Blog
-

सिनेमा जगत में शोक की लहर, दिग्गज अभिनेता का निधन
मुंबईः हिंदी और मराठी सिनेमा जगत अभिनेता विक्रम गोखले अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका पुणे के अस्पताल में इलाज के दोरान निधन हो गया। अभिनेता के परिजनों ने उनके निधन की पुष्टि की है। वह 18 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन, आज फिर उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया है । इस साल रिलीज हुए शिल्पा शेट्टी की निकम्मा उनकी आखिरी फिल्म थी, जो कि इस साल 17 जून को रिलीज हुई थी। अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें 2010 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। -

श्री अकाल तख्त साहिब ने पूर्व मंत्री लंगाह को सुनाई सजा
पूर्व मंत्री को 21 दिनों तक करना होगा ये काम
अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब ने पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह को धार्मिक सजा सुनाई है। लंगाह को 21 दिनों तक श्री दरबार साहिब में बैठकर कीर्तन श्रवण करना होगा। जपुजी साहिब का पाठ करना होगा व प्रसाद बनाकर लाना होगा। शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब में हुई पांच सिंह साहिबान की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे पूर्व, अगस्त 2020 में भी सुच्चा सिंह लंगाह को श्री अकाल तख्त साहिब ने सिख पंथ से निष्कासित कर धार्मिक सजा सुनाई थी। पंज प्यारों ने लंगाह को खंडे-बांटे की पोहल में अमृत छकाया था।
लंगाह को 21 दिनों तक प्रति दिन एक घंटे के लिए गुरुद्वारा साहिब में स्नान करने की सजा सुनाई। लंगाह ने सिख धर्म में दोबारा शामिल होने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को दो बार प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन सिख संगठनों के विरोध के बाद जत्थेदार ने कोई भी फैसला नहीं किया था। नियमानुसार जिस सिख को श्री अकाल तख्त द्वारा पंथ से निष्कासित किया जाता है, उसकी वापसी का फैसला भी जत्थेदार श्री अकाल तख्त द्वारा किया जाता है।
लंगाह के विरुद्ध 29 सितंबर, 2017 को एक महिला कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। महिाल का आरोप था कि लंगाह 2009 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इसकी एक वीडियो क्लिप भी सामने आई थी। बाद में, गुरदासपुर पुलिस ने लंगाह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 5 अक्टूबर, 2017 को लंगाह ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। हालांकि अदालत ने शिकायतकर्ता के बयानों से पीछे हटने के बाद लंगाह को बरी कर दिया।
-

अभाविप इकाई दौलतपुर चौक ने ख़राब नतीजों को लेकर एचपीयू के ख़िलाफ़ किया धरना प्रदर्शन
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ( एचपीयू ) द्वारा प्रथम वर्ष के घोषित परिणामों को लेकर सवाल खड़े करते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दौलतपुर चौक कॉलेज में एचपीयू के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। इस प्रदर्शन में सामान्य विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एचपीयू का प्रशासन हमेशा कुंभकर्ण की नींद सोता है इसलिए प्रदेश का हर छात्र विद्यार्थी रोता है।एचपीयू की ऑन स्क्रीन मूल्यांकन प्रकिया का ख़ामियाज़ा प्रदेश के हज़ारों छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 21 नवंबर को जो रिज़ल्ट आया उस में कई विद्यार्थी पास थे लेकिन अपडेटिंग होते ही वो किसी ना किसी विषय में फेल हो गए। इस के चलते कई छात्र तनाव में चले गए हैं।एचपीयू की कार्यप्रणाली हमेशा से ही विवादास्पद रही है। आगे उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऐसे कैसे हो सकता है कि बीएससी में केवल 20% तथा बीकॉम में मात्र 33% छात्र की पास हो ? एचपीयू को जल्द से जल्द इसकी जाँच करने होगी तथा हज़ारों विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद ना हो इसका भी समाधान निकालना होगा। विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्र हितों को लेकर काम करती आई है। हज़ारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।इस मौक़े पर शिवांक , सौरभ , आयुष , श्रैया व कनिका समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -

लुधियानाः Shaligram Jain School में परिजन और क्लर्क के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल
लुधियानाः शालीग्राम जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाना मंडी में क्लर्क और परिजनों में मारपीट का मामला सामने आया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह स्कूल प्रिंसिपल के दफ्तर में ही क्लर्क के साथ बातचीत करते हुए अचानक से परिजन थप्पड़ जड़ने लगते हैं। मामले बिगड़ता देख स्कूल की प्रिंसिपल बाकी के स्टाफ को मौके पर बुलाती है। इस दौरान क्लर्क भी परिजन से मुकाबला करता दिखाई दे रहा है। दफ्तर में हुई यह गुंडागर्दी वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने आरोपी विजय चौहान व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
घटना की जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता रानी ने बताया कि आरोपी विजय चौहान से स्कूल ने करीब पौने दो लाख रुपए फीस के लेने है। विजय अपने भाई के साथ स्कूल में बच्चों की फीस देने आए थे। आरोपी विजय ने उनसे कहा कि दो महीने पहले क्लर्क सुखविंदर ने उन्हें फीस जमा करवाने के लिए फोन किया था। उस समय सुखविंदर सिंह ने उनसे गलत शब्द इस्तेमाल करके बातचीत फोन पर की थी। प्रिंसिपल सुनीता मुताबिक जब उन्होंने सुखविंदर सिंह को दफ्तर में बातचीत करने के लिए बुलाया तो बात करते-करते आरोपी क्लर्क सुखविंदर से मारपीट करने लगा।
प्रिंसिपल के मुताबिक जब उन्होंने सुखविंदर को छुड़वाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का मारा। प्रिंसिपल ने बताया कि आरोपी के साथ 10 से 12 अज्ञात लोग भी मौजूद थे। आरोपी अभिभावक विजय चौहान ने बताया कि उन्होंने स्कूल का करीब 1 लाख 45 हजार रुपए देने थे। जिसमें से 20 हजार वो पहले जमा करवा चुके है। उनके 6 बच्चे स्कूल में पढ़ते है।
2 महीने पहले क्लर्क सुखविंदर को बच्चों ने स्कूल में कहा था कि पेरेंट्स को फोन करना है कि आकर स्कूल से ले जाए। सुखविंदर ने बच्चों से गलत बर्ताव से बातचीत की। फिर जब स्कूल फीस के लिए फोन किया तो क्लर्क ने उन्हें गाली निकाली। विजय मुताबिक दफ्तर में प्रिंसिपल के सामने भी घटना वाले दिन दफ्तर में गाली दी थी। विजय मुताबिक पुलिस को क्लर्क पर भी बनती कार्रवाई करनी चाहिए।
-

पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी ने दी पति को खौफनाक सजा, ऐसे खुला राज
संगरूरः जिले के सुनाम से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने ही पति की हत्या कर उसके शव को घर में दबा दिया है। जिसके बाद पत्नी ने थाने में पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पिछले एक माह से पुलिस इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई थी, लेकिन आज कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। इस घटना का पूरा खुलासा तब हुआ पुलिस ने महिला के काफी समय तक पूछताछ की। इस दौरान महिला ने दवाब में आकर अपना गुनाह कबूल कर लिया।
महिला ने बताया कि उसने ही अपने पति को मारकर उसका शव घर में दफना दिया है। पत्नी के इस कबूलनामे को सुन पूरे गांव के पैरों तलों जमीन खिसक गई। महिला ने बताया कि उसने पति को मारकर घर की कच्चे फ्लश टैंक में उसका शव दबा दिया था। वहीं, पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है और घर के पास खुदाई कर शव को ढूंढा जा रहा है। इस घटना के बाद गांव वासी व मृतक के परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं उनका कहना है कि पुलिस के पास 1 महीने से रिपोर्ट दर्ज करवाई है लेकिन कार्रवाई आज हुई है।
-

पंजाबः बच्चों की लड़ाई में 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी, देखें वीडियो
थाने के बाहर लोगों ने लगाया धरना
लुधियानाः इस्लाम गंज उच्चा टिब्बा में बच्चों की लड़ाई के दौरान दो गुटों के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना को लेकर एक पक्ष ने अपने साथियों को बुलाया इलाका में खूब गुंडागर्दी की। हलका विधायक पराशर ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। दूसरे एक पक्ष का आरोप हैं कि इलाके में बच्चों में किसी वजह से लड़ाई हो रही थी। इतने में भाट मोहल्ला से कुछ लोग उनके घरों के बाहर आ गए। आरोपियों ने आते की गाली गलोच शुरू कर दी। कुछ ही देर में मोहल्ले की एक युवती पर भी आरोपी ने हमला किया।
इलाके में आरोपियों ने करीब आधा घंटा खूब हंगामा किया। पीड़ित पक्ष की युवती दुर्गा ने बताया कि वह अपने घर के बाहर वीडियो काल पर कही बात कर रही थी। वहीं पास में कुछ बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे। दुर्गा मुताबिक एक बच्चा झगड़ा करके घर चला गया। कुछ देर बाद वह बच्चा अपने परिवार व अन्य लोगों को साथ लेकर आया। आरोपियों ने आते ही एक विशेष समुदाय के नाम पर गालियां देनी शुरू कर दी। दुर्गा मुताबिक उसके इलाके के करीब 5 से 8 लोग घायल भी हुए है। दुर्गा ने बताया कि आरोपियों ने उसके हाथ पकड़ा फोन छीनने की कोशिश की। कुछ पल में ही बदमाश उसके घर में घुस गए।
घर के सामान की भी आरोपियों ने खूब तोड़फोड़ की। इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचित किय। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। विशेष समुदाय के लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 2 के बाहर देर रात धरना लगा दिया। धरना दौरान उनकी मांग थी कि पुलिस आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करें।
लोगों का कहना था कि पुलिस ने कुछ युवकों को मौके से गिरफ्तार किया था लेकिन अब छोड़ दिया। इस विवाद दौरान हलका विधायक अशोक पराशर पप्पी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि विधायक पप्पी ने थाना में पहुंच पुलिस को सख्त लहजे से कहा है कि हमला करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं थाना एसएचओ अर्शप्रीत कौर ने कहा मामला उनके ध्यान में है। इलाके में सीसीटीवी कैमरे व अन्य वीडियो चैक की जा रही है। कानून मुताबिक ही कार्रवाई होगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-

15 साल पुरानी गाड़ियों को लेकर नीति गडकरी ने किया ऐलान
नई दिल्ली: अगर आपके पास भी 15 साल से पुरानी गाड़ी है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत सरकार के 15 साल से अधिक पुराने सभी वाहनों को कबाड़ में बदला जाएगा और इससे संबंधित नीति राज्यों को भेजी गई है। गडकरी ने नागपुर में वार्षिक कृषि प्रदर्शनी ‘एग्रो-विजन’ के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। गडकरी ने कहा कि 15 साल से अधिक पुरानी सरकारी गाड़ियां सड़कों पर नहीं चलेगी। सभी राज्यों से 15 साल से अपनी पुरानी गाड़ियों को हटाने को कहा गया है।
इसमें कारों के अलावा बसें और ट्रक भी शामिल हैं। इससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। सरकार पहले ही वीकल स्क्रैपेज पॉलिसी की घोषणा कर चुकी है। स्क्रैप पॉलिसी के तहत 2023 से सभी तरह के भारी व्यावसायिक वाहनों को अनिवार्य तौर पर फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। वहीं प्राइवेट वाहनों के लिए यह व्यवस्था जून, 2024 से लागू होगी। गडकरी ने कहा, ‘मैंने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एक फाइल पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारत सरकार के सभी 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को कबाड़ में बदल दिया जाएगा। मैंने भारत सरकार की इस नीति को सभी राज्यों को भेज दिया है।
उन्हें भी राज्यों के स्तर पर इसे अपनाना चाहिए।’ गडकरी ने कहा कि पानीपत में इंडियन ऑयल के दो संयंत्र लगभग शुरू हो गए हैं, जिनमें से एक प्रतिदिन एक लाख लीटर एथनॉल का उत्पादन करेगा, जबकि दूसरा संयंत्र चावल के भूसे का उपयोग करके प्रतिदिन 150 टन बायो-बिटुमेन का निर्माण करेगा। बायो-बिटुमेन का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि इन संयंत्रों से पराली जलाने की समस्या में कमी आएगी। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि थे। उन्होंने गडकरी के प्रयासों की तारीफ की।
क्या है स्क्रैपेज पॉलिसी
स्क्रैपिंग का मतलब ये है कि अगर किसी के पास 15 साल से ज्यादा पुरानी कार है तो उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। उस गाड़ी को रोड पर नहीं चला सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता पकड़ा गया तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। 10 साल पुराने कमर्शियल व्हीकल और 15 साल पुराने प्राइवेट पैसेंजर व्हीकल को फिटनेस टेस्ट देना होगा। फिटनेस टेस्ट कराना मैंडेटरी है। अगर आपकी गाड़ी फिटनेस टेस्ट में फेल हो जाती है तो आपको देश भर में 60-70 रजिस्टर्ड स्क्रैप फैसिलिटी में अपनी गाड़ी जमा करवानी होगी।
अगर किसी व्यक्ति की गाड़ी फिट नहीं है और 15 साल पुरानी है तो उस व्यक्ति को पुरानी गाड़ी के बदले में एक डिपॉजिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। अगर आप नई गाड़ी खरीदने जाते हैं तो कई फायदे मिलेंगे। आपको पुरानी गाड़ी की स्क्रैप वैल्यू मिलेगी जो नई गाड़ी की शोरूम प्राइस के 5 प्रतिशत के बराबर होगी। साथ ही रजिस्ट्रेशन फीस देने की जरूरत नहीं होगी। वहीं राज्य सरकार कस्टमर को प्राइवेट व्हीकल के लिए 25% और कमर्शियल व्हीकल के लिए 15% तक रोड टैक्स छूट दे सकती है।
-

सरकारी स्कूल की बड़ी लापरवाही से 25 बच्चे पड़े बीमार
नई दिल्ली: शनिवार 25 को मिड डे मील का खाना खाने के बाद बच्चे बीमार हो गए। आंध्र प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील का खाना खाने के बाद 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। घटना जिले के कादिरी कस्बे के नगरपालिका प्राथमिक विघालय की है। पहले भी 25 नवंबर को पटना के सुपौल जिले में एक प्राथमिक विद्यालय चकडुमरिया में मिड डे मील में छिपकली मिलने का मामला सामने आया था। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने एनजीओ के द्वारा खाना सप्लाई में लापरवाही होने की बातें कही है।
शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए हैं। सरकार ने मिड डे मील योजना की शुरूआत इसलिए की थी ताकि स्कूल में बच्चे रोजाना आयें और पर्याप्त पोषण भी मिलता रहा।
-

13 वर्षीय बच्चे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
पानीपतः हरियाणा के मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव भालसी में 13 वर्षीय बच्चे घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बच्चे ने कमरे में 12 फीट ऊंचाई पर कपड़े से फंदा लगाकर सुसाइड किया है। घटना के बारे में उस वक्त पता लगा, जब उसे तलाशता हुआ 7 वर्षीय छोटा भाई वहां तक पहुंचा। इस दौरान भाई के बारे में उसने मां को बताया। मां ने जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जहां आज उसका पोस्टमार्टम होगा। वहीं, परिजनों के मुताबिक सुसाइड के कारण अज्ञात है।
जानकारी देते हुए हफिजूल ने बताया कि वह मूल रुप से वेस्ट बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी बहन नरगिस, जीजा कौशर अपने बच्चों समेत पानीपत के गांव भालसी में करीब 1 साल से रह रहे हैं। यहां वे एक डाई हाउस फैक्ट्री के बने क्वाटरों में रहते हैं। जीजा कौशर एक सेठ के पास काम करता है।शुक्रवार को कौशर काम पर गया हुआ था। घर पर बहन नरगिस अपने तीनों बच्चों के साथ थी। उसका बड़ा बेटा नाजिम राजा (13) भी वहीं खेल रहा था। वह दोपहर को दूध पीने घर आया और फिर खेलने चला गया था।
कुछ देर बाद फिर आया और उर्दू की पढ़ाई करने की बात कह कर चला गया। वह बाहर जाकर फिर से अन्य बच्चों के साथ खेलने लगा था। खेलते-खेलते वह काफी देर के लिए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसे तलाशते हुए 7 वर्षीय छोटा भाई नसीम क्वाटरों के आखिरी कमरे तक पहुंच गया। जहां देखा कि फंदे पर लटका हुआ है। वह दौड़कर मां को बुलाकर लाया। मां ने बेटे को फंदे से नीचे उतारा। उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की सबसे छोटी बहन 5 वर्षीय कोयल है।
-

YouTube और Instagram की बादशाहत को खत्म करेगी JIO की नई APP !
नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए YouTube की भारत में लंबे वक्त से बादशाहत जारी है। लेकिन अब Jio भी इस सेगमेंट में एंट्री की तैयारी में है। Jio के शार्ट वीडियो App के साथ ही OTT सर्विस प्लेटफॉर्म को पेश किया जा सकता है, जहां यूजर्स Youtube की तरह ऑनलाइन वीडियो देख पाएंगे। साथ ही अपने वीडियो को इस पर पोस्ट कर पाएंगे।
Jio के इस सिंगल वीडियो प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को आईपीएल मैच, मूवी, शार्ट वीडियो और वेब शोज का लुत्फ मिलेगा। Jio के स्ट्रीमिंग सर्विस के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन Jio की तरफ से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि Jio का ऐप मौजूदा वक्त में सभी यूजर्स के लिए लाइव नहीं है। लेकिन ऐप की लॉन्चिंग से पहले Jio ने सिंगर, म्यूजिशियन, एक्टर, कॉमेडियन, डांसर और दूसरे कंटेंट क्रिएटर्स को अपने साथ जोड़ रही है। Jio शार्ट वीडियो ऐप पर सिल्वर, ब्लू और रेड टिक वेरिफिकेशन होगा। इसमें फनबेस कंटेंट होगा।
इसका इस्तेमाल पेड प्रमोशन के तौर पर नहीं किया जा सकेगा। क्रिएटर्स की प्रोफाइल पर बुक नाउ बटन होगा। क्रिएटर्स को प्रीमियम वेरिफिकेशन दिया जाएगा, जिसे इन-ऐप बुकिंग के जरिए खुद को मॉनिटाइज्ड कर पाएंगे। इस ऐप की बीटा टेस्टिंग जारी है।