Blog

  • आईईसी यूनिवर्सिटी में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण विषय पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन

    आईईसी यूनिवर्सिटी में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण विषय पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन

    बरोटीवाला/ सचिन बैंसल : बददी के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में मानविकी एवं सामाजिक  एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकारी कॉलेज कालका से प्रोफेसर सुशील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ गवर्नमेंट कॉलेज नरायणगढ़, अम्बाला से डॉ० जगदीप सिंह और आर बी गवर्नमेंट पी जी कॉलेज आगरा से डॉ० सौरभ देवा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनीत गौतम  भी मोजूद रहे। सभी ने मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण के विषय पर वक्तव्य दिया और शोधकर्ताओं के साथ अपने अनुभव साँझा किये। इस एक दिवसीय सम्मेलन के तकनीकी सत्र में लगभग सौ से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने शोध पत्र पढ़े और अपने विचारों का आदान प्रदान किया। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ० शमीम अहमद ने शोध की गुणवक्ता व महत्व पर प्रकाश डालते हुए बहुआयामी दृष्टिकोण पर इस कान्फ्रेंस का आयोजन करवाने पर सभी को बधाई दी और निकट भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करवाते रहने की बात कही। यह सम्मेलन आईईसी विश्वविद्यालय के पीएचडी के छात्रों और प्राध्यापकों के लिए भी बेहद लाभदायक रहा।

  • हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद हरभजन चौधरी चुने गए ट्रक यूनियन के प्रधान

    हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद हरभजन चौधरी चुने गए ट्रक यूनियन के प्रधान

    बददी/ सचिन बैंसल : देश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बड्डी बरोटीवाला नालागढ़ के लिए काफी कशमकश के बाद  सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सीपीएस चौधरी रामकुमार के बड़े भाई हरभजन सिंह को चुना गया ।बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता दिनेश कौशल ने की। बैठक का माहौल गर्म रहा और अध्यक्ष पद को लेकर काफी खींचातानी चलती रही।

    आखिर कर बैठक में आए हुए बीबीएन के सभी ट्रक ऑपरेटरों ने हरभजन सिंह के नाम पर मुहर लगाई और उन्हें सर्वसम्मति से बद्दी नालागढ़ ट्रक यूनियन की कमान सौंप दी । उधर हरभजन चौधरी ने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों ने जो विश्वास उन पर जताया है वह उस विश्वास पर खरा उतरेंगे और इमानदारी से ट्रक यूनियन की सेवा करेंगे ।उन्होंने कहा जो कार्यकारिणी चुनने की जिम्मेवारी भी मुझे दी गई है उस पर भी खरा उतरेंगे और अपने साथ एक नई कार्यकारिणी की टीम का गठन कर ट्रक यूनियन की सेवा करेंगे।इस बैठक में दून के विधायक चौधरी रामकुमार, पूर्व अध्यक्ष विद्या रतन चौधरी, इंदरजीत सिंह, यूनियन के उपाध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ,दर्शन सिंह,हरभजन चौधरी ,मदन चौधरी, बलजीत सिंह ,रविंद्र नाथ, एडवोकेट वीके शर्मा ,अशोक कुमार,संजीव कौशल, रोहित, अमित, सतविंदर,राम कुमार,  समेत सैकड़ों ट्रक संचालक मौजूद रहे.।

  • दसूहाः पुलिस ने मारा छापा, डर के मारे मुर्गों के खुड्डों में घुसे तस्कर, देखें वीडियो

    दसूहाः पुलिस ने मारा छापा, डर के मारे मुर्गों के खुड्डों में घुसे तस्कर, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः नशा तस्करों के खिलाफ डीजीपी गौरव यादव द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने घर में रेड कर नशा तस्करों को काबू किया है। इस दौरान नशा तस्कर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और भागकर तस्करों को ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई आईपीएस सरताज सिंह चाहल और डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो की अगुवाई में की गई है। दसूहा के एसएचओ विक्रमजीत सिंह, तलवाड़ा के एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव छांगला और जलोटा में सर्च ऑपरेशन चलाया।

    इस दौरान पुलिस को देख तस्कर भागने लगे लेकिन पुलिस ने तस्करों का पीछा कर उन्हे काबू कर लिया। इनमें से एक तस्कर पुलिस को देख मुर्गियों की खुड में छिप गया था, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने जसबीर कौर के घर से आरोपियों को काबू कर 265 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 70 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद की। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दसूहा के बलबीर सिंह ने बताया कि जसबीर कौर का पति दीवार फांदकर भाग गया था।

    उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन दौरान गांव जलोटा के मोड़ से एएसआई मेजर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित एक बाइक से 2 व्यक्तियों को काबू किया है। इस मौके पर नरिंदर सिंह और जसवंत सिंह के कब्जे से 255 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी उन्होंने कहा कि उन्हें अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया जाएगा गुरप्रीत सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

    दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित : भारत  सरकार  युवा कार्यक्रम  एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से जन चेतना युवक मण्डल समलाडा द्वारा खण्ड स्तरीय  दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हटली व जसाना के ब्लॉक समिति सदस्य राजिंदर ठाकुर , विशेष अतिथि जन चेतना युवक मण्डल समलाडा के पूर्व प्रधान सचिन शर्मा व सौरभ शर्मा व कार्यक्रम के अध्य्क्ष ब्लॉक समिति सदस्य  जोगिंदर देव आर्य रहे।
    इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नेहरू युवा केन्द्र ऊना के स्वयंसेवी अक्षय शर्मा, ऋषव चौधरी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के शुभारंभ में कार्यक्रम के अध्यक्ष जोगिंदर देव आर्य ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया । मुख्यातिथि राजिंदर द्वारा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया व प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को बधाई दी व उन्होंने अपनी तरफ से ग्यारह हजार रुपए का नकद इनाम दिया। उन्होंने बताया कि हटली पंचायत से हमारे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सुरजीत सिंह रहे हैं, जिन्होंने हटली को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है व वह समय समय पर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते रहे हैं।
    इस मौके पर विशेष अतिथि सचिन शर्मा ने ग्यारह सौ  रुपए की राशि दी। युवक मण्डल समलाडा के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में  तीन प्रतियोगिताएं वॉलीवाल, बेडमिंटन व थ्रोबॉल व रेस  आदि प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं जिसमे  विजेता टीमो को  इनाम व इनाम राशि के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। पहले दिन प्रतियोगिताओं में हटली क्लव, हटली 2,  समलाडा क्लव , बुधान क्लब आदि पन्द्रह टीमों ने हिस्सा लिया।
  • दलहन दिवस पर मलाहत में लगा एक दिवसीय जागरूकता शिविर

    दलहन दिवस पर मलाहत में लगा एक दिवसीय जागरूकता शिविर

    ऊना/ सुशील पंडित : ग्राम पंचायत मलाहत में विश्व दलहन दिवस के उपलक्ष में आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर  आयोजित किया गया । जिसमे 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में किसानों को दलहन और मोटे अनाज  व इसके पोषक तत्वों की जानकारी दी गई ।

    इस कार्यक्रम में कृषि विभाग आत्मा के खंड तकनीकी प्रबंधक अरुण व सोनिया शर्मा ने दलहन और मोटे अनाज की खेती और फ़ायदे बताए, साथ ही विभाग में चल रही अन्य स्कीमों की जानकारी दी गई । प्रशिक्षित किसान  अमित कुमार  द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के घटक बीजामृत , जीवामृत की जानकारी दी गई। किसानों को माह व भिंडी का बीज निशुल्क बांटा गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान गुरचरण सिंह भी उपस्थित रहे।

  • कपूरथलाः विधायक राणा गुरजीत सिंह के करीबी सरपंच व पंच को किया सस्पेंड

    कपूरथलाः विधायक राणा गुरजीत सिंह के करीबी सरपंच व पंच को किया सस्पेंड

    कपूरथलाः कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह के करीबी सरपंच और एक पंच के खिलाफ बीडीपीओ विभाग के द्वारा कार्रवाई की गई है। विभाग ने गांव बूट के सरपंच और एक पंच को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों पर आरोप है कि पंचायती जमीन को नाजायज कब्जा मुक्त करवाने की बजाय पंच द्वारा पंचायती जमीन पर टाइल फैक्ट्री लगाई हुई थी। विकास फंडों का उचित इस्तेमाल नहीं किया।

    बीडीपीओ अमरजीत सिंह ने कहा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरेक्टर द्वारा उनकी रिपोर्ट के बाद दोनों को सस्पेंड किया गया है। गांव बूट के लोगों ने सरपंच राजपाल सिंह और पंच बलविंदर के खिलाफ शिकायत की थी। डीडीपीओ कपूरथला ने विभाग को सूचित किया था कि राजपाल सिंह सरपंच, ग्राम पंचायत बूट ने अवैध कब्जा हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं सुभानपुर-कपूरथला रोड पर खुद दुकान व मकान बनवाए हैं। वहीं पंच बलविंदर सिंह ने टाइल फैक्ट्री लगाई है। पंचायत का मुख्य क्षेत्र सड़क पर होने के कारण सरपंच, सरपंच के परिवार सहित अन्य कई लोगों ने अवैध कब्जे के कारण पंचायत को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया है।

    राजपाल सिंह सरपंच व बलविंदर सिंह पंच के खिलाफ अवैध कब्जा करने और फंडों के दुरूपयोग के आरोप में कार्यवाही की जाये।ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह खेहरा ने राजपाल सिंह सरपंच एवं बलविंदर सिंह पंच को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। उनका जवाब संतुष्टि पूर्ण न होने के बाद दोनों पर कार्यवाही की गई है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरेक्टर ने दोनों पर लगे आरोपों के संबंध में राजपाल सिंह सरपंच एवं बलविंदर सिंह पंच को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बीडीपीओ ढिलवां को निर्देश दिए गए है कि इनसे संबंधित बैंक खाते तुरंत सील कर दिया जाए। बीडीपीओ दिलवा अमरजीत सिंह ने बताया कि विभाग के डायरेक्टर के आदेश के बाद सभी बैंक खातों को सील कर दिया गया है। आने वाले दिनों में बकाया 7 पंचों की सहमति से कार्यकारी सरपंच का चुनाव किया जाएगा।

  • भाजपा जिला इकाई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की

    भाजपा जिला इकाई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की

    कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करें: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने शनिवार को पार्टी के नौवें अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा के उना कार्यालय में आयोजित किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की। जबकि इस मौके पर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा विशेष रूप से पहुंचे।

    इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती और सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जनसंघ के रूप में संगठन को मजबूत करने में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका अहम रही है। भाजपा के रूप में जो एक छोटा सा पौधा वर्षों पहले लगाया गया था वह आज एक वट वृक्ष का रूप लेकर विश्व के सभी देशों तक फैल चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें भी दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेताओं द्वारा दी गई विचारधारा पर चलते हुए जनकल्याण के काम को प्राथमिकता देती हैं। सतपाल सिंह सत्ती ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने का भी आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य अंतिम पंक्ति के अंतिम पात्र व्यक्ति तक उसका अधिकार सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य के साथ भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। इस मौके पर जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा , मंडल महामंत्री अशोक धीमान शहरी भाजपा अध्यक्ष जनक राज ,नगर पालिका के उपाध्यक्ष पवन कपिला, विनोद पुरी, ममता कश्यप महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु आसोतरा सीमा दत्ता खामोश जेतिक,वरुण महन, बलविंदर बाबा सुखविंदर सांगरा, विजय शर्मा ,विजय साहनी, हरमेश प्रभाकर ,शिव मेहन,कैप्टन चरणदास राकेश गिका, जय देव ठाकुर सचिन ओरी,अनिल सैनी ,शुभम सैनी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • भागवत कथा के पांचवे दिन किया श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

    भागवत कथा के पांचवे दिन किया श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

    बाबा बाल जी आश्रम बना वृंदावन

    ऊना/सुशील पंडित : श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी की अध्यक्षता में चल रहे धार्मिक विराट महासम्मेलन में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन वृंदावन से पधारे कथा व्यास ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने कथा को आगे बढ़ाते हुए आज श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने कहा कि धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे वही आज के समय में धनवान व्यक्ति है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। 

    जब भगवान ने पृथ्वी पर श्रीकृष्णा अवतार धारण किया तब सभी देवता और स्वयं ब्रह्मा व शिव जी भी भगवान की लीलाओं के साक्षी बने थे। उन्होंने बताया कि इस तरह जब भी पृथ्वी पर कहीं भी भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है, तो सभी देवी-देवता वहां अवश्य आते है और भगवान के जन्मोत्सव का आनंद लेते है। जब भगवान ने कृष्ण रूप में जन्म लिया था, तब पृथ्वी पर ना जाने कितने जन्मों से जीव भगवान की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी तरह जब भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है और उस जन्मोत्सव में जो भाग लेते है, वे कोई साधारण जीव नहीं होते वे बहुत पुण्यात्मा होते है।

    पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोब, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं की सेवा हो जाती है। भगवान व्रजरज का सेवन करके यह दिखला रहे हैं कि जिन भक्तों ने मुझे अपनी सारी भावनाएं व कर्म समर्पित कर रखें हैं वे मेरे कितने प्रिय हैं। भगवान स्वयं अपने भक्तों की चरणरज मुख के द्वारा हृदय में धारण करते हैं।

    पृथ्वी ने गाय का रूप धारण करके श्रीकृष्ण को पुकारा तब श्रीकृष्ण पृथ्वी पर आये हैं। इसलिए वह मिट्टी में नहाते, खेलते और खाते हैं ताकि पृथ्वी का उद्धार कर सकें। गोप बालकों ने जाकर यशोदा माता से शिकायत कर दी–’मां तेरे लाला ने माटी खाई है यशोदा माता हाथ में छड़ी लेकर दौड़ी आई। ‘अच्छा खोल मुख।’ माता के ऐसा कहने पर श्रीकृष्ण ने अपना मुख खोल दिया। श्रीकृष्ण के मुख खोलते ही यशोदा जी ने देखा कि मुख में चर-अचर सम्पूर्ण जगत विद्यमान है। आकाश, दिशाएं, पहाड़, द्वीप, समुद्रों के सहित सारी पृथ्वी, बहने वाली वायु, अग्नि, चन्द्रमा और तारों के साथ सम्पूर्ण ज्योति मंडल, जल, तेज अर्थात प्रकृति, मह तत्त्व, अहंकार, देवगण, इन्द्रियां, मन, बुद्धि, त्रिगुण, जीव, काल, कर्म, प्रारब्ध आदि तत्त्व भी मूर्त रूप दीखने लगे। पूरा त्रिभुवन है, उसमें जम्बूद्वीप है, उसमें भारतवर्ष है, और उसमें यह ब्रज, ब्रज में नन्द बाबा का घर, घर में भी यशोदा और वह भी श्री कृष्ण का हाथ पकड़े। बड़ा विस्मय हुआ माता को। श्री कृष्ण ने देखा कि मैया ने तो मेरा असली तत्त्व ही पहचान लिया है। श्री कृष्ण ने सोचा यदि मैया को यह ज्ञान बना रहता है तो हो चुकी बाल लीला, फिर तो वह मेरी नारायण के रूप में पूजा करेगी। न तो अपनी गोद में विठाऐंगी, न दूध पिलाऐंगी और न मारेंगी। जिस उद्देश्य के लिए मैं बालक बना वह तो पूरा होगा ही नहीं। प्रभु कृपा से यशोदा माता तुरन्त उस घटना को भूल गई।

    ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने कहा कि आज कल की युवा पीढ़ी अपने धर्म भगवान को नही मानते है, लेकिन तुम अपने धर्म को जानना चाहते हो तो पहले अपने धर्म को जानने के लिए गीता, भागवत ,रामायण पढों तो, तुम नहीं तुम्हारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कारी हो जायेगी। ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोड़कर गिरिराज जी की पूजा शुरू कर दी तो इंद्र देव ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की, तब कृष्ण भगवान ने गिरिराज को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का मान मर्दन किया। तब इंद्र को भगवान की सत्ता का अहसास हुआ और इंद्र ने भगवान से क्षमा मांगी व कहा हे प्रभु मैं भूल गया था की मेरे पास जो कुछ भी है वो सब कुछ आप का ही दिया है। इस प्रकार आज पांचवें दिवस की कथा अपने समापन की ओर बढ़ी। बाबा बाल जी आश्रम में पधारे संत महंतों के साथ बैठकर बाबा बाल जी भी कथा श्रवण कर रहे हैं।

  • पंजाबः रिश्वत मामले में Forest preservation अधिकारी गिरफ़्तार

    पंजाबः रिश्वत मामले में Forest preservation अधिकारी गिरफ़्तार

    मोहाली: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने वन रक्षक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने दिनकर सिंह पुत्र दीप सिंह, निवासी गली नंबर 3, स्टेट बैंक के पास, तलवंडी साबो, जिला बठिंडा की शिकत पर वन और वन्यजीव संरक्षण विभाग के अधिकारी मनजिंदर सिंह को दो लाख की रिश्वत लेते हुए रेंज हाथ गिरफ़्तार किया है।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने और उसके पिता ने रामा मंडी-तलवंडी साबो रोड पर आईओसी पेट्रोल पंप की स्थापना के लिए एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। फाइल पर कई आपत्तियों के बाद, शिकायतकर्ता आरोपी के संपर्क में आया, जिसने उसे रुपये के बदले सभी चैनलों से अपना केस स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया और रिश्वत के रूप में 2 लाख रूपये मांगे।

  • टूर्नामेंट दौरान 20 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, देखें वीडियो

    टूर्नामेंट दौरान 20 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, देखें वीडियो

    मुबंईः देश में हार्ट अटैक आने से अचानक मौत होने की खबरें आजकल आम हो गई है। किसी को जिम करते दौरा पड़ जा रहा है तो किसी को डांस करते हुए। ऐसा ही एक मामला मुंबई के मलाड में देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर मुंबई मलाड का एक तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कबड्डी टूर्नामेंट मैच के दौरान एक खिलाड़ी को अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो जाती है। दरअसल, मुंबई के मलाड में एक कॉलेज के तरफ से कबड्डी मैच का आयोजन किया गया था। दो टीमों के बीच कबड्डी का कड़ा मुकाबला हो रहा था।

    मैच के दौरान एक टीम का खिलाड़ी अचानक बेसुध होकर गिर गया। मैच के आयोजन समिति और साथी खिलाड़ी कबड्डी प्लेयर को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां डॉक्टरों ने खिलाड़ी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक खिलाड़ी का नाम कीर्तिकराज मल्लन था। कीर्तिकराज बीकॉम का स्टूडेंट था। सोशल मीडिया पर इस मैच का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कबड्डी टूर्नामेंट में लाइव मैच के दौरान विपक्षी खेमे में रेड करने उतरे 20 साल के खिलाड़ी कीर्तिकराज को हार्ट अटैक आने से अचानक गिरकर  मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है। बता दें कि कबड्डी प्लेयर को अचानक गिरता देख मैच में अफरा तफरी मच गई। सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद कबड्डी प्लेयर को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने कबड्डी प्लेयर को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

    वायरल हो रहा इस  वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के दौरान कीर्तिकराज पूरी तरह से फिट दिख रहा है। मैच शुरू हो चुका था। कीर्तिकराज विपक्षी टीम में रेड मारने गया। तभी भी वह काफी फिट लग रहा था। रेड के दौरान विपक्षी खिलाड़ियों ने उसे पकड़ लिया और वह आउट हो गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ी जश्न मनाने लगते हैं। कीर्तिकराज आउट होने के बाद वापस लौटने लगता है, तभी अचानक वह नीचे गिर जाता है। खिलाड़ी को नीचे गिरता देख सभी खिलाड़ी उसकी ओर दौड़े और चेक करने लगे। साथ में विपक्षी खिलाड़ियों ने भी दौड़ा और कबड्डी प्लेयर को देखने लगे। सभी खिलाड़ी उसको देखने लगे और चेक करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि इस घटना के बाद टूर्नामेंट आयोजन समिति के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कॉलेज मैच का आयोजन मुंबई के मल्लाड में किया गया था। जहां दो टीमों के बीच मैच हो रहा था। इस मैच का कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे। इसी वीडियो में कीर्तिकराज की मौत भी रिकॉर्ड हो गई। बता दें कि कबड्डी प्लेयर कीर्तिकराज मुंबई के ही गोरेगांव एरिया की संतोष नगर कॉलनी का रहने वाला था। एक जानकारी के मुताबिक कीर्तिकनराज गोरेगांव के विवेक कॉलेज से बीकॉम कर रहा था। वह बीकॉम फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। इस वीडियो को लोग देख कर हैरान रह गए हैं।