Blog

  • कोरोना के बढ़ते केसों के बाद स्कूलों को लेकर नई गाइडलाइन जारी, मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

    कोरोना के बढ़ते केसों के बाद स्कूलों को लेकर नई गाइडलाइन जारी, मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

    क्या स्कूल फिर से बंद होंगे? पैरंट्स को पहले ही सताने लगा डर

    नई दिल्ली : दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में तो पॉजिटिविटी रेट 30 परसेंट तक पहुंच गया है। इस बीच दिल्ली में स्कूलों में पढ़ाई को लेकर पैरंट्स टेंशन में है। पैरंट्स को डर सता रहा है कि कोरोना के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो क्या स्कूल फिर से बंद होंगे? वहीं, नोएडा, गाजियाबाद में स्कूलों को लेकर कोविड की नई गाइडलाइन्स जारी कर दी गई है। बच्चों के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली में भले ही कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं लेकिन अभी दिल्ली सरकार की तरफ से स्कूलों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा है कि सरकार स्थिति की समीक्षा कर रही है और स्कूलों के लिए दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। वहीं, नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल्स कांफ्रेंस चेयरपर्सन सुधा आचार्य ने कहा कि दिल्ली के कई प्राइवेट स्कूलों ने पहले ही कोविड संबंधी नियमों को लागू कर दिया है।

    यूपी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। कोरोना गाइडलाइंस को लेकर डीआईओएस की तरफ से सभी स्कूलों में सर्कुलर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने की बात कही है। सर्कुलर मिलते ही स्कूल मैनेजमेंट की ओर से भी पैरेंट्स को मेसेज भेजे जा रहे हैं। इसमें कोरोना गाइडलाइंस के बिंदु और स्कूल में बरती जाने वाली सावधानियों को लिखा गया है, जिससे सभी का इससे बचाव हो सके। बच्चों के बीमार मिलने पर उन्हें मैनेजमेंट की ओर से घर भेजा जा रहा है।

    दिल्ली में लगातार बढ़ रही कोरोना की रफ्तार से लोग टेंशन में है। लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कोरोना की ये बढ़ती रफ्तार कब थमेगी। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि दिल्ली में कोविड मामले एक-दो सप्ताह में चरम पर हो सकते हैं और इसके बाद से ग्राफ नीचे जाएगा। डॉ. कुमार ने कहा कि हालांकि शहर में अधिक मामले सामने आ रहे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने के मामले कम हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना बेहतर है। बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

  • राज्यपाल का काफिला हुआ हादसे का शिकार, 7 लोग जख्मी, देखें वीडियो

    राज्यपाल का काफिला हुआ हादसे का शिकार, 7 लोग जख्मी, देखें वीडियो

    हाजीपुरः बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर का काफिला वैशाली जिले के भगवानपुर में भीषण हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि राज्यपाल पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर के रतनपुरा में काफिले में शामिल दमकल की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। डिवाइडर से टकराते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ऑटो में धक्का मार दिया। इस हादसे में दमकलकर्मी के तीन जवान और ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राज्यपाल का काफिला एनएच पर घटना के बाद रुका नहीं और मुजफ्फरपुर की तरफ बढ़ते चला गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन भी पहुंच गई।

    आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के पश्चात बेहतर इलाज के लिए सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। राज्यपाल के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। वाहनों की लाइन लग गई। हालांकि, पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को खाली कराया। घायलों में दमकल के जवान बमबम सिंह, आदर्श कुमार, सुधीर कुमार शामिल हैं। वहीं, ऑटो पर सवार हुसैना खुर्द निवासी संजय साहनी (38 वर्ष), बंदना कुमारी (18 वर्ष), संतोष पासवान (34 वर्ष) और सत्यनारायण पासवान (60 वर्ष) घायल हुए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : 1,43,507  ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਖ਼ਰੀਦ, ਲਿਫਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਹਦਾਇਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 1,43,507  ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਖ਼ਰੀਦ, ਲਿਫਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਹਦਾਇਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ੍ਰੀ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਆਈ.ਏ.ਐਸ. ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਤੱਕ 1,43,507  ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਬੰਧਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਲਿਆਂਦੀ ਫ਼ਸਲ ਦੀ ਨਾਲੋ-ਨਾਲ ਹੀ ਤੁਲਾਈ ਕਰ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਫਾਰਗ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਲਿਫਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇ।  

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਧੀਮਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੱਲ੍ਹ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਖਰੀਦ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ 1,55,158 ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਆਮਦ ਹੋਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚੋਂ ਬੀਤੀ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ 1,43,507 ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਹੋਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਨਗ੍ਰੇਨ ਵੱਲੋਂ 44,235 ਮੀਟਰਕ ਟਨ, ਮਾਰਕਫੈੱਡ ਵੱਲੋਂ 36,165 ਮੀਟਰਕ ਟਨ, ਪਨਸਪ ਵੱਲੋਂ 38,584 ਮੀਟਰਕ ਟਨ, ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਵੇਅਰ ਹਾਊਸਿੰਗ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ 22,981 ਮੀਟਰਕ ਟਨ ਅਤੇ ਵਪਾਰੀਆਂ 1543 ਮੀਟਰਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਖਰੀਦੀ ਗਈ ਕਣਕ ਦੀ 32.62 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਅਦਾਇਗੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਖ਼ਰੀਦ ਏਜੰਸੀਆਂ ਨੂੰ ਲਿਫਟਿੰਗ ਦਾ ਕੰਮ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਆਦੇਸ਼ ਵੀ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ।
     
    ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਖਰੀਦ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ, ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ, ਆੜਤੀਆਂ ਲਈ ਸਾਰੀਆਂ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਸਾਫ- ਸਫਾਈ, ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ, ਲਾਈਟਾਂ ਅਤੇ ਛਾਂ ਆਦਿ ਦੇ ਢੁੱਕਵੇਂ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਫਸਲ ਵੇਚਣ ਲਈ ਮੰਡੀ ਵਿਚ ਪੁੱਜੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਕੋਈ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਨਾ ਹੋਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਫਸਲ ਦੀ ਰਹਿੰਦ-ਖੂਹਿੰਦ ਨੂੰ ਅੱਗ ਨਾ ਲਗਾਉਣ ਅਤੇ ਆਧੁਨਿਕ ਸੰਦਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਮਿੱਟੀ ਵਿੱਚ ਹੀ ਰਲਾਉਣ ਤਾਂ ਜੋ ਵਾਤਾਵਰਣ ਸਾਫ-ਸੁੱਥਰਾ ਬਣਿਆ ਰਹੇ ਅਤੇ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਉਪਜਾਊ ਸ਼ਕਤੀ ਵੀ ਬਰਕਰਾਰ ਰਹੇ।

  • जुपिटर की फोटो पर दिखी मूसेवाला की छवि, यूजर्स बोले- रेस्ट इन पीस सिद्धू!

    जुपिटर की फोटो पर दिखी मूसेवाला की छवि, यूजर्स बोले- रेस्ट इन पीस सिद्धू!

    नई दिल्लीः नासा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से सोलर सिस्टम के सबसे बड़े प्लैनेट – जुपिटर की फोटो शेयर की थी। दरअसल, नासा ने 50वीं बार जुपिटर के इतने करीब पहुंचने पर सेलिब्रेट करने के लिए जुपिटर की ये खास फोटो शेयर की थी। इस फोटो में लेट सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस ने जुपिटर में उनकी पोर्ट्रेट फोटो स्पॉट की है। जुपिटर की फोटो पर सिद्धू मूसेवाला की पोरट्रेट देखने के बाद सिंगर के फैंस इस पोस्ट पर लगातार प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा- मुझे सिद्धू दिख रहा है।

    वहीं एक यूजर ने लिखा- जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला! एक बिजनेसमैन ने भी पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- रेस्ट इन पीस ब्रदर! हालांकि, नासा या किसी और एजेंसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि जुपिटर पर वाकई में सिद्धू मुसेवाला जैसा फिगर नजर आ रहा है। इस वजह से हो सकता है कि जुपिटर की फोटो पर सिद्दू मूसेवाला की फोटो दिखना महज इत्तेफाक हो।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव को लेकर ईसाई समुदाय ने किया उम्मीदवार का ऐलान

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव को लेकर ईसाई समुदाय ने किया उम्मीदवार का ऐलान

    जालंधर, वरुण/हर्ष: यूपीपी पार्टी ने आज ईसाई समुदाय के संयुक्त निर्णय पर जालंधर लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार का चयन किया। इस दौरान आज अल्बर्ट दुआ ने सभी पदाधिकारियों की सहमति से सुरजीत थापर को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार और हरभजन सिंह को कवरिंग उम्मीदवार घोषित किया। बैठक को संबोधित करते हुए यूपीपी पार्टी के अध्यक्ष अल्बर्ट दुआ ने कहा कि इन पारंपरिक पार्टियों द्वारा हमेशा ईसाई समुदाय को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारें बनाते समय ईसाई समुदाय की अनदेखा किया गया। उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय इन पारंपरिक पार्टियों को जिताने के लिए जितना प्रयास किया, उससे कई अधिक हम अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रयास करेंगे।

    प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हम अपने उम्मीदवार और बड़ी बढ़त के साथ चुनाव में जीत दर्ज करवा करके अपने समुदाय के उम्मीदवार को लोकसभा में भेजेंगे। अल्बर्ट ने कहा यूपीपी पार्टी हर वर्ग की लड़ाई लड़ेगी चाहे वह अनुसूचित जाति हो। हम समाज के हर वर्ग की आवाज उठाएंगे और 2024 में 13 लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे और 2027 में विधानसभा की 117 सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। इस मौके पर पार्टी के महासचिव रोशन जोसेफ, दुआबा जोन प्रभारी सनावर भट्टी, सोनू मसीह जातिवाल, होसन्ना पंजाबी मंत्रालय के महासचिव पादरी प्रेम मसीह, पीटर मसीह बुलंदपुर, इलियास मसीह धीना, लाल चंद जी नकोदर, यूनाइटेड पीपल लीग के अध्यक्ष पादरी एंथनी मसीह, पास्टर प्रकाश पीटर लुधियाना, सोनू जतिवाल जिलाध्यक्ष यूपीपी, तरसेम मसीह जिलाध्यक्ष अमृतसर आदि मौजूद थे।

  • जालंधरः सुशील रिंकू के रोड शो दौरान दूसरी बार हंगामा, पैदल जा रहे कार्यकर्ता पर सरकारी कर्मी द्वारा गाड़ी चढ़ाने के लगे आरोप, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः सुशील रिंकू के रोड शो दौरान दूसरी बार हंगामा, पैदल जा रहे कार्यकर्ता पर सरकारी कर्मी द्वारा गाड़ी चढ़ाने के लगे आरोप, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    इससे पहले सुशील रिंकू के रोड शो में कार्यकर्ताओं में हुई थी खूनी झड़प

    जालंधर, वरुणः लोकसभा उप चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के नामांकन भरने से पहले दो बार कार्यकर्ताओं द्वारा झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इससे पहले आप के कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प हुई थी। जिसमें कार्यकर्ता जख्मी हुए थे। वहीं अब एक ओर वीडियो सामने आई है। वहीं दूसरा मामला कचहरी चौक से सामने आया है। जिसमें स्टेट वाइस वरिंदर सिंह बेदी का आरोप है कि उक्त पुलिस कर्मी ने अपनी सरकारी गाड़ी से 3 बार ठोकर मारी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त गाड़ी चालक ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। वरिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पैदल इस रैली में चल रहा था कि उक्त गाड़ी चालक ने 3 बार गाड़ी मारी। उन्होंने कहा कि इस दौरान उक्त गाड़ी चालकर उन्हें कह रहा है कि ट्रक के नीचे आकर मर, मेरी गाड़ी के आगे क्यों आ रहा है।

    जिसके बाद वरिंदर सिंह बेदी भड़क उठे। इस दौरान वरिंदर बेदी ने इसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी और वहां पर इस मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। हालांकि वरिंदर बेदी को सरकारी कर्मचारी काफी समय तक समझाते रहे, लेकिन उन्होंने कहा कि पहले उक्त गाड़ी चालक को समझाओ जो कि अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। बता दें कि आज सुशील रिंकू के नामांकन भरने दौरान आज सीएम भगवंत मान और वित मंत्री हरपाल चीमा सहित कई दिग्गज नेता जालंधर पहुंचे। जिसमें आप पार्टी ने भारी मात्रा में इकट्ठ करके सुशील रिंकू के हक में रोड शो किया। जिसके बाद सीएम मान और वित मंत्री हरपाल चीमा ने डीसी कार्यालय में सुशील रिंकू के साथ नामांकन दाखिल किया। लेकिन दूसरी ओर इस रोड दौरान दो बार झगड़े होने का मामला सामने आया है। 

  • सोमभद्रा फेडरेशन द्वारा तैयार किए जा रहे उच्च गुणवत्ता के उत्पाद – डीसी

    सोमभद्रा फेडरेशन द्वारा तैयार किए जा रहे उच्च गुणवत्ता के उत्पाद – डीसी

    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ऊना की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार खाद्य उत्पादों की उच्च गुणवत्ता की बदौलत निरंतर इनकी मांग व बिक्री मे बढ़ौत्तरी हो रही है जिससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिकी में निरंतर सुधार हो रहा है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एमसी पार्क ऊना के समीप स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों की विक्री के लिए लगाए गए स्टाॅलों के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में एमसी पार्क के समीप स्थापित विक्री केद्र 20 अप्रैल तक रहेगा।

    उपायुक्त ने बताया कि ऊना जिला में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को इक्ट्ठा कर गठित सोमभद्रा फेडरेशन विभिन्न प्रकार के उच्च गुणवत्ता युक्त खाद् पदार्थ तैयार किए जाते हैं। उपायुक्त ऊना ने बताया कि जिला मुख्यालय ऊना के अलावा भी जिला के विभिन्न आयोजनों में सोमभद्रा फेडरेशन को अपने उत्पादों को बेचने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाता है ताकि सोमभद्रा ब्रांड के उत्पादों की पहुंच जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आम लोगों तक पहुंच संभव हो सके। उपायुक्त ऊना ने इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ वार्तालाप की तथा उनके अनुभव जाने।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सोमभद्रा ब्रांड के तहत अपने उत्पाद बाजार में उत्तारने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें खाद्य पदार्थों की अच्छी पैकेजिंग के लिए प्रशिक्षित व प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में सोमभद्रा फेडरेशन के उत्पादों को फूड सेफ्टी एवं सडेन्डर्ड आथोरिटी से लाईसेंस का भी प्रावधान किया जा रहा है तथा रेंसरी के समीप एक उत्पादन स्थल विकसित किया गया है। उपायुक्त ऊना ने जिलावासियों से एमसी पार्क ऊना पहुंच कर सोमभद्रा फेडरेशन द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की ज्यादा से ज्यादा खरीददारी करने का आग्रह किया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਲ ਹਿਊਮਨ ਰਾਈਟ 132 ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚ ਦੇ ਰਿਹਾ ਆਪਣੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਲ ਹਿਊਮਨ ਰਾਈਟ 132 ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚ ਦੇ ਰਿਹਾ ਆਪਣੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਗਲੋਬਲ ਹਿਊਮਨ ਰਾਈਟ ਦੇ ਡਰੈਕਟਰ ਅਤੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਸਤਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੱਤਾ ਅੱਜ ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪਹੁੰਚੇ, ਜਿਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਲ ਹਿਊਮਨ ਰਾਈਟ 132 ਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਆਪਣੀ ਸੇਵਾ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਭਾਰਤ ਵਿਚ 9 ਰਾਜਾ ਵਿਚ ਬਾਖੂਬੀ ਆਪਣੀ ਜਿਮੇਬਾਰੀ ਨਾਲ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾਅ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੰਸਥਾ ਇਸ ਸਮੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੋਸ਼ਲ ਜਸਟੀਜ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਨਸ਼ਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਿਰਦਰਦੀ ਦਾ ਮੁੱਖ ਕਾਰਨ ਹੈ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੈਮੀਨਾਰਾਂ ਰਾਹੀ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਦੂਰ  ਰਹਿਣ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਨਾਲ ਰਿਹੇਬਿਲਿਟੇਸ਼ਨ ਵਰਗੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵਿਚ ਸਰਕਾਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪੂਰੀ ਮਦਦ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। 

    ਉਥੇ ਹੀ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਸਤਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੱਤਾ ਨੇ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਥੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਭਾਰਤ ਦੁਨੀਆਂ ਦਾ ਚੌਥਾ ਦੇਸ਼ ਹੈ ਜਿਸਨੂੰ ਪਾਵਰ ਫੁੱਲ ਦੇਸ਼ ਵਜੋਂ ਜਾਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਇਕ ਵਾਰ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਵਾਸਤੇ ਜਰੂਰ ਸੋਚਣ।

  • Jalandhar: Lally Infosys की बिल्डिंग सील, सही तथ्य छुपाकर गलत राजीनामा करने वाले पूर्व ATP पर लटकी तलवार..!

    Jalandhar: Lally Infosys की बिल्डिंग सील, सही तथ्य छुपाकर गलत राजीनामा करने वाले पूर्व ATP पर लटकी तलवार..!

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः बीएमसी चौंक स्थित लाली इंफोसिस की बिल्डिंग को आज दोपहर बिल्डिंग विभाग ने सील कर दिया। यह कारवाई नगर निगम कमिशनर के आदेशों के बाद बिल्डिंग विभाग के एमटीपी नरिंदर शर्मा, एटीपी पूजा मान, एटीपी सुखदेव वशिष्ट, ड्राफ्ट्समैन सतीश मल्होत्रा ने यह कार्रवाई की। इस इमारत का नगर निगम की ओर से कंपाऊडिंग नक्शा पास था, मगर मौके पर निर्माण कारोबारी कर लिया गया था। जिसका दोबारा राजीनामा नहीं किया जा सकता था। बिल्डिंग विभाग की ओर से इस मामले में लाली इंफोसिस के मालिकों को लंबे समय से नोटिस भेजे जा रहे थे, मगर इन नोटिसों का न तो कोई ज्वाब भेजा और न ही इमारत को नक्शे के अनुसार ठीक किया। मिली जानकारी अनुसार इस इमारत फ्रंट में 8 फुट की डैवलिंग छोड़ी गई थी जिसे पब्लिक स्ट्रीट की तरह इस्तेमाल किया जाना था।

    इसी तरह बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों का नक्शे अनुसार रिहायशी इस्तेमाल करना था। मगर मौके पर पूरी बिल्डिंग में एजुकेशन इंस्टीट्यूट चलाया जा रहा था। बिल्डिंग बाईलाज के माहिरों के अनुसार यह बिल्डंग नगर निगम के स्कीम एरिया बद्रीनाथ कालोनी के आधीन है प्राप्टी मालिक ने पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा सहित बिल्डिंग विभाग के पूर्व अधिकारियों की मिलीभगत से यहां पुरानी बिल्डिंग की रिपेयर करने की परमिशन ली। मगर रिपेयर की आढ़ में पुरानी इमारत को जमीन तक गिरा दिया और नए सिरे से पूरा निर्माण शुरु कर दिया गया। इस मामले में कई शिकायतें निगम के पास पहुंची मगर एटीपी रजिंदर शर्मा ने कोई एक्शन नहीं लिया मगर अपनी स्किन सेव करने के लिए इस इमारत को एससीएफ कैटागरी में कंपाऊंड कर दिया। जोकि मौके पर बने स्ट्रक्टर के साथ मेल नहीं खाती इस राजीनामे की रिपोर्ट ड्राफ्ट्समैन ने की थी मगर रिपोर्ट में ऊपरी मंजिलों पर नक्शे के विपरीत हुए निर्माण का जिक्र नहीं किया गया।

    ऊपरी मंजिलों पर राजीनामे में दर्शाए गए नक्शे में किचन, स्टोर रूम, बैडरूम है मगर मौके पर क्लास रूम बनाए गए हैं। बिल्डिंग बाईलाज अनुसार कारोबारी, रिहायशी, एजुकेशन, एससीएफ कैटागरी के अलग अलग मापदंड और फीस है। इस राजीनामे में बिल्डिंग को एससीएफ कैटागरी में मंजूर किया गया मगर मौके पर इमारत को एजुकेशन पर्पस के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसकी फीस एससीएफ से अलग है इस कैटागरी में फ्रंट एरिया में पार्किंग छोड़ने का भी प्रार्वधान है। इस मामले की लंबी चौड़ी शिकायतें सीएम आफिस तक  पहुंची थी जिसमें पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा द्वारा किए गए राजीनामे को भी गलत बताया गया था आरोप लगाए गए कि बिल्डिंग के मौजूदा स्ट्रक्चर की गल्त रिपोर्ट करके राजीनामा कर प्राप्टी मालिक को फायदा पहुंचाया गया जिसमें पंजाब सरकार के राजस्व का बड़े स्तर पर नुक्सान  हुआ। बिल्डिंग विभाग ने उक्त राजीनामे को रिजैक्ट कर इमारत को सील कर दिया है और गल्त राजीनामा करने वाले पूर्व एटीपी पर अब विभागिय कारवाई की तलवार लटक गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में सरकार कोई बड़ी कारवाई कर सकती है।

  • पंजाबः पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दी स्टेडियम में बम की सूचना, विभाग के फूले हाथ-पांव

    पंजाबः पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दी स्टेडियम में बम की सूचना, विभाग के फूले हाथ-पांव

    लुधियानाः बठिंडा में हाल ही में मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग दौरान 4 जवानों की मौत हो गई है। वहीं इस मामले के बाद पंजाब में रेड अलर्ट जारी है। इस बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर कहा कि पखोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में बम है। इतना कहने के बाद कॉल करने वाले फोन डिस्कनैक्ट कर दिया। इस कॉल के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए, क्योंकि उस दौरान इंडोर स्टेडियम में पंजाबी सिंगर सतिंदर सिंह सरताज का प्रोग्राम चल रहा था। स्टेडियम लोगों से खचाखच भरा हुआ था। सूचना के बाद कई पुलिस अधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    पुलिस ने बिना किसी को भनक लगाए, इंडोर स्टेडियम की चैकिंग शुरू कर दी, ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न मचे। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस कर लिया है। उक्त नंबर किसी आइसक्रीम की रेहड़ी लगाने वाले का था। जांच दौरान पता चला कि उसके पास कोई युवक आइसक्रीम खाने के लिए आया था। उसने बहाने से रेहड़ी वाले का मोबाइल इस्तेमाल कर कंट्रोल रूप पर कॉल कर दी थी। जोकि बाद पता चला कि फेक कॉल थी। इसके बाद जाकर पुलिस की राहत की सांस ली। लेकिन पुलिस अभी भी उक्त अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने में जुटी हुई है। जिसने रेहड़ी वाले का मोबाइल इस्तेमाल किया था। उधर, इस  मामले को लेकर एडीसीपी (2) सोहल कासिम मीर का कहना है कि कॉल फेक थी। पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।