Blog

  • पंजाबः इन जिलों में खोले गए 55 से अधिक राहत कैंप, लोगों को बांट रहे राशन

    पंजाबः इन जिलों में खोले गए 55 से अधिक राहत कैंप, लोगों को बांट रहे राशन

    चंडीगढ़ः खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बांट रहा है सूखे राशन के पैकेट पंजाब में बीते 3 दिनों तक हुई बारिश की वजह से राज्य के 11 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। 3 दिन के दौरान राज्य में 5161.5 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। पंजाब की सारी नदियां उफान पर है। रोपड़, पटियाला, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, मोगा, जालंधर, फिरोजपुर, कपूरथला, तरनतारन और संगरूर जिलों के सीनियर वेटरनरी अफसरों को 50 हजार रुपए प्रति जिला दवाएं खरीद कर भेज दी हैं। जिससे पशुओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सके। इसके इलावा वेटरनरी डाक्टरों और अन्य स्टाफ आधारित रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर दिया गया है जिनकी तैनाती बाढ़ प्रभावित इलाकों में की गई है।

    खाद्य सप्लाई विभाग की तरफ से बाढ़ प्रभावित जिलों वाले क्षेत्रों जैसे मोहाली, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन, रूपनगर, कपूरथला, नवांशहर और संगरूर में सूखे राशन के पैकेट बांटे जा रहे हैं। संबंधित जिलों की तरफ से 38,300 पैकटों की मांग की गई है। बाढ़ के कामों को और प्रभावी बनाने के लिए एनडीआरएफ की 14 टीमें और एसडीआरएफ की 2 टीमें ( जालंधर और कपूरथला) बाढ़ प्रभावित इलाकों में कार्यशील हैं। इनमें से एनडीआरएफ की 3 टीमें मोहाली में, रूपनगर में 5 पटियाला में 2 जालंधर, फतेहगढ़, संगरूर और एसबीएस नगर में 1-1 टीम तैनात की गई हैं। इसके अलावा 3 टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। इन जिलों में लोग हुए प्रभावित बाढ़ के कारण रोपड़, पटियाला में 52 फीसद, एक हजार के करीब मोगा में, 300 के करीब लुधियाना में लोग प्रभावित हुए।

    वहीं रोपड़ में एक, फतेहगढ़ साहिब में दो, होशियारपुर में एक, मोहाली में दो एसबीएस नगर में एक व्यक्ति की जान गई। बाढ़ के कारण मोगा में एक , मोहाली में एक और जांलधर में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। बाढ़ के कारण एक व्यक्ति को राजपुरा जबकि आठ लोगों को मोहाली में भर्ती करवाया गया है। टूटे मकान अलग अलग जिलों में 50 से ज्यादा कच्चे व पक्के मकान गिरे।

    पठानकोट में कच्चा मकान, तरनतारन में दो, फिरोजपुर में दो, तीन फतेहगढ़, 11 फरीदकोट, 8 होशियारपुर, 6 राजपुरा, 13 लुधियाना, 20 मोहाली, पांच एसबीएस नगर 3 फतेहगढ़ साहिब में क्षतिग्रस्त हुए है। 8 पशुओं की मौत बाढ़ के कारण 3 पशु फतेहगढ़ साहिब और 8 मोहाली में मरे है। कहां से कितने लोगों को सुरक्षित निकाला पटियाला से 5582, रोपड़ 1480, मोगा 70, लुधियानया 300, मोहाली 1400, एसबीएस नगर 200, फतेहगढ़ से 500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कहां कितने राहत कैंप मोहाली में 22, एसबीएस नगर में दो, लुधियाना में तीन, मोगा में 7 रोपड़ में 11 और पटियाला में 12 राहत कैंप खोले गए है।

  • पंजाबः बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सेहत मंत्री ने टेंपरेरी अस्पताल करवाया स्थापित, देखें वीडियो

    पंजाबः बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सेहत मंत्री ने टेंपरेरी अस्पताल करवाया स्थापित, देखें वीडियो

    पटियालाः मान सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उठाए अहम कदम। सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने पटियाला मे टेंपरेरी अस्पताल करवाया स्थापित। अस्पताल मरीजों के इलाज के लिए 24x 7 रहेगे खुले।

  • जालंधरः 35 किलो चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

    जालंधरः 35 किलो चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 35 किलो चूरा पोस्त बरामद किए है। आरोपी की पहचान को कुलवंत सिंह वासी बेगोवाल कपूरथला के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम की एस.आई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान फिल्लौर हाईवे पर मौजूद थे, जहां उन्होंने लुधियाना साइड से आ रहे ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसे एसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी टीम सहित रोकर जब गाड़ी की तलाशी ली तो दो बोरे 17 किलो 500 सौ ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुए।

    पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपित यह सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।

  • जालंधरः गाड़िया चुराने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, देखे वीडियो

    जालंधरः गाड़िया चुराने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, देखे वीडियो

    दो पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और स्विफ्ट गाड़ी बरामद

    जालंधर/(एएनएस): सीआईए सटाफ की पुलिस ने गाडिया चोरी करने वाले गिरोह के 4 सद्स्यो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों कि पहचान संजिव सिंह पुत्र हरदेव सिंह गांव मुगल चक्क, असिस मसीह पुत्र सोढ़ी मसीह गांव सोड़ियां, नरिंदर सिंह वासी मल्लीयां, जयदिप पुत्र सुखविंदर सिंह के रुप में हुई है। जानकारी देते हुए डीसीपी हरविंदर सिंह विरक ने बताया कि सीआईए सटाफ कि टीम एसीपी परमजीत सिंह की निगरानी में वर्कशाप चौंक पर मोजूद थी। तभी टीम को सुचना मिली की उक्त आरोपियों ने गाड़ियां चोरी करने का गिरोह बनाया है।

    यह गिरोह गाड़ियों की चेसी बदल कर नकली आर.सी बनाकर बेचने का काम भी करता है। सुचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंदरजित सिंह और उनकी टीम ने आरोपियों को डीएवी काॅलेज के पुल के पास नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट गाडी नं पीबी 76 बी 5343 सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी संजिव और असिस से दो 32 बोर की पिस्टल और 10 जींदा कारतूस भी बरामद किए है। पुछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इस गिरोह में महक दिप सिंह भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों के उपर मामला दर्ज कर लिया है। 

  • कपूरथला : पेट्रोल पंप पर लूट मामले में शिकायतकर्ता ही निकला मास्टर माइंड

    कपूरथला : पेट्रोल पंप पर लूट मामले में शिकायतकर्ता ही निकला मास्टर माइंड

    कपूरथला: पुलिस ने एक ऐसे मामले का पर्दाफाश किया है जिस में एक पेट्रोल पंप पर हुए लूट की घटना को अंजाम देने की शिकायत करने वाला ही लूट का मास्टर माइंड निकला। दरअसल कपूरथला पुलिस को बीते दिनों कपूरथला-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थिति एक पेट्रोल पम्प पर देर रात लूट की शिकायत पुलिस हेल्प लाईन 112 पर मिली, जोकि पेट्रोल पंप पर काम करने वाले ही एक कर्मचारी ने ही दी। उसने बताया की देर रात करीब 2 बजे 4 नकाबपोश नौजवानों ने तेजधार हथियार की नोक पर उस से करीब 30,000 की नगदी छीन ली है। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो बहुत हैरानीजनक तथ्य सामने आए। जिस में खुलासा हुआ की इस लूट की जानकारी देने वाला शिकायतकर्ता जोकि पेट्रोल पंप का कर्मचारी है वह इस लूट का मास्टर माइंड है। जिस ने अपने चार दोस्तों से मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया की यह सारे नौजवान सोशल मीडिया पर एक्टिव है और वहीं इन्होने लूट की घटना करने की सिखलाई ली और फिर उसको अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार सभी नौजवान की उम्र 18 से 20 साल के बीच है और एक तो बारहवीं कक्षा पास करके आईलेट्स के पेपर की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार इन्होंने लूट के बाद लूट की रकम के 30000 रुपए को 6000 रुपए के हिसाब से पांच हिस्सो में बांट लिया जिस को इन से बरामद कर लिया गया है और लूट में प्रयोग किया गया दातर, खिलौना पिस्तौल और मोटरसाईकल भी बरामद किया है जोकि चोरी का है। पुलिस इन पांचों को गिरफ्तार कर इन से अगली पूछताछ कर रही है।

  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे 141 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे 141 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की   अवहेलना करने पर 141 चालान काटे गए। जिनमें से 01 चालान का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 1000/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने वाले 10 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत किए गए व जुर्माने के रूप में 1000/- रूपये वसूल किए गए हैं, इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 02 वाहनों के चालान
     किए गए जिनसे जुर्माने के रूप में 9400/- रूपये प्राप्त किए गए हैं।
  • दड्डा सट्टा पर्ची और चिट्टे सहित 2 गिरफ्तार

    दड्डा सट्टा पर्ची और चिट्टे सहित 2 गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडितः पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजमों ने एक व्यक्ति को दड्डा सट्टा पर्ची व 11 हजार 100 रूपए सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी गांव रायेपुर सहोड़ा में मौजूद थी तो हरमीत सिंह निवासी वार्ड न0 06 बसदेहड़ा, जिला ऊना हि.प्र. के कब्जे से पर्ची दड्डा सट्टा व 11,100/- रुपए सहित पकड़ा है। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    वही दूसरी तरफ पुलिस थाना गगरेट के पुलिस मुलाजिमों ने 6.31 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को पकड़ा है और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के मुलाजमों ने यातायात चैंकिग के लिए होशियारपुर रोड़ गगरेट में नाकाबंदी कर रखी थी। चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक मोटर साईकिल सवार की तलाशी लेने पर 6.31 ग्रांम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया। आरोपित युवक की पहचान विशाल वनियाल निवासी चोलथरा, जिला मण्डी हि0प्र0 के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • पंजाबः CM मान ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन-दवाई पहुंचाने के दिए निर्देश, जान गंवाने वालों के परिवार को मिलेगा 4 लाख मुआवजा 

    पंजाबः CM मान ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन-दवाई पहुंचाने के दिए निर्देश, जान गंवाने वालों के परिवार को मिलेगा 4 लाख मुआवजा 

    चंडीगढ़ः पंजाब सीएम भगवंत मान बुधवार को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 71.50 करोड़ की राशि जारी करेंगे। इसके अलावा बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिवारों को राहत कोष से राशि जारी करने के आदेश दिए गए हैं। यह जानकारी राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने दी।

    मंत्री जिम्पा ने प्रदेश के सभी डीसी और विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं होने की बात कही। बताया कि राहत कार्य के लिए DC को 33.50 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। सभी डीसी को बाढ़ पीड़ितों तक राशन और दवाइयों समेत अन्य जरूरी चीजें पहुंचाने के निर्देश दिए। बाढ़ के दौरान अगर किसी व्यक्ति की मौत होती है तो उसके परिवार को 4 लाख की मुआवजा राशि तुरंत दी जाए। मंत्री जिम्पा ने मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से DC को संबोधित करते हुए जर्जर मकानों की पहचान कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा। जानवरों को बचाने, उनके चारे का प्रबंधन करने और आवश्यक दवाओं की डिलीवरी सुनिश्चित करने को प्रोत्साहित किया। संबंधित विभागों को बाढ़ से निपटने के लिए DC द्वारा की गई मांगें पूरी करने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में विशेष मुख्य सचिव राजस्व केएपी सिन्हा, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव जसप्रीत तलवार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव कृष्ण कुमार, स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजॉय शर्मा, जालंधर डिवीजन की आयुक्त गुरप्रीत कौर सपरा, वन विभाग की सचिव इंदु मल्होत्रा, राजस्व विभाग के विशेष सचिव डॉ. अमरपाल सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रमुख मुहम्मद इश्फाक उपस्थित रहे। पंजाब के विभिन्न मंडलायुक्त और जिलों के उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

  • पंजाबः रेस्क्यू कर गांव के लोगों को ला रहे भाजपा नेता की डूबी किश्ती 

    पंजाबः रेस्क्यू कर गांव के लोगों को ला रहे भाजपा नेता की डूबी किश्ती 

    फिरोजपुर: सैन्य जवानो के साथ गांव रूकनेवाला से आसपास की बस्तियो में जाकर लोगो को पानी और अन्य राशन सामग्री देकर फंसे लोगो के लेकर लौट रहे भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू किश्ती सहित पानी में डूब गए। सैन्य जवानो की कड़ी मेहनत के बात रैस्क्यू कर लोगो को बाहर निकाला और उन्हें दोबारा कश्ती में बैठाकर वापस लाया गया।

    सैन्य जवानो द्वारा बस्ती रोड़ांवाली से करीब एक दर्जन से अधिक लोगो को बाहर निकालकर लाया जा रहा था। नन्नू भी सुबह से विभिन्न गांवो में दौरा कर लोगो को साफ पानी के गिलास सहित बिस्कुट और रस्क के पैकेट बांट रहे थे। नन्नू जब 22 इंजीनियर सैन्य जवानो के साथ मोटर बोट में सवार होकर गए तो करीब डेढ़ घंटे बाद वापिस आते समय संतुलन खोने से उनकी किश्ती पानी में डांवाडोल होने लगी और डूब गई। इस दौरान ग्रामीणो के कपड़े भी पानी में बह गए।

    सुखपाल नन्नू ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में ग्रामीणो को बचाने के लिए वह गए थे और यह ग्रामीण उनके परिवार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इन्ही गांव वालो ने उनके पिता और उन्हें कई बार वोट डालकर विधायक बनाया था और इन्हीं के कारण उनकी सरदारी है। पटवारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि मोटर बोट में कुछ लोग ज्यादा बैठ गए थे, जिस कारण किश्ती कुछ डोलने लग गई थी, लेकिन आर्मी की समझदारी से उन्होने सभी को संभाल लिया और सुरक्षित बाहर निकाला।

  • पंजाबः बरसाती पानी के साथ घर में घुसे सांप ने व्यक्ति को डंसा, मौत

    पंजाबः बरसाती पानी के साथ घर में घुसे सांप ने व्यक्ति को डंसा, मौत

    लुधियानाः पंजाब में प्राकृतिक आपदा ने जमकर कहर बरपाया है। लोगों के घरों और खेतों में पानी भर गया। वहीं पंजाब सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इसी के तहत प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बरसात के पानी के साथ जहरीले जानवर भी लोगों के घरों में घुस रहे हैं। ऐसी ही एक मामला माछीवाड़ा साहिब से सामने आया है, जहां बारिश के पानी के साथ एक घर में सांप घुस गया।
    पानी में सांप के होने का किसी को कुछ पता नहीं चला। जिसके कारण सांप ने घर के मालिक को डंस लिया। इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बचन सिंह के रूप में हुई है।
    मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई अपने घर में सो रहा था, इसी बीच बरसाती पानी के रास्ते सांप घर में घुस आया। जिसने उसके भाई को डंस लिया। जिसके बाद भाई को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके भाई की मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि बारिश के कारण गंदे पानी के साथ जहरीले जानवर भी लोगों के घरों में घुस रहे हैं।