Blog

  • पंजाबः सीएम मान और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

    पंजाबः सीएम मान और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

    अमृतसरः शहर में किसान संगठनों ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, किसान नेताओं ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से पुलिस से नशे के बढ़ते चलन के खिलाफ गुहार लगा रहे हैं और संबंधित थानों के सामने धरना भी दिया जा रहा है, लेकिन नशा तस्करों पर कार्रवाई करने की बजाय उनके प्रदेश अध्यक्ष बचितर सिंह कोटला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उल्लेखनीय है कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करने आ रहे हैं।

  • BJP नेता ने परिवार सहित खाया जहर, इस वजह से दी जान

    BJP नेता ने परिवार सहित खाया जहर, इस वजह से दी जान

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के विदिशा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खा लिया। इस वजह से परिवार के चारों लोगों की मौत हो गई है। विदिशा के इस बीजेपी नेता का नाम संजीव मिश्रा था। वो अपने दो बेटों की लाइलाज बीमारी से परेशान थे। इसी कारण से गुरुवार की शाम को उन्होंने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बेटों सहित खुद भी सल्फास खा लिया। इसके बाद पूरे परिवार की मौत हो गई। इस घटना के खुलासे के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

    बीजेपी के विदिशा मंडल चीफ सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि विदिशा के बंटी नगर इलाके में रहने वाले संजीव मिश्रा बीजेपी विदिशा नगर मंडल के उपाध्यक्ष थे। वह बीजेपी के पूर्व पार्षद भी रह चुके थे। गुरुवार शाम करीब 6 बजे संजीव मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने जिसमें कहा था कि दुश्मन के बच्चों को भी ईश्वर ये ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्राफी बीमारी न दे। ये देखने के बाद संजीव मिश्रा के परिचित लोग उनके घर पहुंचे तो उन्होंने 45 साल के संजीव, उनकी पत्नी नीलम मिश्रा और दो बेटों अनमोल और सार्थक को बेहोशी की हालत में पाया. इसके बाद आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां पर परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई।

  • शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर अक्षर पटेल, देखें वीडियो

    शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर अक्षर पटेल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में महा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटले ने शादी के कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

    शादी के लिए वनडे सीरीज से लिया ब्रेक

    बता दें कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शादी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से ब्रेक लिया है। अक्षर और मेहा की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर को उनके फैन्स बधाई भी दे रहे हैं।

    कौन हैं अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल

    बता दें कि अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 20 जनवरी को अपने जन्मदिन पर मेहा पटले को शादी के लिए प्रपोज किया था।

    जानें, अक्षर पटेल का क्रिकेट करियर

    अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए 2014 में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक 8 टेस्ट, 49 वनडे और 40 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश: 47, 56 और 37 विकेट चटकाए हैं। वे फिलहाल टीम इंडिया के महत्वपूर्ण प्लेयर हैं।

  • पीएम मोदी आज 75 रुपये एक स्मारक सिक्का करेंगे जारी 

    पीएम मोदी आज 75 रुपये एक स्मारक सिक्का करेंगे जारी 

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को नई दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। वसुधैव कुटुम्बकम की सच्ची भारतीय भावना के तहत कुल 19 देशों के 196 अधिकारियों और कैडेट को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। मालूम हो कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इस वर्ष अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी एनसीसी के 75 वर्ष पूरा होने के मौके पर 75 रुपये मूल्य का एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि इस रैली में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

    बता दें कि पीएम मोदी ने बीते दिन नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप युवा हैं, यह आपके लिए भविष्य बनाने का समय है। आप नए विचारों और नए मानकों के निर्माता हैं। आप नए भारत के अग्रदूत हैं।’अपनी विरासत पर गर्व और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के संकल्प का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने इन संकल्पों में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। भविष्य के लक्ष्यों और संकल्पों को देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए मोदी ने कहा कि वर्तमान के प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर समान रूप से जोर देना होगा।

    उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे देश में हो रहे बदलावों के प्रति खुद को जागरूक रखें और चलाए जा रहे अभियानों में उत्सुकता से भाग लें।स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के प्रत्येक युवा को इसे जीवन के मिशन के रूप में लेना चाहिए और अपने इलाके, गांव, कस्बों और शहरों को साफ रखने की दिशा में काम करना चाहिए। इसी तरह उन्होंने उन्हें अमृत महोत्सव के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों पर कम से कम एक किताब पढ़ने के लिए कहा।

  • सरकार की बेटियों को बड़ी सौगात

    सरकार की बेटियों को बड़ी सौगात

    लखनऊ : योगी सरकार बेटियों की शिक्षा के लिए एक बड़ी योजना लाने की तैयारी में है। इस योजना के तहत अगर किसी निजी स्कूल में दो बहनों पढ़ती हैं तो एक की फीस योगी सरकार भरेगी, यानी की एक बेटी पढ़ाई फ्री में होगी। योगी सरकार अपने अगले बजट में इसके लिए प्रावधान लाने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की छात्राएं लाभान्वित होंगी।

    दरअसल, कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर प्रदेश के किसी भी प्राइवेट स्कूल में दो सगी बहनें पढ़ रही हैं तो स्कूल प्रसाशन से एक बेटी की फीस माफ करनी चाहिए। अगर प्राइवेट स्कूल ऐसा करने सक्षम नहीं हैं तो सरकार उसका खर्च वहन करेगी। अब मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को अमली जामा पहनाने की शुरुआत कर दी गई है। शिक्षा विभाग की तरफ से अगले बजट में इसके लिए धनराशि की व्यवस्था का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेज दिया गया है। सरकार की तरफ से मंजूरी मिलते ही इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। योगी सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन को लेकर भी उत्सुक दिख रही है। जल्द ही प्रदेश में स्मार्ट शिक्षा व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत जूनियर और माध्यमिक के छात्रों को स्मार्ट क्लास के तहत एजुकेशन दी जाएगी। इसके लिए स्कूलों में टेबलेट की व्यवस्था भी की जाएगी।

  • बॉलीवुड अभिनेता Annu Kapoor की बिगड़ी तबीयत

    बॉलीवुड अभिनेता Annu Kapoor की बिगड़ी तबीयत

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता और पॉपुलर होस्ट अन्नू कपूर से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अन्नू कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, सीने की दर्द की शिकायत के बाद में उन्हें तुरंत एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें वीरवार को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। एक्टर मुबई में नहीं बल्कि दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जानकारी के मुताबिक वो दिल्ली किसी काम से आए थे और ली मेरिडियन होटल में ठहरे हुए थे, तभी ये घटना घटी।

    अब अन्नू कपूर के स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि हॉस्पिटल में उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि वो ठीक हो रहे हैं। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।

  • पंजाब: सिद्धू मूसेवाला के नाम पर रखी जाएगी यह सड़क, मंत्री ने किया ऐलान

    पंजाब: सिद्धू मूसेवाला के नाम पर रखी जाएगी यह सड़क, मंत्री ने किया ऐलान

    मानसा: पंजाब के मानसा में एक सड़क का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के नाम पर रख दिया गया है। मंडी बोर्ड ने राम दित्ता सड़क का नाम बदला गया। 26 जनवरी के उपलक्ष्य में मानसा पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने यह ऐलान किया है। मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि मूसेवाला कत्लकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो आरोपी विदेश बैठे में है, उन्हें भारत लाने के लिए लगातार सरकार काम कर रही है।

    मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि मूसेवाला के परिवार का दुख असहनीय है। परिवार के साथ सरकार की संवेदना है। मूसेवाला की सुरक्षा लीक करने के सवाल पर मंत्री बलबीर ने कहा कि इस हत्याकांड की कई एगलों से जांच चल रही है। मूसेवाला की सुरक्षा लीक करने में यदि कोई उनकी पार्टी का भी सदस्य भी सामने आता है उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि मूसेवाला की सिक्योरिटी में कटौती के अगले ही दिन उनकी हत्या कर दी गई थी।

  • जालंधर: बसंत पंचमी पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो

    जालंधर: बसंत पंचमी पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो

    जालंधर (वरुण): पंजाब में बसंत पंचमी के पर्व को लेकर सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव द्वारा चाइना डोर और घरों की छतों पर डीजे लगाने पर पाबंदी के आदेश जारी किए गए थे। इसी के तहत बीते दिन थाना पांच की पुलिस ने जैना नगर घास मंडी में एक घर की छत पर डीजे लगाकर हुल्लड़ बाजी की जा रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर कार्रवाई करते हुए डीजे बंद करवाकर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जानकारी देते हुए थाना पांच के एएसआई ने बताया कि उक्त मकान मालिक को वार्निंग देकर छोड़ दिया है।

  • पंजाबः  बाबासाहेब चौक के पास घर में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति

    पंजाबः बाबासाहेब चौक के पास घर में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति

    अमृतसरः स्थानीय बाबासाहेब चौक के पास एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस संबंध में दमकल विभाग के अनुसार उक्त घर में आज तड़के 3:45 लगी आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि आग लगने का कारणों का अभी तक सामने नहीं आ पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक नीचे दुकानों में आग लगने के कारण ऊपर बने घर भी आग की चपेट में आ गए।

    इस आग में कुछ लोग फंस गए। आग लगने की सूचना मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तुरंत ही फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि दुकान में आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। 

  • नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर बहन सुमन तूर की वीडियो आई सामने….

    नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर बहन सुमन तूर की वीडियो आई सामने….

    अमृतसर: विधानसभा चुनाव ‘के दौरान पिछले साल नवजोत सिंह सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाने वाली उनकी अमेरिका में रहने वाली बहन सुमन तूर ने फिर से अपना वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसमें उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहाई ना हो पाने पर चिंता जताई है। बहन ने वीडियो जारी कर कहा है कि सिद्धू के जेल से बाहर ना आ पाने पर उन्हें बहुत मायूसी हुई है।

    नवजोत सिंह सिद्धू की बहन सुमन तूर ने अपनी वीडियो में कहा है कि जब वह सुबह उठी तो वह गदगद थी कि आज उसका भाई जेल से बाहर आ जाएगा । उसकी अखबारों में फोटो छपी होगी। उसका गर्मजोशी से स्वागत हो रहा होगा। वह अपने परिवार के साथ बैठा होगा। लेकिन जब सुबह न्यूज देखी तो वह यह पढ़कर मायूस हो गई कि उनके भाई को जेल से रिहाई नहीं मिली है। अमेरिका में बैठी बहन ने कहा कि 26 जनवरी को भाई जेल से छूटने की खबर पढ़ करके उसके दिल को ठंडक मिलेगी। लेकिन रिहाई ना होने पर उन्हें दुख हुआ है। उन्होंने नवजो