Home Mohali Punjab News: इस इलाके से युवक का शव बरामद, Parking के विवाद को लेकर परेशान चल रहा था मृतक

Punjab News: इस इलाके से युवक का शव बरामद, Parking के विवाद को लेकर परेशान चल रहा था मृतक

0
Punjab News: इस इलाके से युवक का शव बरामद, Parking के विवाद को लेकर परेशान चल रहा था मृतक

मोहालीः मोहाली में प्राइवेट नौकरी करने वाले युवक का शव मोरिंडा से बरामद होने का मामला सामने आया है। युवकी की पहचान पवन कुमार (21) के रूप में हुई है, जो अबोहर के एक गांव का रहने वाला था। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी देते मृतक के पिता ने बताया कि पवन कुमार मोहाली में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले उसका पार्किंग को लेकर किसी व्यक्ति के साथ विवाद हो गया था। इस विवाद के दौरान कथित तौर पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसका अपमान किया गया था। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद से पवन मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके एक दोस्त ने भी परिवार को बताया कि पार्किंग विवाद के दौरान हुई बेइज्जती को पवन ने गंभीरता से दिल पर ले लिया था और वह इस बात को लेकर तनाव में था।

इसी बीच मोरिंडा के पास से एक युवक का शव बरामद होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फेज-सी स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और युवक के दोस्तों तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here