Blog

  • Jalandhar : शव मिलने का मामला, Canada Return मां के बयान पर FIR दर्ज

    Jalandhar : शव मिलने का मामला, Canada Return मां के बयान पर FIR दर्ज

     जालंधर, ENS: पठानकोट चौक के पास राजकीय श्मशान घाट के पास 21 वर्षीय करण भट्टी की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पहले भी एक स्नैचिंग का मामला दर्ज हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी ने करण के साथ मिलकर पहले नशा किया था। पुलिस ने कनाडा से लौटी मृतक करण की मां नेहा के बयानों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    करण 3 बहनों का अकेला भाई था। करण आइलेट्स कर चुका था, उसने विदेश कनाडा में रह रही अपनी बहन के पास ही जाना था। हालांकि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने यही माना है कि करण ने ज्यादा नशा कर लिया था। जिसके बाद वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, मगर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसलिए आरोपी राजा उसे उक्त श्मशान घाट के पास बने कमरे में छोड़कर फरार हो गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहित कुमार को पुलिस आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

    परिवार ने पुलिस को कहा था कि उनका बेटा घर से अपने दोस्तों के साथ निकला था। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं था। मगर फिर उसका शव श्मशान घाट के पास मिला। पुलिस ने प्राथमिक जांच हत्या और ओवरडोज के एंगल पर शुरू की थी। संतोखपुरा एक नंबर गली निवासी करण भट्टी उर्फ नन्नू के शव का पुलिस ने बहुत मुश्किल से पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज था। जिसके चलते मृतक के पोस्टमार्टम करवाने में दिक्कत आ रही थी।

  • Jalandhar के व्यक्ति की विदेश में मौत

    Jalandhar के व्यक्ति की विदेश में मौत

    जालंधर, ENS: नूरमहल के गांव भंडाल बूटा के रहने वाले व्यक्ति का मनीला में कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान जगदीश सिंह चौहान उर्फ दिशा के रूप में हुई है। मृतक कई सालों से मनीला में रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी सहित तीन बेटियां हैं। जगदीश फाइनेंस का काम करता था। परिवार के अनुसार उसका वहां पर गला काटकर कत्ल कर दिया गया। काफी दिनों से वह वहां पर लापता था। एक हफ्ते के बाद जंगलों में लाश मिली थी। मृतक के भाई ने वहां पर जाकर शव की शिनाख्त की थी। शव बुरी तरह से गल चुका था। मृतक के भाई ने कपड़ों से पहचान की। परिवार ने जगदीश का मनीला में ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है।

  • विधानसभा के निकट जंगली हाथी के पहुंचने से परेशान रही Police

    विधानसभा के निकट जंगली हाथी के पहुंचने से परेशान रही Police

    रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के आबादी वाले क्षेत्र में शनिवार आधी रात को एक जंगली हाथी घुस आया। जंगली हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा। इस दौरान स्थानीय लोग काफी दहशत में रहे। किसी तरह से पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30 बजे सूचा मिली की कि विधानसभा के निकट खेत में एक जंगली हाथी आ पहुंचा है। स्थानीय लोग उसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पहले तो सायरन बजाकर हाथी को भगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

    वन विभाग के अनुसार नगड़ी के पास जंगल में हाथियों का झुंड घूम रहा है। उस झुंड में से एक हाथी भटक कर विधानसभा के पास पहुंच गया था। हालांकि देर रात होने के कारण सड़क पर भीड़ न होने के कारण हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी धैर्य के साथ हाथी को भागने में सहयोग किया जा रहा है। एक जंगली हाथी के झुंड से बिछड़ कर विधानसभा के निकट पहुंचने पर वन विभाग और पुलिस की ओर से तुरंत स्थानीय लोगों से सतर्क बरतने और हाथी से दूर रहने की अपील की गई। वन विभाग के पदाधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयास से सुबह होने के पहले हाथी को जंगल में खदेड़ने में सफलता हासिल कर ली गई। जिसके बाद राहत की सांस ली।

  • Punjab: इस दिन सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का हुआ ऐलान 

    चंडीगढ़: पंजाब में श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस को लेकर सोमवार 10 जून को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इस दिन प्रदेश भर की सरकारी व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल, 10 जून को शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस है। सरकार ने साल 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में इस दिन छुट्टी की घोषणा की है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के कारण पंजाब भर के स्कूल-कॉलेजों में पहले ही छुट्टियां कर दी गई हैं।

  • 2 पक्षों में कहासुनी हुई, 100 से ज्यादा लोगों में पथराव, भारी पुलिस फोर्स तैनात

    2 पक्षों में कहासुनी हुई, 100 से ज्यादा लोगों में पथराव, भारी पुलिस फोर्स तैनात

    जबलपुर :  2 पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। इस कहासुनी के बाद 100 से ज्यादा लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव हुआ, 2-3 गाड़ियों को आग लगा दी गई। एक बाइक पूरी तरह जल गई। मामला रविवार देर रात 12 बजे का ओमती थाना इलाके का है। हालात ज्यादा बिगड़ने पर खुद एसपी आदित्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। 8 थानों से पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। सोमवार सुबह 4 बजे तक हालात पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

     सुबह 6 बजे तक पुलिस बल तैनात रहा है। पथराव में कुछ लोगों को चोट आई है, दो को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक उपद्रव के दौरान प्राथमिकता भीड़ को तितर-बितर करने की थी। अब वीडियो के आधार पर उपद्रवियों को तलाश कर कार्रवाई की जाएगी। रविवार रात उड़िया मोहल्ले के लड़के छोटी ओमती के पास घूम रहे थे। यहां सोनकर मोहल्ले के लड़के भी टहल रहे थे।

    किसी बात पर दोनों पक्षों के लड़कों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इसका पता लगते ही दोनों मोहल्ले के लोग इकट्‌ठा हो गए। दोनों ओर से पत्थर चलने लगे। मोहल्ले के लोग घबराकर अपने घरों में भागे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रवियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। इसके बाद आसपास के थानों से भी पुलिस को बलाया गया। पुलिस पर भी पथराव किया गया। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है।

  • Verka, Amul के बाद अब Mother Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, देखें लिस्ट

    Verka, Amul के बाद अब Mother Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, देखें लिस्ट

    नई दिल्लीः अमूल मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद मदर डेयरी ने भी 3 जून से सभी प्रकार की ताजे थैली वाले दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं मदर डेयरी की ओर से कहा गया है कि कीमतों में बढ़ोतरी आज से ही प्रभावी हो गया है। मदर डेयरी ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। इससे पहले अमूल ने दूध के फ्रेश पाउच की कीमतों में लगभग 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का एलान किया था। 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब है कि MRP में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई।

    पिछली बार GCMMF ने दूध की कीमत फरवरी 2023 में बढ़ाई थी। वहीं अब मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए है। जारी लिस्ट के मुताबिक फुल क्रीम के दाम 68 रुपये प्रति लीटर कर दिए है। टोंड मिल्क के दाम बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर कर दिए है। वहीं, डबल टोंड के दाम 50 रुपये प्रति लीटर कर दिए है। भैंस के दूध की कीमत 72 रुपये और गाय के दूध की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर होंगी। टोकन दूध (थोक विक्रय दूध) 54 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जाएगा।

    बता दें कि कारोबारियों को कहना है कि दूध के दाम बढ़ाने की वजह लागत बढ़ना है। भीषण गर्मी के बीच किसानों की लागत बढ़ गई है। साथ ही, हाल में कई मामले ऐसे आए है जब गाय और भैंस का बच्चा मर रहा है। इससे, गाय और भैंस दूध नहीं दे रही है। इसीलिए उत्पाद गिरा और आगे भी इसके गिरने की आशंका है। इसीलिए कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ा दिए है।

  • Punjab: कल सुबह 8 बजे Counting होगी शुरू, कहीं थ्री तो कहीं 4 लेयर में Security तैनात, देखें वीडियो

    Punjab: कल सुबह 8 बजे Counting होगी शुरू, कहीं थ्री तो कहीं 4 लेयर में Security तैनात, देखें वीडियो

    लुधियानाः देश भर में लोकसभा चुनावों के नतीजों की गिनती कल सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएंगी। वहीं पंजाब में लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर कहीं थ्री और कहीं 4 लेयर में सिक्योरिटी तैनात की गई है। वहीं जालंधर की बात करें तो मतगणना केंद्र राजकीय कला एवं खेल महाविद्यालय, राजकीय पटवार विद्यालय, भू-अभिलेख निदेशक कार्यालय और राजकीय खेल विद्यालय छात्रावास में बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चुनावों का रिजल्ट 17 से 20 राउंड में आएगा। सभी बिल्डिंग्स आसपास ही हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस, सीआरपीएफ सहित कई टुकड़ियां तैनात की गई हैं। सेंटरों में सीसीटीवी, कैमरा बैकअप, निर्बाध बिजली आपूर्ति, अग्नि सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।

    सुबह 9 बजे से जालंधर सीट के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इसे लेकर जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर राहुल एस की देखरेख में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। डीसी अग्रवाल ने कहा कि वोटिंग मशीनों के स्ट्रांग रूम में पंजाब पुलिस, राज्य सशस्त्र पुलिस और सीएपीएफ तीन प्रतियां सुरक्षा में रखी जाएंगी। चुनाव एवं मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी को भी हस्तक्षेप की इजाजत नहीं दी जायेगी। इसी तरह से लुधियाना में मतगणना सेंटर में 4 लेयर में सिक्योरिटी तैनात की गई है। मामले की जानकारी देते हुए गलाडा ऑफिसर ओजस्वी अलंकार ने बताया कि स्ट्रोंग रूम के आगे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, वहीं पैरामिल्ट्री फोर्स तैनात की गई है। जहां किसी अज्ञात व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं होगी। 

    वहीं लुधियाना में 14 जगहों पर काउंटिंग सेंटर बनाए गए है। वहीं PAU और सतगुरु राम सिंह पालिटेक्निक कालेज में वोटों की गिनती होगी। फिलहाल EVM मशीनों को थ्री लेयर सुरक्षा के पहले में सुरक्षित रखा गया है। 900 कर्मचारी को वोटों की गिनती के लिए लगाया गया है। 1100 से अधिक सुरक्षा कर्मी मतगणना के दिन तैनात रहेंगे। कुल 1823 EVM और 6567 बैलेट यूनिट है। लोकसभा चुनाव में कुल 70 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था जिनमें से 43 उम्मीदवार हिस्सा ले रहे है। कुल प्रत्येक काउटिंग सेंट्रल पर 14 टेबल लगाए जा रहे है। 

    1823 पोलिंग बूथ थे बने

    लुधियाना लोकसभा सीट में 9 विधानसभा हलके पड़ते है। इसमें हलका पश्चमी, पूर्वी, उत्तरीस दक्षिणी, सेट्रल, आत्म नगर, गिल, दाखा और जगराओं शामिल है। इन 9 विधानसभा हलकों में 1823 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जिला लुधियाना के पांच हलके साहनेवाल, पायल, खन्ना, रायकोट और समराला शामिल है। इन सभी की EVM मशीनेों को भी लुधियाना स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 

    इन अधिकारियों की लगी डयूटी

    मतगणना केन्द्र खन्ना में एसडीएम खन्ना बलजिंदर सिंह ढिल्लों,समराला एसडीएम पीसीएस रजनीश अरोड़ा, साहनेवाल पीसीएस एसडीएम विकास हीरा, लुधियाना ईस्ट ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम चेतन, लुधियाना साउंथ  ज्वाइंट कमिश्नर पीसीएस नगर निगम  इंद्रपाल,आत्म नगर ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम  परमदीप सिंह, लुधियाना केन्द्रीय एडिश्नल चीफ एडमिस्ट्रेशन ग्लाडा IAS ओजस्वी, लुधियाना पश्चमी एडीसी (अबर्न डिवेल्पमेंट) रूपिंदरपाल सिंह, लुधियाना नार्थ पीसीएस डा. अंकुर महेन्द्रू, लुधियाना गिल RTO रमनदीप सिंह हीर, पायल एसडीएम चरणजीत सिंह, दाखा एसडीएम वेस्ट डा. दीपक भाटिया, रायकोट एसडीएम बेअंत सिंह सिद्धू और जगराओं में एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली तैनात है।  

    इन मतदान केन्द्रों में होगी मतगणना

    लुधियाना ईस्ट-डा. जसमेर सिंह हाल पीएयू
    लुधियाना वेस्ट-जिम्नेजियम हाल फस्ट फ्लोर पीएयू
    लुधियाना नार्थ-सरकारी सीनियर सकेंडरी स्मार्ट स्कूल पीएयू
    लुधियाना साउथ-जिम्नेजियम हाल ग्राउंड फ्लोर पीएयू
    लुधियाना सेंट्रल-जिम्नेजियम हाल ग्राउंड फ्लोर पीएयू
    आत्म नगर-डा. जसमेर सिंह हाल पीएयू
    गिल-एसआरएस सरकारी पालिटेक्निकल ऋषि नगर
    जगराओं-डा. डीएस देव परीक्षा हाल पीएयू
    दाखा-सुखदेव सिंह भवन पीएयू
    रायकोट-गुरु नानक देव पालिटेक्निकल कालेज 
    खन्ना-गुरु नानक देव पालिटेक्निकल कालेज
    समराला-गुरु नानक देव पालिटेक्निकल कालेज
    साहनेवाल-परीक्षा हाल गुरु नानक देव पालिटेक्निकल कालेज
    पायल-दूसरी मंजिल मैकेनिकल विभाग जीएनई कालेज

  • सरकार का बड़ा फैसला, इस देश के लोगों की एंट्री बैन

    सरकार का बड़ा फैसला, इस देश के लोगों की एंट्री बैन

    नई दिल्लीः गाजा में युद्ध के बीच मालदीव की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि वो अपनी सरहद में इजरायली नागरिकों की एंट्री पर बैन लगाएगा। गृह सुरक्षा और प्रौद्योगिकी मंत्री अली इहुसन ने कहा कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने एक कैबिनेट बैठक के दौरान इस पाबंदी को लागू करने के लिए आवश्यक कानूनी बदलाव शुरू करने का फैसला किया है। 

    इस फैसले को लागू करने के लिए मंत्रियों की एक विशेष कैबिनेट कमेटी का गठन किया गया है। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने कैबिनेट की सिफारिश के बाद इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है।” प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “कैबिनेट के फैसले में इजरायली पासपोर्ट धारकों को मालदीव में प्रवेश करने से रोकने के लिए आवश्यक कानूनों में संशोधन करना और इन प्रयासों की निगरानी के लिए एक कैबिनेट सब-कमिटी की स्थापना करना शामिल है।” मालदीव में हर साल दस लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। इसमें इजरायल से लगभग 15,000 पर्यटक शामिल हैं। 

  • Punjab : पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab : पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन वारदातें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बठिंडा की वीर कालोनी की पार्क में युवक घायल अवस्था में मिला।

    जिसको यूथ वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से इलाज के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी देते मृतक की परिजन ने बताया कि मृतक की कुछ दिन पहले किसी से झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर युवक की हत्या की गई है।

    सुमनदीप सिंह ने बताया कि मृतक युवक 3 भाई-बहन थे। उन्होंने कहा कि वह इंसाफ की मांग करते है। इस मामले संबंधी इंसाफ के लिए बड़ी संख्या में परिवारिक मैंबर थाना कोतवाली पहुंचे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

  • Jalandhar: Civil Hospital में वार्ड से लुटेरे 10 हजार की नगदी लेकर हुए फरार, देखें Live

    Jalandhar: Civil Hospital में वार्ड से लुटेरे 10 हजार की नगदी लेकर हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में चोरी की वारदात सामने आई है। जहां मेल सर्जिकल वार्ड के 13 नंबर बैड पर पीड़ित का भाई उपचार के लिए दाखिल है। जहां वह अल सुबह 5.30 बजे कमीज अपने नीचे रखकर सोया हुआ था। इस दौरान उक्त कमीज में 10 हजार रुपए थे। राजा थापर ने कहाकि आधे घंटे बाद जब उठा तो देखा कि उसकी कमीज से 10 हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने कहा कि वहां पर मौजूद मरीजों के परिजन ने बताया कि लुटेरा कमीज में से पर्ची फेंक गया उसकी कमीज की जेब से नगदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित का कहना हैकि वह उसके कहने पर वहां पर मौजूद लोगों की तालाशी ले लेते है, लेकिन पैसे ना निकले तो वह किसे दोषी कहेंगे। 

    पीड़ित का कहना है कि उसे 2 से 3 लोगों पर शक है। पीड़ित ने कहा कि उसने उक्त लोगों के सामने अपने रिश्तेदार को 200 रुपए दिए थे। जिसके बाद उसके साथ यह घटना हो गई। पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर उसने लिखित शिकायत नहीं दी। पीड़ित का कहना हैकि थाना 4 की पुलिस को सूचना दे दी है। उसका कहना है कि थोड़े दिन पहले यहां पर एक व्यक्ति का फोन चोरी हो गया था। पीड़ित ने कहा कि यहां पर कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी है, जिसको लेकर पीड़ित ने अपील की है कि वार्ड में कैमरे लगाए जाएं ताकि चोरी की वारदातों से बचा जा सके।