Blog

  • हिमाचल में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे: सत्ती 

    मुख्यमंत्री अवैध खनन बंद कराने का दावा करते हैं, लेकिन स्वां नदी में जमकर अवैध खनन में कांग्रेस के लोगों का हाथ

    ऊना/ सुशील पंडित: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक ने वीरवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया है कि प्रदेश में चारों लोकसभा की सीटों पर भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड जीत हासिल करेंगे। हिमाचल में कांग्रेस के नेता माहौल देखकर चुनाव से भाग रहे हैं। यहां तक कि मंडी से कांग्रेस की सांसद प्रतिभा सिंह का भी चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार है। मोदी सरकार का जलवा बरकरार है और जैसे चुनाव पूर्व सर्वेक्षण आ रहे हैं। उसमें हिमाचल में फिर से भाजपा देशभर में रिकॉर्ड मत प्रतिशत हासिल करने जा रही है। इससे हिमाचल सरकार में अफरा तफरी का माहौल है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस को लोक सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। भाजपा चारों सीटों पर शानदार जीत दर्ज करने जा रही है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के समय में रेल नेटवर्क मजबूत हुआ है और शुक्रवार को एक और नई ट्रेन इंदौर के लिए शुरू होने जा रही है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने ऊना जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपए की निधि आवंटित की है। सतपाल सत्ती ने कहा कि झूठ बोलकर हिमाचल में सत्ता में आई कांग्रेस के नेताओं की अपनी ही सरकार के खिलाफ नाराजगी जगजाहिर हो चुकी है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल में डरा हुआ सत्ता पक्ष उल्टी सीधे हथकंडे अपनाते हुए झूठी घोषणाएं कर रहा है। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पहले जनता के सामने आकर यह स्पष्ट करना होगा कि चुनावों के समय महिलाओं से भरवाए गए आवेदनों का क्या हुआ। सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस ने झूठे फॉर्म भरवाए थे, और कुछ पैसे बांटकर लालच देकर सरकार बनाई थी। अपनी ही सरकार से विधायक और मंत्री नाराज होकर विरोध कर रहे हैं। कई चले गए हैं और कुछ जाने को तैयार हैं। सतपाल सत्ती ने कहा है कि सीएए बिल को किसी धर्म विशेष से जोड़कर देखा जाना गलत है।

    इस बिल के आने से गैर कानूनी तरीके से भारत में रह रहे रोहंगिया वर्ग के लोगों को देश से बाहर जाना पड़ेगा। इस बिल में ऐसे छह तरह के वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है जो प्रताड़ित हैं। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस में माफिया हावी हुआ है जिसके कारण ईमानदार लोग पार्टी से लगातार किनारा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अवैध खनन बंद कराने का दावा करते हैं, लेकिन स्वां नदी में जमकर अवैध खनन में कांग्रेस के लोगों का हाथ है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने स्वां नदी तटीकरण योजना से हजारों एकड़ भूमि को कृषि योग्य बनाया था और वर्तमान सरकार के समय में यहां कुछ लोग स्वां नदी के भीतर क्रशर लगाने की योजना बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और इसका पूरा विरोध होगा।
  • चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक

    श्रद्धालुओं की सुविधा हेतू 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर – एडीसी 

    मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 400 सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात

     मेला क्षेत्र चार सेक्टरों में होगा विभाजित

    ऊना/ सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने मेला आयोजन के सफल आयोजन के लिए बाबा श्री माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सैक्टर में बांटा जाएगा तथा 400 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे।

    मेले के दौरान मंदिर व मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों का समुचित उपयोग किया जाएगा ताकि असामाजिक तत्वों के जरिए होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। एडीसी ने मंदिर अधिकारी को सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीसी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर्ची अनिवार्य होगी तथा यह पर्ची बाबा श्री माईदास सदन, नया बस अड्डा तथा शंभू बैरियर से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को चिंतपूर्णी अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

    इसके लिए खंड चिकित्सा अधिकारी अम्ब मेला चिकित्सा अधिकारी होंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा एक-एक अतिरिक्त मेडिकल पोस्ट भी स्थापित की जाएगी जहां पर श्रद्धालुओं को आवश्यकता के अनुसार उपचार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ व साफ-सुथरा पेयजल मुहैया करवाने के लिए जल शक्ति विभाग को पेयजल स्रोतों की स्वच्छता व समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी के समस्त पेयजल स्त्रोतों की क्लोरिनेशन करने के भी निर्देश दिए।

    उन्होंने विद्युत विभाग भी सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए सभी आवश्यक निरीक्षण कर लें ताकि मेले का संचालन सही ढंग से हो सके। एडीसी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मेलावधि के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नारियल मंदिर के मुख्य गेट से पहले डीएफएमडी के स्थान पर लाईन में ही यात्रियों से जमा कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह साईन बोर्ड लगवाना भी सुनिश्चित किया जाएगा। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि मेले के दौरान लंगर लगाने के लिए लंगर कमेटी से अनुमति लेना अनिवार्य है।

    इसके लिए 10 हज़ार रूपये फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा लंगर आयोजकों को लंगर कमेटी द्वारा स्वच्छता व सड़क सुरक्षा सहित सभी निर्धारित नियमों का पालन करना होगा अन्यथा उन्हें लंगर के लिए जारी किए गए परमिट रद्द किए जा सकते हैं। लंगर का आयोजन सड़क से निर्धारित दूरी पर किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही तथा यातायात में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपुर्णी में भिक्षावृति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसे रोकने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान कड़ी नजर रखेंगे।

    उन्होंने आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग को मेले से पूर्व अग्निशमन यंत्रों को पूरी तरह से कार्यशील करने के निर्देश दिए। बैठक में यातायात प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, डियूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने संबंधी व्यवस्था के अतिरिक्त साफ सफाई की व्यवस्था रखने  बारे भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर एसडीएम विवेक महाजन, एएसपी संजीव भाटिया, सीएमओ संजीव वर्मा, डीएसपी अंब सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
  • भीषण सड़क हादसे में 2 छात्रों की हुई मौ’त, 2 की हालत नाजुक

    नई दिल्ली : यूपी के बरेली में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कार सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों एमबीबीएस के छात्र थे। उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को क्रॉस कर दूसरी तरफ जाकर खंभे से टकरा गई थी। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल पूरी घटना बीती रात की बरेली के उनासी मोड़ के पास की है।

    जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर से टकराने के बाद एमबीबीएस छात्रों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई और फिर पोल से जा टकराई। इस हादसे में दोनों छात्रों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 2 को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। फतेहगंज (पश्चिम) के थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे ने कहा कि दुर्घटना बुधवार रात को हुई, जिसमें राजश्री मेडिकल कॉलेज के छात्र दीपक भाटी (23) और राहुल श्रीवास्तव (24) की मौत हो गई। वहीं कृष्णा यादव और आयुष पोरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • हटली कल्ब में श्री राम कथा के दूसरे दिन उमड़ा जन सैलाव, श्री राम के जयघोष से गूंजा पंडाल

    कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने श्री राम कथा के दूसरे दिन सुनाया शिव सत्ती प्रसंग

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिवस पर प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने शिव सत्ती प्रसंग सुनाया। और कैसे माता सत्ती ने प्रभु श्री राम जी के बनवास पर परीक्षा ली थी। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा में हर प्रकार के प्रसंग आते है। और देवी देवताओं द्वारा श्री राम कथा में हर प्रकार के प्रसंग जो उन्होंने संत महात्मा बनकर जनता के उदार के लिए किए है। वह प्रसंग श्री राम कथा में गवाह बने है। उन्होंने कहा कि कथा सुनने का एक विधान है।

    श्रोतागणों को मन में भगवान के प्रति सच्ची भावना लेकर एकाग्र मन से कथा का श्रवण करनी चाहिए। जब तक कथा विश्राम न हो, तव तक एकाग्र मन से कथा का श्रवण करने पर कथा का फल मिलता है। उन्होंने कहा कि श्री राम नाटक कल्ब हटली बीते  कई वर्षो से प्रभु श्री राम जी की महिमा का गुणगान करवा रहा है। वह धरती पवित्र बन जाती है जहां पर निरंतर प्रभु का भजन कीर्तन होता है। उन्होंने कहा कि श्री राम नाम ही मनुष्य को भाव सागर पार लगाता है। इसलिए हर प्राणी को श्री राम नाम का जाप करना चाहिए, तभी मुक्ति संभव है।

    ज्ञात रहे श्री राम नाटक क्लब हटली बीते 66 वर्षो से शुद्ध रामायण का मंचन करता आ रहा है। हर वर्ष नवरात्रों में श्री राम जी की मर्यादाओं का मंच से लीलाओं का बखान करता है। हर वर्ष मार्च माह में श्री राम कथा का आयोजन करवाता है। इस मौके पर क्लव के निदेशक बिपन साजन, प्रधान सुरेंद्र हटली, महिला बिग की अध्यक्ष ज्योति वर्जाता,हंसराज वर्जाता अंकुश बरजाता, कोषाध्यक्ष, सुरेश शर्मा, महासचिव ,कमलदेव शास्त्री ,मदन गोपाल ,रिंकू रिवाड, पूर्ण सिंह राणा, विवेकशील शर्मा, किशन देव शर्मा, सुरेंद्र राणा,संजय सोनी व अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

  • मशहूर फिल्म निर्माता अब राजनीति में अजमाएंगे किस्मत, इस जगह से लड़ेंगे चुनाव

    मुबंईः मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में पीथापुरम सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने आज घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में पीठापुरम सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी यह घोषणा तब हुई जब अभिनेता पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की उसी सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की। राजनीति की दुनिया में आरजीवी की यह पहली एंट्री है।

    निर्देशक को हिंदी और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री दोनों में कई राजनीतिक और गैंगस्टर बेस्ड फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। हालांकि, उनकी घोषणा उनके प्रशंसक काफी हैरान हैं। एक्स (ट्विटर) पर लिखते हुए वर्मा ने अपने ‘अचानक’ फैसले पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “अचानक लिया गया फैसला..मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं पीठापुरम से चुनाव लड़ रहा हूं।”

    हालांकि फिल्म निर्माता ने यह नहीं बताया की कि वह किस राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। लेकिन उनके आंध्र प्रदेश की वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस में शामिल होने की जोरदार खबरें हैं, जिसका नेतृत्व राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री – वाईएस जगन मोहन कर रहे हैं। बता दें 2022 में, वर्मा ने एक फिल्म पर चर्चा करने के लिए रेड्डी से भी मुलाकात की थी, जिसकी वह कथित तौर पर लोकसभा चुनाव 2024 के आसपास प्लान कर रहे थे। इससे पहले, उन्होंने दो फिल्मों का भी निर्माण किया था, जिन्होंने 2019 के आम चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस की जीत में योगदान दिया था।

  • जालंधरः अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी परमजीत सिंह  ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए राज्य में पुलिस की और से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शहर में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। स्वपन शर्मा ने बताया कि इसके बाद पुलिस पार्टी ने शहर के बड़िंग गेट पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उन्हें एक स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी।

    स्विफ्ट कार नंबर पीबी10-एफसी-6704 फगवाड़ा से जालंधर आ रही थी।  उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से एक 32 बोर की पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए।  स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​लाडा पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव जैदा थाना बेगोवाल कपूरथला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जालंधर और कपूरथला में पहले ही दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।  थाना कैंट में मुकदमा नंबर 25 धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

  • चुनाव आयुक्त के दो पदों की नियुक्ति के लिए इन 2 IAS अधिकारियों के नामों पर लगी मुहर

    नई दिल्लीः चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर वीरवार को फैसला हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इसे लेकर हुई बैठक में 2 नामों पर मुहर लगाई गई। इसके अनुसार ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को चुनाव आयुक्त चुना गया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी इस बैठक में शामिल हुए थे। ये दोनों ही 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार की मदद करने के लिए दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्त को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी। अधीर रंजन चौधरी को भी इस समिति का सदस्य बनाया गया था।

    आज हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। बैठक के बाद अधीर रंजन चौधरी ने इन नियुक्तियों के बारे में जानकारी दी। निर्वाचन आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो चुनाव आयुक्त होते हैं। इनमें से एक चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे फरवरी में रिटायर हो गए थे। वहीं, दूसरे चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने बीती 8 मार्च को अचानक इस्तीफा दे दिया था। गोयल को 21 नवंबर 2022 को यह पद दिया गया था। उनका कार्यकाल 5 दिसंबर 2027 तक था। लेकिन, उन्होंने इससे पहले ही इस्तीफा देने का फैसला कर लिया। बता दें कि अनिल गोयल की चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति के फैसले के खिलाफ एडीआर (एसोसिएशन डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

    याचिका में कहा गया था कि गोयल की नियुक्ति कानूनन गलत है। एडीआर ने कहा था कि सरकार और चुनाव आयोग ने अपने फायदे के लिए गोयल को चुनाव आयुक्त बनाया था। इसके साथ ही याचिका में गोयल को इस पद से हटाने की मांग भी की गई थी। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू, दोनों ही 1988 बैच के रिटायर आईएएस अधिकारी हैं। संधू उत्तराखंड के मुख्य सचिव और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं, ज्ञानेश कुमार संसदीय मामलों के मंत्रालय के सचिव और अमित शाह के नेतृत्व वाले कोऑपरेशन मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं। इनकी नियुक्ति के बाद माना जा रहा है लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द हो जाएगा।

  • ऊनाः चालान गति में हुई कटौती

    ऊना/ सुशील पंडित: ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब ऊना पुलिस दिन में 100 से नीचे चालान करे। ऊना पुलिस द्वारा वीरवार को जारी सूचना के मुताबिक बुधवार को पुलिस ने पूरे जिले में मात्र 97 चालान काटे। यह पिछले दिनों की तेज तर्रार चालान गति के मुकाबले काफी कम है। जब रोजाना चालान का आंकड़ा 150 पार कर रहा था।

    लगता है सुक्खू सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पुलिस से कहा है कि चालान की गति धीमी ही रखो। रेत ले जा रहे ट्रेक्टर ट्राली वालों पर भी बुधवार को नर्मी बरती गई। लेकिन खुले में सिगरेट बीड़ी पीने वाले दो लोगों से पुलिस ने 200 रूपए जुर्माना जरूर वसूला है। वहीं 97 वाहन चालकों में से कुछ ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस की बुधवार की कलेक्शन 19000 रूपए रही।
  • पंजाबः तेज रफ्तार बुलेट बाइक की चपेट में आने से 2 भाईयों की हुई मौ+त 

    पटियालाः जुल्का थाना इलाके में तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकल ने एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग चचेरे भाईयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगमेल सिंह 45 साल व राजिंदर सिंह 65 साल के रूप में हुई है। हादसे के बाद बुलेट मोटरसाइकल चालक चरन सिंह निवासी गांव घड़ाम को भी चोटें लगी है। गुरचैन सिंह के अनुसार उनका भाई जगमेल सिंह व ताया का बेटा राजिंदर सिंह मेहनत मजदूरी करते थे।

    वह दोनों किसी काम से मोटरसाइकल पर सवार होकर गांव मिहोन की तरफ जा रहे थे। रास्ते में देवीगढ़ रोड पर चौक बना हुआ है, जहां पर तेज रफ्तार पर बुलेट मोटरसाइकल चला रहे चरन सिंह ने इनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुलेट मोटरसाइकल चालक इन्हें घसीटता हुआ ले गया और आगे पक्की पुली से इनके सिर टकराने पर मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी एसआई शाम लाल ने कहा कि शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवार को सौंप दिए हैं। पुलिस ने हादसे में मरने वाले जगमेल सिंह के भाई गुरचैन सिंह निवासी खेड़ी राजू सिंह की शिकायत पर आरोपी बुलेट मोटरसाइकल चालक चरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब : अवैध कब्जों पर चला निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

    बठिंडा : घरों के बाहर नाजायज कब्जो को लेकर आज नगर निगम बठिंडा सख्त नजर आई और सुबह से प्रशासन का पीला पंजा चल रहा है। मोडल टाउन फेस तीन में आज प्रशासन ने नाजायज कब्जों को हटाया। दरअसल बठिंडा से नाजायज कब्जों को लेकर कुछ लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका डाली थी। जिसमें कल हाई कोर्ट ने DC ओर SSP को पुलिस को सुरक्षा देने के आदेश दिये थे और तुरंत कब्जे हटाने के आदेश दिए थे।

    दूसरी ओर जिन लोगों के घरों के बाहर से कब्जे हटाये है वो इस करवाई को गलत कह रहे है। उनका कहना है हमें कोई नोटिस नही मिला, अचानक कार्रवाही का विरोध करते है। आपको बता दें कि बठिंडा के फेज 1 से 5 तक अवैध कब्जे हैं। अवैध कब्जों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिस पर आज कोर्ट ने सुनवाई की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।