पंजाब : रेलवे स्टेशन के बाहर नशेड़ी लुटेरों की जमकर छित्तर परेड, देखें वीडियो

लुधियाना : नशेड़ी लुटेरों ने यात्री से मारपीट कर मोबाइल छीन भागा, लोगों ने पीछा कर पकड़ा लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर रात के समय नशेड़ियों की जमकर गुंडागर्दी हो रही है। सरेआम स्टेशन में जाने वाले या बाहर आने वाले यात्रियों के साथ मारपीट या लूट की जा रही है। रात के समय 2 नशेड़ियों द्वारा एक यात्री का मोबाइल छीना गया। यात्री ने जब शोर मचाया तो बदमाश भागे। एक नशेड़ी युवक को यात्री ने दबोच लिया। उसने शोर मचाया तो आसपास कई लोग एकत्र हो गए। जबकि स्टेशन के बाहर पीसीआर की गाड़ी लगाकर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उस व्यक्ति की कोई मदद नहीं की।

लोगों ने खुद ही जमकर नशेड़ी की पिटाई की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। लुटेरे ने बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं है उसका साथी लेकर भाग गया। कुछ दूरी पर उसके साथी को भी लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी राम लाल ने बताया कि नशेड़ी युवक अक्सर यात्रियों से रात के समय छीना झपटी करते है। इनके साथ कई आटो चालक बदमाश भी मिले है। यात्रियों को आटो में बैठाकर सुनसान जगहों पर ले जाकर लूटपाट की वारदात की जा रही है। इस मामले में थाना कोतवाली के SHO से लोगों ने बात भी की जिन्होंने कहा कि कुछ ही देर में वह किसी पुलिस कर्मी को मौके पर भेज रहे है। लेकिन काफी देर तक कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। आखिरकार यात्री खुद ही चोरों को थाने की तरफ लेकर चला गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *