Home Mohali Punjab News: शास्त्री मार्केट से करीब 150 AC की Copper Wire चोरी, दुकानदारों ने जताया रोष, देखें वीडियो

Punjab News: शास्त्री मार्केट से करीब 150 AC की Copper Wire चोरी, दुकानदारों ने जताया रोष, देखें वीडियो

0
Punjab News: शास्त्री मार्केट से करीब 150 AC की Copper Wire चोरी, दुकानदारों ने जताया रोष, देखें वीडियो

मोहालीः शहर की शास्त्री मार्केट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, चोरों ने होली का फायदा उठाते हुए कई दुकानों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर दुकानों में लगे कई एसी की कॉपर वायर चोरी करके ले गए। वहीं घटना को लेकर दुकानदारों में काफी रोष पाया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

जानकारी देते शास्त्री मार्केट के दुकानदारों ने बताया होली के चलते दुकानें बंद थी और सभी दुकानदार होली का त्योहार मनाने में व्यस्थ थे। वहीं जब अगले दिन दुकानों पर लौटे तो देखा कि करीब 150 AC की कॉपर वायर चोरी हुई थी जिसके बाद सभी दुकानदारों को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रति दुकान करीब 7 से 8 हजार का नुक्सान हुआ है। होली के चलते पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद थी, लेकिन फिर भी मार्केट से इतनी बड़ी चोरी हो जाना, पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाता है। कई दुकानदारों ने मार्केट प्रधान से अनुरोध किया कि इस मामले को जोर-शोर से उठाया जाए, क्योंकि लगातार तीसरी बार उनकी मार्केट में चोरी हो चुकी है और अब तक कोई चोर पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या हल नहीं होती तो वह प्रदर्शन करने पर उतारु हो जाएंगे। मौके पर पार्षद दमनप्रीत सिंह भी पहुंचे, जिन्होंने कहा कि कल इतनी संख्या में पुलिस बल तैनात थी उसके बाद चोरी कैसे हो गई। पुलिस को इस मामले में जांच करनी चाहिए और इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए।

फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here