स्कूटी सीख रही युवती को अगवा कर किया गैंगरेप

गाजियाबादः दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक स्कूटी सीख रही युवती को ऑटो में खींचकर अगवा किया गया और फिर उसे सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप को अंजाम दिया गया। रेप की ये वारदात 30 नवंबर की शाम को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुई थी।

पीड़ित युवती जिस वक्त स्कूटी सीख रही थी उस समय मौके पर उसकी सहेली और सहेली का बॉयफ्रेंड भी मौजूद था। जानकारी के मुताबिक जब पीड़िता की सहेली और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने आरोपियों का विरोध किया तो उन लोगों ने उन्हें भी बंधक बना लिया।

गैंगरेप की इस वारदात के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपियों के कुछ सुराग भी मिले हैं। वहीं पीड़िता के मुताबिक 3 आरोपी थे जिसने इस घिनौनी कृत्य को अंजाम दिया।

एफआईआर के मुताबिक पीड़ित युवती 30 नवंबर की शाम को करीब 6 बजकर 35 मिनट पर फैक्ट्री से लौट रही थी। इस दौरान पीड़ित युवती अपनी फ्रेंड के साथ खानपुर जाने वाली एक सुनसान सड़क पर स्कूटी सीखने लगी। इसी दौरान फोन आने पर युवती रुककर बात करने लगी। जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो तीन युवक पीछे खड़े थे।

तीनों युवकों ने पीड़ित युवती और उसके दोस्तों पर गलत काम करने का आरोप लगाया। इसके बाद सभी आरोपी पीड़िता को अपने साथ जबरदस्ती झाड़ियों में ले गए और बारी-बारी से रेप किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित युवती और उसके दोस्त घर पहुंचे और परिजनों को पूरी वारदात की जानकारी दी। फिर परिवार की तरफ से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

इस मामले को लेकर गाजियाबाद के डी.सी.पी रूरल विवेक ने बताया कि 23 साल की एक लड़की ने शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक पीड़िता की एक दोस्त उसके साथ थी। उसने कुछ दिन पहले ही एक स्कूटी खरीदी थी। दोनों ट्रॉनिका सिटी की खिलौने की फैक्ट्री में काम करती हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *