जालंधरः Activa और Mercedes की हुई भयानक टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जीटीबी नगर में सुबह-सुबह सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक्टिवा और मर्सिडीज की भयानक टक्कर हुई। इस हादसे में एक्टिवा और मर्सिडीज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कार सवार ने बताया कि 20 की स्पीड के गाड़ी चला रहा था, लेकिन एक्टिवा सवार युवकों ने सीधी उनकी कार में टक्कर मार दी। कार सवार ने बताया एक्टिवा सवार युवकों ने ट्रिपलिंग की हुई थी।

इस दौरान जब उनसे गाड़ी के कागज की जांच करवाने के लिए कहा गया तो उनके पास कुछ भी नहीं था। जिसके बाद कार सवार व्यक्ति ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एक्टिवा सवार युवकों और कार सवार व्यक्ति को गाड़ियों सहित अपने साथ थाने ले गए।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *