Blog

  • पंजाब से बड़ी खबरः जेल के 2 सुपरिंटेंडेंट समेत 6 वार्डर हुए सस्पेंड

    पंजाब से बड़ी खबरः जेल के 2 सुपरिंटेंडेंट समेत 6 वार्डर हुए सस्पेंड

    मानसाः जेलों में नशे के मामलों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाने साध रहा है। हालांकि पंजाब सरकार इन दावों को खारिज कर रही है और कह रही है कि जेलों में नशे को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं हाल ही में मानसा जेल से रिहा कैदी सुभाष कुमार अरोड़ा ने जेल में नशे और मोबाइल के इस्तेमाल बारे मीडिया में खुलासा किया था। उसने बताया था कि जेल में बंद रसूखदार और आर्थिक तौर पर मजबूत कैदी जेल अधिकारियों को पैसे देकर नशे समेत हर तरह की सुविधा लेते हैं। उसने जेल में मोबाइल की बेझिझक होते इस्तेमाल बारे भी अहम जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और पंजाब के एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह ने मानसा जेल के 2 सुपरिंटेंडेंट समेत 6 वार्डरों को सस्पेंड किया है।

    सस्पेंड होने वालों में सहायक सुपरिंटेंडेंट जेल मानसा भिवम तेज सिंगला, सहायक सुपरिंटेंडेंट कुलजीत सिंह समेत वार्डर निरमल सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखवंत सिंह और हरप्रीत सिंह बेल्ट नंबर 1405 शामिल हैं। दरअसल, मानसा जेल से रिहा हुए कैदी सुभाष कुमार उर्फ सुभाष अरोड़ा द्वारा टीवी चैनलों को दी गई इंटरव्यू में लगाए आरोपों की पड़ताल DIG जेल (हेडक्वार्टर) द्वारा की गई। इसके बाद उक्त जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट समेत वार्डरों पर कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब की जेलों से कैदी नशा और अन्य सामान पहुंचने के वीडियो समेत मोबाइल इस्तेमाल के वीडियो भी वायरल होते रहे हैं। हालही में संगरूर जेल में बंद गैंगस्टर आमना का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अपने बैरक से जेबों में हाथ डालकर बेरोक-टोक आगे बढ़ता दिखाई दिया था।

  • पंजाबः स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, लड़के-लड़कियों को किया काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, लड़के-लड़कियों को किया काबू, देखें वीडियो

    लुधियाना: कमिश्नरेट पुलिस ने जिस्म फिरोशी के धंधे का भांडाफोड़ किया है। सराभा नगर स्थित स्पा सैंटर की आड़ में यह धंधा फलफूल रहा था। जहां छापेमारी कर पुलिस ने लड़के-लड़कियों को काबू किया है। इस मामले में थाना सराभा नगर पुलिस ने मालिक इंद्रजीत सिंह, महिला मैनेजर व एक अन्य महिला सहित मालेरकोटला के मोहम्मद दिलशाद, राशिद, माडल टाऊन एक्सटैंशन के गुरमनप्रीत सिंह, मेहरबान के सोहम कुमार और ताजपुर रोड के अमित वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    जानकारी देते हुए ए.डी.सी.पी. रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि ए.सी.पी. अशोक कुमार और इंस्पैक्टर जसवीर सिंह की अगुवाई में टीम वेरका मिल्क प्लांट के पास गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सराभा नगर इलाके में स्पार्कल यूनिसैक्स-डे के नाम से स्पा सैंटर चलता है। जहां स्पा सैंटर की आड़ में जिस्म फिरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके बाद एंटी नारकोटिक्स सैल के इंस्पैक्टर जसबीर सिंह और थाना सराभा नगर की संयुक्त टीमों ने मिलकर उक्त स्पा सैंटर पर छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि स्पा सैंटर के मालिक, महिला मैनेजर सहित बाकी आरोपियों को थाने ले जाया गया। जहां उनके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • पंजाबः मां की आंखों के सामने डेढ़ साल के मासूम को कुचलकर गई स्कूल वैन

    पंजाबः मां की आंखों के सामने डेढ़ साल के मासूम को कुचलकर गई स्कूल वैन

    समरालाः गांव पवात में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां मां की आंखों के सामने डेढ़ वर्षीय बच्चे की स्कूल बस से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजोत सिंह के रूप में हुई है। इस दौरान मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल वैन को जब्त कर लिया। वहीं ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, पवात में महिला नर्सरी में पढ़ते अपने बड़े बेटे को स्कूल वैन से लेने घर से बाहर आई थी। महिला के साथ उसका डेढ़ वर्ष का बेटा मनजोत भी बाहर आ गया, जब वैन आई तो महिला बड़े बच्चे को वैन से उतारने में लग गई। इसी बीच मनजोत वैन के पिछले टायर के पास चला गया। बच्चे के वैन से उतरते ही ड्राइवर ने एकदम वैन चला दी और पिछला टायर मनजोत सिंह के ऊपर से निकल गया जिसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 

    मृतक बच्चे के चाचा संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि हादसा वैन ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है। ड्राइवर ने बिना देखे वैन चला दी। उन्होंने बताया कि मनजोत का पिता दुबई में काम करने गया हुआ है। जैसे ही वहां उसे बेटे की मौत की खबर मिली तो उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में स्कूल वैन के ड्राइवर और अटेंडेंट दोनों की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि अटेंडेंट वैन से नीचे भी नहीं उतरा। मां ने ही अपने बड़े बच्चे को वैन से उतारा। अटेंडेंट ने इसके बाद भी नहीं देखा कि वैन के आसपास कोई है या नहीं। वहीं ड्राइवर ने भी शीशे से देखना जरूरी नहीं समझा। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। हंसते खेलते परिवार में मातम छा गया। वहीं लोगों के रोष को देखते हुए पुलिस ने क्विक एक्शन करते हुए स्कूल वैन को जब्त कर लिया। ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੀ ਚੋਣਾਂ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੀ ਚੋਣਾਂ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉੱਤਰੀ ਜੋਨਲ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਬੈਠਕ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਹਰਿਆਣਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾਦੂਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਕੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ, ਕਿ ਉਹ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਜਲਦ ਕਰਵਾਉਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜ ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਚੋਣਾਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ। ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਹੋਈਆਂ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਹਰਿਆਣਾ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਧਰਮ ਪਰਿਵਰਤਨ ਰੋਕਣ ਲਈ ਹਰ ਸੰਭਵ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਰਹੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਕਮੇਟੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰੇਗੀ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਬੀਜੇਪੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ। ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਹੁਣ ਇਨਕੁਆਰੀ ਤੋਂ ਕਿਉਂ ਭੱਜ ਰਹੇ ਹਨ। ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾਦੂਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਤਾਂ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਕਹਿੰਦੇ ਸਨ ਕਿ ਮੈਂ ਕਿਸੇ ਇਨਕੁਇਰੀ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਡਰਦਾ, ਪਰ ਹੁਣ ਉਹ ਖੁਦ ਇਨਕੁਆਇਰੀ ਤੋਂ ਕਿਉਂ ਭੱਜ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਇਸ ਦਾ ਜਵਾਬ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਬੀਜੇਪੀ ਵਿੱਚ ਇਸ ਲਈ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਸਨ ਕਿ ਸ਼ਾਇਦ ਉਹ ਬਚ ਜਾਣਗੇ। ਹਰਿਆਣਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵੀ ਜਲਦ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੋਟਰ ਦਾ ਵੋਟਾਂ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ।

  • पंजाबः पेट्रोल पंप लूटने के मामले में गिरफ्तार युवक पुलिसकर्मी कार लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः पेट्रोल पंप लूटने के मामले में गिरफ्तार युवक पुलिसकर्मी कार लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पेट्रोल पंप लूट के मामले में गिरफ्तार युवक पुलिसकर्मी की गाड़ी लेकर फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक थाना संगत में तैनात पुलिसकर्मी पकड़े गए युवक को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में ले जाने के लिए आया था। मेडिकल करवाने के बाद गिरफ्तार युवक पुलिसकर्मी की कार लेकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    गाड़ी लेकर भागने के दौरान पुलिसकर्मी ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिसकर्मी पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया और पुलिस की मदद से आरोपियों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने पर जिले में नाकाबंदी कराई गई ताकि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

    गौरतलब है कि 25 सितंबर को गांव पक्का कलां स्थित छाबड़ा पेट्रोल पंप के मैनेजर सुरिंदर कुमार से लूट करने वाले लुटेरे राजवीर सिंह उर्फ ​​राजू निवासी गांव जय सिंह वाला को थाना संगत की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शाम को संगत पुलिस टीम आरोपी को निजी वाहन में बिठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई थी।

    इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी को चकमा देते हुए कार स्टार्ट की और पुलिसकर्मी की कार लेकर अस्पताल से भाग गया। जब उनकी प्रक्रिया पूरी हो गई तो उन्हें एक कार में बिठाया गया। इसी बीच मौका पाकर वह कार भगा ले गया, जो पहले से ही लॉक थी। हालांकि पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

  • पंजाब : गाड़ी में पेट्रोल भरवाकर भागा चालक, पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : गाड़ी में पेट्रोल भरवाकर भागा चालक, पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री कीरतपुर साहिब : पंजाब के रोपड़ जिले के भरतगढ़ में पेट्रोल पंप से बिना भुगतान पेट्रोल भरवाकर स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया। आरोपी ने कहा था कि चाचा विधायक हैं। आरोपी की पहचान दिव्यांश सिंह के तौर पर हुई है।   थाना कीरतपुर साहिब प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि भरतगढ़ के चौकी प्रभारी रणजीत सिंह के पास पायोनीर सर्विस स्टेशन/पेट्रोल के मैनेजर मनीष कुमार मैनेजर ने शिकायत दी है कि तिथि 22 सितंबर की सुबह एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी उनके पंप पर तेल डलवाने रुकी। गाड़ी पर विधायक का स्टिकर लगा था और गाड़ी के शीशे काले थे।

    चालक ने अपनी गाड़ी में तेल डलवाया और बिना भुगतान के वहां से भाग गया।उसे रोकने की कोशिश की गई लेकिन हाथ नहीं आया। 25 सितंबर को धारा 379, 406 के तहत थाना कीरतपुर साहिब में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उक्त गाड़ी काबू कर आरोपी चालक दिव्यांश सिंह को पकड़ लिया है। आरोपी गांव छोटी हराइया पोस्ट भवरनाथ जिला आजमगढ़ (यूपी) का रहने वाला है। हालांकि उसे ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। कीरतपुर साहिब थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नौजवान का ताल्लुक अच्छे घर से है। फिलहाल वह नोएडा में रहता है और हिमाचल प्रदेश से घूमकर वापस घर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन और 4 कारतूस मिले हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ दी है।

  • जालंधरः Activa और Mercedes की हुई भयानक टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जालंधरः Activa और Mercedes की हुई भयानक टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जीटीबी नगर में सुबह-सुबह सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक्टिवा और मर्सिडीज की भयानक टक्कर हुई। इस हादसे में एक्टिवा और मर्सिडीज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कार सवार ने बताया कि 20 की स्पीड के गाड़ी चला रहा था, लेकिन एक्टिवा सवार युवकों ने सीधी उनकी कार में टक्कर मार दी। कार सवार ने बताया एक्टिवा सवार युवकों ने ट्रिपलिंग की हुई थी।

    इस दौरान जब उनसे गाड़ी के कागज की जांच करवाने के लिए कहा गया तो उनके पास कुछ भी नहीं था। जिसके बाद कार सवार व्यक्ति ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एक्टिवा सवार युवकों और कार सवार व्यक्ति को गाड़ियों सहित अपने साथ थाने ले गए।  

  • पंजाबः व्यक्ति के पेट से निकले ईयरफोन, रखड़ियां, नट्बोल्ट, देखें तस्वीरें

    पंजाबः व्यक्ति के पेट से निकले ईयरफोन, रखड़ियां, नट्बोल्ट, देखें तस्वीरें

    पेट के एक्स-रे और स्कैन दौरान सब रह गए हैरान 

    मोगाः जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव रोड़े के रहने वाले एक 40 साल के व्यक्ति के पेट से तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद कई तरह का सामान निकाला गया। इसमें ईयरफोन, रखड़ियां, नट्बोल्ट, वार्शल, लॉकेट, पेच शामिल है। वहीं, मोगा मेडिसिटी अस्पताल के निदेशक ने बताया कि व्यक्ति को 2 साल से पेट दर्द की समस्या थी। उनके पास जब सोमवार को मरीज आया तो पेट दर्द, बुखार और उल्टी की समस्या थी। जब पेट का एक्स-रे और स्कैन किया तो सब हैरान रह गए।

    पेट में नट बोल्ट, पेंच, रखड़ियां, लॉकेट, ईयरफोन, मैगनेट के अलावा बहुत कुछ था। उन्होंने बताया कि उनके कॅरियर में और उनके अस्पताल में ऐसा पहला केस आया लेकिन फिर भी डॉक्टर ने तीन घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद यह सारा सामान निकाला। हालांकि उनका कहना है कि लंबे समय से यह सामान पेट में रहने की वजह से मरीज की हालात ठीक नहीं है।

    वहीं, परिवार वालों ने बताया कि दो-तीन दिनों से पेट दर्द की ज्यादा समस्या थी। उसे नींद भी नहीं आती थी लेकिन वह बहुत कम बताता था। वे कई बार उसे डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। उसे पेट में दर्द और बुखार आने लगा तो एक डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने एक्स-रे कराने को कहा। इसके बाद मरीज को मोगा मेडिसिटी लाया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। वहीं, परिवार का कहना है कि यह सब वह कैसे खा गया, उनको नहीं पता। वहीं, उन्होंने बताया कि उनका बेटा मानसिक तौर पर भी परेशान रहता था।

  • पंजाबः इन 2 जिलों में भी NIA की रेड

    पंजाबः इन 2 जिलों में भी NIA की रेड

    फरीदकोटः जिला फरीदकोट के गांव जीवन वाला में एनआईए की रेड हुई। केंद्रीय मॉडर्न जेल फरीदकोट में बंद सुखजीत सिंह सीतू पुत्र गुरदेव सिंह के घर पर एनआईए रेड की। पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ हो रही है। बता दें कि गैंगस्टर हैरी मोड और गैंगस्टर हर्ष दीप ढलला के लिए काम करता है जबकि गैंगस्टर गुरदीप सिंह गुरी अलग-अलग गैंग के लिए काम करता है। इन पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की टीम ने उनके घर गैंगस्टर के साथ संबंध होने के चलते ही छापेमारी की है।

    वहीं लुधियाना के जगराओं में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गोयल मनी एक्सचेंजर के घर रेड की है। टीम बुधवार सुबह उनके विजय नगर स्थित आवास पर पहुंची है। फिलहाल अधिकारियों ने अभी कोई भी बयान देने से मना कर दिया है। इससे पहले भी मनी एक्सचेंजर पर करीब 7 बार रेड हो चुकी है। टीम को शक है कि यहां से खालिस्तान समर्थकों और गैंगस्टरों के पैसों का लेन-देन होता है। जिस समय टीम घर पहुंची उस दौरान सभी सदस्य सो रहे थे।

  • पंजाबः: खालिस्तानी गैंगस्टर मामले में NIA की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः: खालिस्तानी गैंगस्टर मामले में NIA की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    बठिंडाः राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी गैंगस्टर मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में 50 जगहों पर छापामारी की है। पंजाब के बठिंडा में एनआईए की टीम ने मौड़ मंडी के रहने वाले गैंगस्टर हैरी मौड़ और गांव जेठू के गुरप्रीत गुरी के घर पर रेड की। टीम दोनों गैंगस्टरों के घरों पर तलाशी ले रही है और उनके घर वालों से पूछताछ कर रही है। बठिंडा पुलिस भी मौजूद है। गैंगस्टर हैरी के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर हैरी मौड़ गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला के लिए काम करता है वहीं गैंगस्टर गुरदीप सिंह गुरी अलग-अलग गैंग के लिए काम करता है जिन पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की टीम में उनके गैंगस्टर के साथ संबंध होने के चलते ही छापेमारी की है। 

    बठिंडा में बुधवार सुबह करीब 6 बजे NIA की 2 टीम रामपुरा और मोड़ मंडी में पहुंची। गांव जेठूके में गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के घर टीम सर्च कर रही है। गुरी हत्या समेत कई केसों में बठिंडा पुलिस का वांछित आरोपी है। वहीं एक टीम हैरी मोर के घर पहुंची है। हैरी भी कई मामलों में नामजद है। कुछ दिन पहले ही कनाडा में मारे जा चुके आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पंजाब स्थित घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने संपत्ति जब्त करने का नोटिस चिपकाया था। निज्जर का घर जालंधर के गांव भारसिंहपुरा (फिल्लौर) में है। जिस पर पिछले डेढ़ साल से ताला लगा हुआ है। यहां शनिवार को NIA की टीम पहुंची थी।

    निज्जर के घर पर जो नोटिस चिपकाया किया गया है वह मोहाली की स्पेशल CBI कम NIA कोर्ट से जारी हुआ है। नोटिस में कहा गया है कि NIA ने हरदीप सिंह निज्जर की अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए याचिका दी है। इस मामले में रिश्तेदार-नजदीकी 11 अक्टूबर को स्पेशल NIA कोर्ट मोहाली में पेश होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। इससे पहले NIA ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब और चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी को भी जब्त किया था। पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मुखिया है। वह कनाडा और दूसरे देशों से लगातार भारत विरोधी बातें करता रहता है। हाल ही में कनाडा-भारत विवाद में उसने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को भी धमकी दी थी।

    NIA की तरफ से अमृतसर के गांव खानकोट में पन्नू की 46 कनाल की प्रॉपर्टी जब्त की गई। खानकोट पन्नू का पैतृक गांव है। यह एग्रीकल्चर लैंड है। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 15 C में पन्नू का घर है। पहले 2020 में इन्हें अटैच किया गया था। अब NIA ने इन्हें जब्त कर लिया। कानूनी तौर पर अब पन्नू इन प्रॉपर्टी का मालिक नहीं रहा। यह प्रॉपर्टी अब सरकार की हो गई हैं।