Blog

  • Punjab : Election Results से पहले गुरु की शरण में पहुंचा Akali Dal, देखें वीडियो

    Punjab : Election Results से पहले गुरु की शरण में पहुंचा Akali Dal, देखें वीडियो

    लुधियाना : जून में पूरे पंजाब में लोकसभा चुनाव हुए थे। उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीनों में कैद हो गई है। हर कोई उम्मीद और आस लेकर बैठा है। सभी पार्टियों और सभी उम्मीदवारों की ओर से दावे किए जा रहे है। वहीं शिरोमणि अकाली दल लुधियाना ने चुनाव नतीजों से पहले शहीद बाबा दीप सिंह के गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ आरंभ करवाए गए।

    उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आसरा लिया है, क्योंकि सतगुरु सब कुछ करने में सक्षम है। बेशक चुनाव नतीजे कल आएंगे, उन्होंने कहा कि लुधियाना का पूरा अकाली दल लुधियाना के गुरुद्वारा साहिब में पहुंच कर अखंड पाठ आरंभ करवाए गए है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नतीजे उनकी उम्मीदों के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में आएंगे।

  • Punjab: झोंपड़ी में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें Video

    Punjab: झोंपड़ी में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें Video

    गुरदासपुरः गुरदासपुर के कस्बे हरचोवाल के पास कल देर रात हरचोवाल-हरगोबिंदपुर रोड पर  स्थित सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे उस झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया । वहीं, इस झोंपड़ी के मालिक बुजुर्ग पति-पत्नी  से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह पास के गांव के हैं, वह हर वर्ष सीज़न के समय यहां आकर गुड़ बनाते थे, और अपनी रोज़ी रोटी कमाते थे।

    उन्होंने कहा की झोंपड़ी में आग लगने से झोंपड़ी में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया, अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा। बुजुर्ग पति-पत्नी ने बताया कि झोंपड़ी में लगभग दो क्विंटल गुड़ तैयार पड़ा हुआ था , जिसे वे इन दिनों बेच रहे थे। इसके साथ ही उनका बिस्तर और अन्य सामान भी था जो कि आग लगने से जलकर राख हो गया।

  • महंगाई की मारः Lok Sabha Elections खत्म होते ही 13 Toll Plaza हुए महंगे

    महंगाई की मारः Lok Sabha Elections खत्म होते ही 13 Toll Plaza हुए महंगे

    हिसारः लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही लोगों पर महंगाई की मार का असर देखने को मिला है। दरअसल, हरियाणा में 13 टोल प्लाजा के रेट बढ़ा दिए गए हैं। 2 जून की रात 12 बजे से टोल प्लाजा के रेट में 5% तक की बढ़ोतरी की गई है। अमूमन यह रेट 1 अप्रैल से लागू किए जाते हैं लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से इन्हें टाल दिया गया। हरियाणा में विभिन्न हाईवे, एक्सप्रेस-वे, KMP, नारनौल-चंडीगढ़ एक्सप्रेस-वे, खेड़की दौला टोल प्लाजा, दिल्ली-पटियाला राजमार्ग पर खटकड़ टोल प्लाजा, जींद-गोहाना-सोनीपत राजमार्ग पर लूदाना टोल प्लाजा, गुड़गांव-सोहना राजमार्ग पर घामड़ोज टोल प्लाजा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हिलालपुर टोल प्लाजा, हिसार-चंडीगढ़ राजमार्ग-152 सहित सभी हाईवे पर टोल दरों में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। वहीं पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा में 5% टोल रेट बढ़ा दिए गए हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक साल में तीसरी बार दरों में बढ़ोतरी की है।

  • Punjab: Goldy Brar ने Moosewala की मौत को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे, ऑडियो हुई वायरल

    Punjab: Goldy Brar ने Moosewala की मौत को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे, ऑडियो हुई वायरल

    Goldy Brar ने Moosewala की 29 मई को मरने की बताई असल वजह

    Goldy ने अपराधी दुनियां में कदम रखने को लेकर किया खुलासा

    मोहालीः गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुई है। जिसमें वह मूसेवाला परिवार का जिक्र कर रहा है। इस दौरान गोल्डी ने कहा कि हम सोसायटी का वह हिस्सा है, जिसमें कोई आना नहीं चाहता। गोल्डी ने कहा कि वह बुरे है और वह इस सोसायटी से बाहर आना भी नहीं चाहते। गोल्डी ने कहाकि वह अपने आपको सच्चा साबित करने के लिए ऑडियों शेयर नहीं कर रहा, बल्कि मुझे उन लोगों पर तरस आ रहा है कि जो लोगों ने ना सर्दी और ना गर्मी देखी, फिर भी मूसेवाला परिवार की दिन-रात सपोर्ट की है। गोल्डी ने कहाकि हमारे खिलाफ बोले उसकी भी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनियां ओर भी बहुत कुछ बोलती है।

    गोल्डी ने कहा कि मरता क्या नहीं करता, क्योंकि उसने कोई ओर रास्ता भी नहीं छोड़ा था। गोल्डी ने कहाकि उसने 40-40 घंटे लगातार ट्रक चलाया है, उस समय वह लोगों में अच्छा था। लेकिन अब कुछ नशेड़ियों ने उन्हें गलत करार करना शुरू कर दिया। गोल्डी ने कहा कि उन्होंने किसी का हक नहीं मारा। गोल्डी ने कहा कि 12 अक्टूबर 2020 को उसके भाई को मारा गया। गोल्डी ने कहा कि उससे पहले कोई कह दें कि गोल्डी ने किसी से 5 पैसे भी देने थे। जिसके बाद वह गलत दिशा में आना शुरू हो गया। गोल्डी ने कहा कि लोग कह रहे है कि सिद्धू मूसेवाला पंथक सोच का व्यक्ति था और उसके पिता बलकौर मूसेवाला पंजाबियों को मिस गाइड कर रहे है। गोल्डी ने कहा कि जो मूसेवाला की सोच थी वहीं उसके पिता की सोच है। गोल्डी ने कहाकि जब से मूसेवाला की वोट बनी है, उन्होंने कांग्रेस के अलावा किसी को वोट नहीं डाली। गोल्डी ने कहा कि 1984 सहित कई सिखों के साथ बेइंसाफी के मामले आए, लेकिन मूसेवाला के पिता कह रहे है कि उन्होंने कांग्रेस के अलावा किसी ओर को वोट नहीं डाली।

    गोल्डी ने कहा कि अगर अब भी लोग उन्हें शहीद परिवार कहना चाहते है तो वह उन लोगों की मर्जी है। गोल्डी ने कहा कि ऐसा कहकर शहीदों की बेइज्जती ना करें। गोल्डी ने मूसेवाला कि कुछ बाते याद कराते हुए कहा कि आप उस मूसेवाला को पंथक बता रहे है जिसने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। गोल्डी ने कहा कि जिस दिन मूसेवाला के दफ्तर का उदघाटन था उस दिन बेअंत सिंह का पोता रवनीत बिट्टू मानसा पहुंचा और उसने दफ्तर का उद्घाटन करवाया। उन्होंने कहा कि उसकी फोटो आज भी सोशल मीडिया पर मिल जाएगी। उमरांनगल का जिक्र करते हुए गोल्डी ने कहा कि यह शराब पीकर वहां पर नाच रहा था। गोल्डी ने कहा कि इसकी वीडियो भी आज सोशल मीडिया पर पड़ी होंगी। गोल्डी ने कहाकि वही परिवार है जिसकी 3 पीढ़ियों ने सिखों का खून पिया। गोल्डी ने कहा कि यह पंथ के उल्ट चला था। गोल्डी ने कहा कि मूसेवाला को शहीद कैसे कहा जा सकता है, मूसेवाला का 5 जून को दिल्ली में शो था।

    गोल्डी ने कहाकि उस दिन संत जनरैल सिंह भिंडरावाला की बरसी होती है, लेकिन उस दिन वह शो करने वाला था। गोल्डी ने कहा कि इस दिन कोई जन्मदिन भी नहीं मनाता है। गोल्डी ने कहाकि यह शो की सारी टिकटें बुक हो चुकी थी। गोल्डी ने कहाकि वह उक्त शो को नहीं लगने देना चाहते है। गोल्डी का कहना हैकि अगर 5 जून को वह शो लग जाता, जहां हजारों लड़कें लड़कियां शराब पीकर डांस कर रहे होते, जिसमें सिख युवक भी मौजूद होते। गोल्डी ने कहाकि इस शो से कौम के लिए शर्म की बात होती। जिस दिनों में कीर्तन लगने चाहिए, उस दिन मूसेवाला शो लगाने जा रहा था। गोल्डी ने कहा कि 5 जून ही क्यों चुनी थी, गोल्डी ने कहा कि लोगों ने इस शो का काफी विरोध भी किया था, उस समय मूसेवाला ने सोशल मीडिया पर कहा था कि उसका शो बुक हो चुका है, वह क्या भूखे मर जाए।

    गोल्डी ने कहा कि मूसेवाला की मौत भी शायद इसलिए ही आई है। गोल्डी ने कहा कि मूसेवाला को महाराज ने काफी कुछ दिया था, लेकिन इसमें फिर भी सब्र नहीं था। गोल्डी ने कहा कि वह एक दिन शो को कैंसिल भी कर सकता था। गोल्डी ने कहा कि अगर 29 मई को ना मरता तो 5 जून को शो लगने से कौम की काफी बेइज्जती होनी थी। गोल्डी ने कहा कि मूसेवाला का एसवाईएल शहीदों को लेकर उसके मरने के बाद आया है। गोल्डी का कहना है कि उसे लगता है कि वह गाना उसने नहीं गाया है, उसका कहना है कि आजकल एआई के जरिए आवाज बदलकर तैयार हो जाता है। गोल्डी ने कहाकि उसने कभी भी संत जनरैल का टैटू भी नहीं बनवाया था, लेकिन उसके बावजूद मूसेवाला के प्रशंसक संत जनरैल के टैटू मूसेवाला के हाथ पर लगाने के दावे कर रहे थे। 

  • Punjab : धार्मिक स्थल से माथा टेककर वापिस आ रहे Family के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    Punjab : धार्मिक स्थल से माथा टेककर वापिस आ रहे Family के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : हिमाचल प्रदेश में एक धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रहे अमृतसर के एक परिवार की कार गुरदासपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे परिवार के 5 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा बल की टीम ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी देते हुए परिवार के सदस्य जितिंदर कुमार ने बताया कि वह अपने पिता, मां, भाई और चचेरे भाई के साथ नूरपुर से माथा टेककर वापिस अमृतसर जा रहे थे।

    जब वह बरियार बाईपास पर मोड़ मुड़ने  लगे तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के किनारे जा गिरी, जिससे कार के एयर बैग खुल गए। हादसे में उनकी माता मंजू देवी, बहन शैली और भांजा आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उन्हें और उनके पिता प्रेम प्रकाश को मामूली चोटें आई हैं।

    मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा बल के अधिकारियों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। रोड सेफ्टी फोर्स के एएसआई सुविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बाईपास मोड़ पर एक वैगनार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंचकर लोगों को घर से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।

  • Jalandhar: विधानसभा से बाहर निकलने के बाद Sheetal Angural का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: विधानसभा से बाहर निकलने के बाद Sheetal Angural का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफा वापिस लेने के बाद राजनीति में फिर से भूचाल आ गया है। वहीं आज शीतल अंगुराल विधानसभा में स्पीकर कुलतार संधवा से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। जिसके बाद विधानसभा से बाहर आते ही शीतल अंगुराल ने इस मामले को लेकर मीडिया से बात की। शीतल ने कहा कि स्पीकर कुलतार संधवा विधानसभा में नहीं मिले। जिसके बाद उन्होंने स्पीकर के सैकेटरी से मुलाकात करके उन्हें पत्र सौंप दिया है। शीतल ने कहा कि स्पीकर कुलतार संधवा ने 11 जून 11 बजे सुबह को उन्हेें बुलाया है। शीतल ने कहा कि विधायकी पद वापिस लेने का पत्र उन्हें दे दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए शीतल ने कहा कि वह चाहते थे कि विधानसभा के चुनाव हिमाचल की तर्ज पर लोकसभा चुनावों के साथ होते। उन्होंने कहाकि जालंधर के लोगों ने उन्हें विधायक बनाया। जिसके बाद लोगों ने कहा कि उन्हें बेटा बनाकर विधानसभा में भेजा है। जिसके बाद शीतल ने कहा कि विधानसभा को आज इस्तीफा वापिस लेने का पत्र दे दिया है, वहीं विधानसभा में स्पीकर के सैकेटरी ने रिसीव भी कर लिया है। जिसके बाद अब वह 11 जून को दोबारा इस मामले को लेकर विधानसभा में आएंगे। वहीं, BJP छोड़ने के सवाल पर अंगुराल ने चुप्पी साधी। बोले, ‘मैं इस पर कोई जवाब नहीं दूंगा। स्पीकर अगर कोई कार्रवाई करते हैं तो मैं कोर्ट का रुख करूंगा।’

  • Jalandhar : शव मिलने का मामला, Canada Return मां के बयान पर FIR दर्ज

    Jalandhar : शव मिलने का मामला, Canada Return मां के बयान पर FIR दर्ज

     जालंधर, ENS: पठानकोट चौक के पास राजकीय श्मशान घाट के पास 21 वर्षीय करण भट्टी की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पहले भी एक स्नैचिंग का मामला दर्ज हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी ने करण के साथ मिलकर पहले नशा किया था। पुलिस ने कनाडा से लौटी मृतक करण की मां नेहा के बयानों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    करण 3 बहनों का अकेला भाई था। करण आइलेट्स कर चुका था, उसने विदेश कनाडा में रह रही अपनी बहन के पास ही जाना था। हालांकि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने यही माना है कि करण ने ज्यादा नशा कर लिया था। जिसके बाद वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, मगर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसलिए आरोपी राजा उसे उक्त श्मशान घाट के पास बने कमरे में छोड़कर फरार हो गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहित कुमार को पुलिस आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

    परिवार ने पुलिस को कहा था कि उनका बेटा घर से अपने दोस्तों के साथ निकला था। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं था। मगर फिर उसका शव श्मशान घाट के पास मिला। पुलिस ने प्राथमिक जांच हत्या और ओवरडोज के एंगल पर शुरू की थी। संतोखपुरा एक नंबर गली निवासी करण भट्टी उर्फ नन्नू के शव का पुलिस ने बहुत मुश्किल से पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज था। जिसके चलते मृतक के पोस्टमार्टम करवाने में दिक्कत आ रही थी।

  • Jalandhar के व्यक्ति की विदेश में मौत

    Jalandhar के व्यक्ति की विदेश में मौत

    जालंधर, ENS: नूरमहल के गांव भंडाल बूटा के रहने वाले व्यक्ति का मनीला में कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान जगदीश सिंह चौहान उर्फ दिशा के रूप में हुई है। मृतक कई सालों से मनीला में रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी सहित तीन बेटियां हैं। जगदीश फाइनेंस का काम करता था। परिवार के अनुसार उसका वहां पर गला काटकर कत्ल कर दिया गया। काफी दिनों से वह वहां पर लापता था। एक हफ्ते के बाद जंगलों में लाश मिली थी। मृतक के भाई ने वहां पर जाकर शव की शिनाख्त की थी। शव बुरी तरह से गल चुका था। मृतक के भाई ने कपड़ों से पहचान की। परिवार ने जगदीश का मनीला में ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है।

  • विधानसभा के निकट जंगली हाथी के पहुंचने से परेशान रही Police

    विधानसभा के निकट जंगली हाथी के पहुंचने से परेशान रही Police

    रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के आबादी वाले क्षेत्र में शनिवार आधी रात को एक जंगली हाथी घुस आया। जंगली हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा। इस दौरान स्थानीय लोग काफी दहशत में रहे। किसी तरह से पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30 बजे सूचा मिली की कि विधानसभा के निकट खेत में एक जंगली हाथी आ पहुंचा है। स्थानीय लोग उसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पहले तो सायरन बजाकर हाथी को भगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

    वन विभाग के अनुसार नगड़ी के पास जंगल में हाथियों का झुंड घूम रहा है। उस झुंड में से एक हाथी भटक कर विधानसभा के पास पहुंच गया था। हालांकि देर रात होने के कारण सड़क पर भीड़ न होने के कारण हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी धैर्य के साथ हाथी को भागने में सहयोग किया जा रहा है। एक जंगली हाथी के झुंड से बिछड़ कर विधानसभा के निकट पहुंचने पर वन विभाग और पुलिस की ओर से तुरंत स्थानीय लोगों से सतर्क बरतने और हाथी से दूर रहने की अपील की गई। वन विभाग के पदाधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयास से सुबह होने के पहले हाथी को जंगल में खदेड़ने में सफलता हासिल कर ली गई। जिसके बाद राहत की सांस ली।

  • Punjab: इस दिन सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का हुआ ऐलान 

    चंडीगढ़: पंजाब में श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस को लेकर सोमवार 10 जून को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इस दिन प्रदेश भर की सरकारी व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल, 10 जून को शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस है। सरकार ने साल 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में इस दिन छुट्टी की घोषणा की है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के कारण पंजाब भर के स्कूल-कॉलेजों में पहले ही छुट्टियां कर दी गई हैं।