। 21 फरवरी को गुंडागर्दी की CCTV भी सामने आई थी। बदमाश एक दूसरे पर गोलियां चलाने के साथ ही बोतलें और ईंटें बरसाते नजर आए थे। यह गैंगवार नवां मोहल्ला सुभानी बिल्डिंग एरिया में हुई थी। गैंगवार के दौरान गैंगस्टर शुभम मोटा की जांघ में गोली लगी थी और साथी नदीम भी गोली लगने से घायल हो गया था।

    बता दें कि 20 फरवरी को गैंगस्टर शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा दोस्त की पार्टी से वापस लौट रहा था। जहां रास्ते में सुभानी बिल्डिंग नवां मोहल्ला के नजदीक अंकुर गैंग से टकराव हो गया। आपसी झड़प के दौरान बदमाशों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तक तोड़ दिए।गैंगवार के दौरान गैंगस्टरों ने क्राइम सीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने इलाके से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्रित की। इस दौरान एक वीडियो पुलिस के हाथ लगी, जिसमें दोनों गैंगों के बीच टकराव होता हुआ दिखाई दिया। दोनों गैंगों की तरफ से एक दूसरे पर गोली चलाई गई और बोतलें, ईंटें भी बरसाई गईं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने गैंगस्टरों को लोकेट करना शुरू कर दिया है। एक-एक कर पुलिस गैंगस्टरों पर कार्रवाई करने में जुटी है।

  • पंजाब : रिश्वत लेते मुंशी गिरफ्तार, ASI की तलाश जारी

    मुक्तसर साहिब : गुरुवार को विजिलेंस ब्यूरो ने थाना कोटभाई के मुख्य मुंशी सुखविंदर को 30 हजार रूपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरों के वक्ता ने बताया कि उक्त मुख्य मुंशी को गांव मल्लन तहसील गिद्दड़्बाहा के वासी सबरजीत सिंह द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।

    शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त मुख्य मुंशी व उक्त थाने में ही तैनात ASI मनजिंदर सिंह ने दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के बारे थाने में दर्ज करवाई शिकायत में शामिल उसके दोस्त की सहायता करने की एवज में 60 हजार रूपए रिश्वत की मांग की है।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद बठिंडा रेज की मुक्तसर यूनिट की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में थाने मुख्य मुंशी को 30 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

    उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार रोक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सह कर्मचारी ASI मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना कर दी गई है और जांच दौरान थाने के एसएचओ की भूमिका की जांच की जाएगी।

  • पंजाब : पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन द्वारा बरामद की 15 करोड़ की हेरोइन, देखें वीडियो

    तरनतारन : पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन द्वारा 3 किलो हेरोइन को बरामद की है। सब डिवीजन भिक्खीविंड के डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि गत रात पाकिस्तान द्वारा सरहदी इलाका खेमकरण अधीन आते बीओपी टी-बंद के जरिए ड्रोन दाखिल होने की सूचना हासिल हुई थी।

    इस बीच बीएसएफ और थाना खेमकरण की पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। गांव महेंदीपुर  में सुरजीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह के घर में ड्रोन के जरिए फैंकी गई हेरोइन के भारी पैकेट को भैंस के शैड से बरामद किया गया है, जिसका वजन 2 किलो 998 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ड्रोन की तलाश जारी है।

  • पंजाबः मिनरल वाटर फैक्ट्री को किया सील, 140 पेटियां की नष्ट

    कपूरथलाः जिले में मिनरल वाटर फैक्ट्री पर शिकंजा कसते हुए सील किया गया है। दरअसल, कमिश्रनर फूड एंड ड्रग एडमिनस्ट्रेटर के दिशा निर्देशों पर खाद्य पदार्थो के जाँच दौरान एक मिनरल वाटर बनाने वाली फैक्ट्री सील की गई है। इसकी जानकारी फूड सेफ्टी एसिस्टेंट कमिश्नर डा. सुखविंदर सिंह ने देते हुए बताया कि उक्त बिना ब्रांड के पानी पैक करने वाली फैक्ट्री की 3 मशीने सील कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग एक वर्ष पहले भी उक्त फैक्ट्री में नकली मिनरल वाटर बनाने का मामला सामने आया था। जिसका केस भी अभी चल रहा है।   

    जानकारी अनुसार फ़ूड सेफ्टी एसिस्टेंट कमिश्नर डा. सुखविंदर सिंह के नेत्रत्व में फ़ूड सेफ्टी अधिकारी प्रभजोत कौर सहित फूड सेफ्टी टीम ने कांजली रोड पर एक प्यूरीफाई पानी की फैक्टरी में छापेमारी की। जहां जाँच दौरान पर फैक्टरी मालिक पंकज त्रेहन दवारा लाइसेंस तथा अन्य जरूरी कागजात पेश नही किए गए। जिसके चलते हुए फूड सेफ्टी टीम ने फैक्टरी व फैक्ट्री में लगी 3 मशीनों को सील कर दिया गया। 

    फ़ूड सेफ्टी एसिस्टेंट कमिश्नर डा. सुखविंदर सिंह ने बताया कि प्यूरीफाई पानी के नाम पर सब – स्टेंडर्ड वाटर सप्लाई करने की लगातार शिकायतें आ रही थी कि सील पैक पानी के ग्लासों में शुद्ध पानी नही मिल रहा है। जिसके चलते टीम ने गांव डोगरांवाल के नजदीक कांजली रोड पर पानी की फैक्टरी में छापेमारी की। जहां पर फैक्टरी में सील्ड पैक ग्लास में पानी बेचने सबंधी कोई लाइसेंस नही था। इतना ही नही पानी के ग्लास पर कोई ब्रांड तथा FSSAI लाइसेंस नंबर नही था। 

    उन्होंने फैक्टरी में मौके पर चल रही 3 मशीनों को सील कर दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि उक्त फैक्टरी बिना किसी लाइसेंस के चल रही थी। और पानी के ग्लास पर कोई भी मैन्यूफैक्चरिंग डेट भी नही थी। उन्होंने मौके पर पानी के ग्लास की 140 पेटियां बरामद की, जिनको तुरंत नष्ट करवाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जायगी।

  • रेस्टॉरेंट में हुआ धमाका, 7 लोगों की मौ+त 

    बीजिंग: उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक रेस्तरां में बुधवार को गैस रिसाव के कारण विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 22 अन्य ज़ख्मी हो गए। सरकारी मीडिया के मुताबिक विस्फोट के कारण इमारत और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने अपनी एक खबर में बताया कि संदेह है कि यानजिआओ टाउनशिप में चिकन की दुकान पर गैस रिसाव से विस्फोट हुआ है। चीन के एक रेस्तरां में बुधवार को गैस रिसाव के कारण भयानक ब्लास्ट हो गया।

    इस घटना के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। वहीं 22 लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना खतरनाक था कि इस दौरान कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है। वहीं कई वाहनों को भी क्षति हुई है। चीन की सरकार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार ऐसा संदेह जतायाजा रहा है कि चिकन की दुकान पर गैस रिसाव की वजह से यह ब्लास्ट हुआ है। यानजिआओ बीजिंग के बाहरी क्षेत्र में स्थित है। सानहे के यानजिआओ टाउनशिप में स्थानीय समयनुसार बुधवार सुबह आठ बजे इमारत में विस्फोट हुआ। खबर के अनुसार सूचना मिलते ही फायरफाइटर मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाने के लिए प्रयासरत हैं। 

  • पंजाब : 5.5 किलो हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने भारी मात्रा हेरोइन सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 5 किलो 500 ग्राम हैरोइन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह जस्सा, सुखचैन सिंह दोनों निवासी मोगा और संदीप सिंह निवासी जीरा के तौर पर हुई है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जसप्रीत सिंह जस्सा, सुखचैन सिंह, संदीप सिंह और इनका साथी धर्म प्रीत सिंह यह लोग भारी मात्रा में हेरोइन लेकर संदीप सिंह के मकान जो की दोसांझ रोड पर स्थित है वहां पर है।

    अगर पुलिस अभी वहां पर रेड करे तो आरोपियों को पकड़ सकती है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पार्टी बना कर वहां पर रेड की तो वहां से 3आरोपियों को 5 किलो 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक होंडा अमेज कार भी बरामद की है। वही एसएसपी विवेक शील ने बताया यह लोग बार्डर से हेरोइन की सप्लाई लेकर आए थे और आगे अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करने जाना था।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज है। इनका एक साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को मानयोग अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद अगली करवाई की जायेगी।

  • जालंधरः इस इलाके में चली गोलियां

    जालंधर, ENS: कालिया कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात दो पक्षों में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दो पक्षों में गोलियां भी चली है। बताया जा रहा है कि कालिया कालोनी में काका का जर्मन और बल में झगड़ा हुआ है। इस झगड़े के दौरान काका के गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए आर्थो नोवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

  • ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਈ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਹਨ ਤੇ ਕਈ ਫਿਲਮ ਸਿਤਾਰੇ ਆਪਣੀ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਪਰਮਾਤਮਾ ਦਾ ਓਟ ਆਸਰਾ ਲੈ ਕੇ ਫਿਲਮ ਦੀ ਪ੍ਰਮੋਸ਼ਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਉਸ ਤੇ ਚਲਦੇ ਹੀ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਅੱਜ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਈ ਅਤੇ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ।

    ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਫਿਲਮ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਦੇਸੀ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਹੋਈ ਹੈ ਤੇ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦਾ ਪਵਿੱਤਰ ਦਿਹਾੜਾ ਹੈ। ਅਤੇ ਸੰਗਰਾਦ ਦਿਨ ਹੀ ਉਹ ਆਪਣੀ ਫਿਲਮ ਦੀ ਪ੍ਰਮੋਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਫਿਲਮ ਦਾ ਨਾਮ ਵੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਹੀ ਹੈ।

    ਇਹ ਫਿਲਮ ਇੱਕ ਫੈਮਲੀ ਫਿਲਮ ਹੈ ਤੇ ਆਮ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਹ ਫਿਲਮ ਬਣਾਈ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਸ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇਸ ਫਿਲਮ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਸਾਰਾ ਪਿਆਰ ਦੇਣਗੇ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਵੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।